नन्ही मानवी की पुकार पर ‘डीएम अंकल’ पहुंचे घर, भावुक मुलाकात के बीच सड़क दुरुस्त करने के निर्देश

‘डीएम अंकल’ तक पहुंची नन्ही आवाज,खुद पहुंचे घर, मानवी की मुस्कान के साथ सुधरेगा रास्ता, सोशल मीडिया पर वायरल शिकायत पर डीएम अंजनी कुमार सिंह का त्वरित संज्ञान,सलेमपुर ग्राम पंचायत पहुंचकर मानवी के घर तक पैदल किया निरीक्षण।

Published By Vijay Pal Singh
On
Vijay Pal Singh Picture

विजयपाल सिंह

लखीमपुर-खीरी,05 मई। जनसुनवाई और त्वरित समाधान की प्रशासनिक प्रतिबद्धता का एक और प्रभावी उदाहरण उस समय देखने को मिला जब सोशल मीडिया पर कक्षा एक की नन्ही छात्रा मानवी सिंह की पुकार पर डीएम अंजनी कुमार सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल स्थल निरीक्षण का निर्णय लिया। शहर से सटे सलेमपुर ग्राम पंचायत पहुंचकर डीएम ने न केवल जमीनी स्थिति का गहन आकलन किया, बल्कि मौके पर ही अधिकारियों को आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई के निर्देश देकर प्रशासन की संवेदनशीलता और तत्परता का परिचय दिया।

बिना औपचारिकता के डीएम ने गांव की खड़ंजे वाली सड़क पर पैदल चलते हुए मानवी के घर तक पहुंचकर हालात देखे। इस दौरान उन्होंने बच्ची और उसके पिता से आत्मीय बातचीत की। मानवी की परेशानी सुनकर डीएम का संवेदनशील पक्ष सामने आया और उन्होंने मौके पर ही अधिकारियों को खड़ंजा मार्ग की मरम्मत के निर्देश दे दिए।

योग तन और मन को जोड़ने का विज्ञान: राजीव कुमार  ये खबर भी पढ़े : योग तन और मन को जोड़ने का विज्ञान: राजीव कुमार

निरीक्षण में सामने आया कि रास्ते पर खड़ंजा तो है, लेकिन बारिश के कारण वह कई जगह पर ऊंचा नीचे हो गया है और जलभराव ने समस्या को और बढ़ा दिया है। डीएम ने साफ कहा कि लोगों को अब इस परेशानी से जल्द राहत दिलाई जाएगी।

"स्वस्थ आयु के लिए योग" थीम के तहत मेट्रो स्टेशन पर यात्रियों ने किया योग ये खबर भी पढ़े : "स्वस्थ आयु के लिए योग" थीम के तहत मेट्रो स्टेशन पर यात्रियों ने किया योग

मौके पर ही डीएम ने क्षेत्र में अनियोजित प्लॉटिंग पर भी सख्त रुख दिखाया। उन्होंने कहा कि बिना लेआउट पास कराए और नियमानुसार अनुमति लिए बिना प्लॉटिंग करना भविष्य की समस्याओं को जन्म देता है। इस तरह की गतिविधियों को नियमानुसार लाया जाएगा और जिम्मेदारों पर कार्रवाई भी होगी।

एआई सचिव जी का शुभारंभ, पंचायतों में डिजिटल सुशासन को मिलेगी नई गति ये खबर भी पढ़े : एआई सचिव जी का शुभारंभ, पंचायतों में डिजिटल सुशासन को मिलेगी नई गति

 

प्लॉट खरीद से पहले सुविधाएं जांचें : डीएम अंजनी कुमार सिंह की अपील


डीएम अंजनी कुमार सिंह ने आमजन से अपील की कि जब भी लोग प्लॉट या भूमि की खरीद करें, तो केवल कीमत या स्थान देखकर निर्णय न लें, बल्कि यह भी सुनिश्चित करें कि वहां सड़क, नाली, पार्क, बिजली, जलनिकासी और अन्य मूलभूत सुविधाओं की समुचित व्यवस्था उपलब्ध है या नहीं। उन्होंने कहा कि कई बार बिना नियोजित विकास के किए गए प्लॉटिंग क्षेत्रों में बाद में लोगों को आवागमन, जलभराव और बुनियादी सुविधाओं की कमी जैसी गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसलिए खरीद से पहले पूरी सावधानी और जांच जरूरी है, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की असुविधा न हो और लोग सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित वातावरण में अपने सपनों का घर बना सकें।

लेखक के बारे में

Vijay Pal Singh Picture

पिछले एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय विजय पाल खबरों की तेज़ समझ और ज़मीनी पकड़ के लिए जाने जाते हैं। रिपोर्टिंग और समाचार लेखन के क्षेत्र में उन्होंने निरंतर काम किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।

नवीनतम

 विदिशा पहुंची सीबीआई, करोड़ों के फर्जी गोल्ड लोने के मामले में ज्वेलर्स से की पूछता

विदिशा । मध्य प्रदेश के विदिशा में करोड़ों रुपये के कथित फर्जी गोल्ड लोन मामले की जांच के लिए केंद्रीय...
मध्य प्रदेश 
 विदिशा पहुंची सीबीआई, करोड़ों के फर्जी गोल्ड लोने के मामले में ज्वेलर्स से की पूछता

जर्मनी को बड़ा झटका,फीफा विश्व कप में स्टार डिफेंडर निको श्लोटरबेक टूर्नामेंट से बाहर

बोस्टन । फीफा विश्व कप 2026 में जर्मनी की टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार डिफेंडर निको...
खेल 
 जर्मनी को बड़ा झटका,फीफा विश्व कप में स्टार डिफेंडर निको श्लोटरबेक टूर्नामेंट से बाहर

मुख्यमंत्री सम्राट से मिले झारखंड के वित्त मंत्री, आर्थिक स्थिति पर हुई चर्चा

रांची। झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने सोमवार को पटना स्थित मुख्यमंत्री आवास में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट...
झारखंड 
मुख्यमंत्री सम्राट से मिले झारखंड के वित्त मंत्री, आर्थिक स्थिति पर हुई चर्चा

6 सांसदों को लोकसभा चुनाव में शिवसेना के ‘धनुष-बाण’ पर उम्मीदवार बनाया जाएगाः

मुंबई । महाराष्ट्र की राजनीति में सोमवार को बड़ा घटनाक्रम सामने आया, जब उद्धव ठाकरे गुट के छह सांसदों ने...
महाराष्ट्र 
6 सांसदों को लोकसभा चुनाव में शिवसेना के ‘धनुष-बाण’ पर उम्मीदवार बनाया जाएगाः

एक्सपायर मसाले और अनियमितताएं मिलने पर शिशुकुंज स्कूल झलारिया कैंपस का किचन सील

इंदौर । मध्य प्रदेश के इंदौर में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने झलारिया कैंपस बाईपास रोड स्थित शिशुकुंज स्कूल पर...
मध्य प्रदेश 
एक्सपायर मसाले और अनियमितताएं मिलने पर शिशुकुंज स्कूल झलारिया कैंपस का किचन सील

उत्तर प्रदेश

लखनऊ अग्निकांड के बाद कानपुर में सख्ती, 16 कोचिंग व व्यावसायिक प्रतिष्ठान सील : अंकुर कौशिक

कानपुर । लखनऊ में कोचिंग संस्थान में हुए अग्निकांड के बाद कानपुर में भी सुरक्षा मानकों को लेकर व्यापक अभियान...
उत्तर प्रदेश 
 लखनऊ अग्निकांड के बाद कानपुर में सख्ती, 16 कोचिंग व व्यावसायिक प्रतिष्ठान सील : अंकुर कौशिक

बहराइच:पुलिया से टकराई तेज रफ्तार बाइक, दो सगे भाइयों समेत तीन की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम 

रिश्तेदार के यहां अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे बाइक सवार
उत्तर प्रदेश 
बहराइच:पुलिया से टकराई तेज रफ्तार बाइक, दो सगे भाइयों समेत तीन की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम 

जन चौपाल में ऊर्जा मंत्री ने दिए निर्देश, हर जरूरतमंद तक पहुंचे सरकार की योजनाएं

सरकार की योजनाओं से बदल रही ग्रामीण और वनवासी क्षेत्र की तस्वीररूमंत्री ए के शर्मा
उत्तर प्रदेश 
जन चौपाल में ऊर्जा मंत्री ने दिए निर्देश, हर जरूरतमंद तक पहुंचे सरकार की योजनाएं

पर्यटन मंत्री ने दी जानकारी, होम स्टे नीति में किए गए अहम संशोधन

लखनऊ। प्रदेश में संचालित होम स्टे एवं बी0 एण्ड बी0 इकाईयों को पंजीकृत किये जाने के लिए बी0 एण्ड बी0...
उत्तर प्रदेश 
पर्यटन मंत्री ने दी जानकारी, होम स्टे नीति में किए गए अहम संशोधन