दर्शन यात्रियों की कार की ट्रक में टक्कर से एक की मौत
वाराणसी। वाराणसी के लालपुर थाना क्षेत्र में संजना स्टील वर्क्स के पास दर्शन यात्रियों से भरी तेज रफ्तार वैगनआर कार सड़क पर खड़े ट्रक से टकरा गई। कार में सवार सभी दर्शन यात्री एक ही परिवार के थे और इस दुर्घटना में अवध किशोर चौबे (65 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई।
वही कार में सवार मृत अवध किशोर की पत्नी नीला चौबे (60 वर्ष), पुत्र अमित कुमार (40 वर्ष), बहु सौम्या चौबे (37 वर्ष), बेटी सादिका चौबे (10 वर्ष) और पोती अनामिका चौबे (6 वर्ष) बुरी तरह से घायल हो गए। लालपुर थाना प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही थाने से पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने सभी घायलों को पंडित दीनदयाल राजकीय अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने अवध किशोर चौबे को मृत घोषित कर दिया।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
