6 सांसदों को लोकसभा चुनाव में शिवसेना के ‘धनुष-बाण’ पर उम्मीदवार बनाया जाएगाः

Published By Sudha Jaiswal
On
Sudha Jaiswal Picture

मुंबई । महाराष्ट्र की राजनीति में सोमवार को बड़ा घटनाक्रम सामने आया, जब उद्धव ठाकरे गुट के छह सांसदों ने उपमुख्यमंत्री एवं शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना का दामन थाम लिया। इस मौके पर एकनाथ शिंदे ने घोषणा की कि पार्टी में शामिल हुए सभी छह सांसदों को उनके मौजूदा संसदीय क्षेत्रों से आगामी लोकसभा चुनाव में शिवसेना के ‘धनुष-बाण’ चुनाव चिन्ह पर उम्मीदवार बनाया जाएगा।

शिंदे की इस घोषणा के बाद भाजपा-शिवसेना-राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के महागठबंधन ‘महायुती’ में आगामी सीट बंटवारे को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं।

गौरतलब है कि वर्ष 2022 में तत्कालीन शिवसेना में एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में बड़ी बगावत हुई थी। बालासाहेब ठाकरे की विचारधारा का समर्थन करने वाला एक बड़ा वर्ग शिंदे के साथ अलग हो गया था। इसके बाद शिंदे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बने और चुनाव आयोग ने उनके गुट को ही असली शिवसेना मानते हुए ‘धनुष-बाण’ चुनाव चिन्ह आवंटित किया था।

वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाले गुट ने ‘मशाल’ चुनाव चिन्ह पर चुनाव लड़ते हुए नौ सांसदों को संसद पहुंचाया था। इनमें से छह सांसदों-ओमराजे निंबालकर, संजय जाधव, संजय देशमुख, भाऊसाहेब वाकचौरे, संजय दिना पाटिल और नागेश पाटिल आष्टीकर ने सोमवार को शिंदे गुट में शामिल होने की घोषणा कर दी। पार्टी में शामिल हुए सांसदों का शिवसेना की ओर से जोरदार स्वागत किया गया।

उधर, इस घटनाक्रम से नाराज उद्धव ठाकरे ने कहा कि वह इन सभी सांसदों के संसदीय क्षेत्रों का दौरा करेंगे और जनता के सामने अपना पक्ष रखेंगे। उन्होंने एकनाथ शिंदे को चुनौती देते हुए कहा कि यदि दम है तो वर्ष 2029 के लोकसभा चुनाव में इन सांसदों को दोबारा जीताकर दिखाएं।

उद्धव ठाकरे की चुनौती स्वीकार करते हुए एकनाथ शिंदे ने ऐलान किया कि पार्टी में शामिल हुए सभी छह सांसदों को उनके वर्तमान क्षेत्रों से ही ‘धनुष-बाण’ चिन्ह पर चुनाव मैदान में उतारा जाएगा। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इस फैसले से शिंदे की राजनीतिक स्थिति और मजबूत हुई है, लेकिन महायुती के भीतर सीटों के बंटवारे को लेकर नई चुनौतियां भी खड़ी हो सकती हैं।

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए एनसीपी के एक वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री ने कहा कि बड़े राजनीतिक घटनाक्रमों के बाद दोनों पक्षों की ओर से बयानबाजी स्वाभाविक है, लेकिन सीट बंटवारे जैसे निर्णय राष्ट्रीय स्तर पर गठबंधन नेतृत्व द्वारा लिए जाते हैं। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में अभी तीन वर्ष का समय बाकी है, इसलिए वर्तमान बयानों को अंतिम राजनीतिक स्थिति नहीं माना जाना चाहिए। एनसीपी नेता ने यह भी कहा कि उनकी पार्टी इस मामले में भाजपा की आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार कर रही है। भाजपा का रुख सामने आने के बाद ही एनसीपी अपनी विस्तृत राजनीतिक रणनीति स्पष्ट करेगी।

राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार उद्धव ठाकरे गुट से छह सांसदों का शिंदे शिवसेना में शामिल होना महाराष्ट्र की राजनीति में एक महत्वपूर्ण बदलाव माना जा रहा है, जिसका असर आने वाले वर्षों में राज्य की राजनीतिक समीकरणों पर देखने को मिल सकता है।,m; 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Sudha Jaiswal Picture

सुधा जायसवाल ने मास कम्युनिकेशन एवं पत्रकारिता (MJMC) में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की है और पत्रकारिता क्षेत्र में 12 वर्षों से सक्रिय हैं। वह अमर उजाला, स्वतंत्र भारत, जनसंदेश टाइम्स और तरुण मित्र जैसे संस्थानों में कार्य कर चुकी हैं। राजनीतिक, शिक्षा और नगर निगम सहित विभिन्न बीट्स पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाली सुधा वर्तमान में तरुण मित्र के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी हुई हैं।

नवीनतम

 विदिशा पहुंची सीबीआई, करोड़ों के फर्जी गोल्ड लोने के मामले में ज्वेलर्स से की पूछता

विदिशा । मध्य प्रदेश के विदिशा में करोड़ों रुपये के कथित फर्जी गोल्ड लोन मामले की जांच के लिए केंद्रीय...
मध्य प्रदेश 
 विदिशा पहुंची सीबीआई, करोड़ों के फर्जी गोल्ड लोने के मामले में ज्वेलर्स से की पूछता

जर्मनी को बड़ा झटका,फीफा विश्व कप में स्टार डिफेंडर निको श्लोटरबेक टूर्नामेंट से बाहर

बोस्टन । फीफा विश्व कप 2026 में जर्मनी की टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार डिफेंडर निको...
खेल 
 जर्मनी को बड़ा झटका,फीफा विश्व कप में स्टार डिफेंडर निको श्लोटरबेक टूर्नामेंट से बाहर

मुख्यमंत्री सम्राट से मिले झारखंड के वित्त मंत्री, आर्थिक स्थिति पर हुई चर्चा

रांची। झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने सोमवार को पटना स्थित मुख्यमंत्री आवास में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट...
झारखंड 
मुख्यमंत्री सम्राट से मिले झारखंड के वित्त मंत्री, आर्थिक स्थिति पर हुई चर्चा

6 सांसदों को लोकसभा चुनाव में शिवसेना के ‘धनुष-बाण’ पर उम्मीदवार बनाया जाएगाः

मुंबई । महाराष्ट्र की राजनीति में सोमवार को बड़ा घटनाक्रम सामने आया, जब उद्धव ठाकरे गुट के छह सांसदों ने...
महाराष्ट्र 
6 सांसदों को लोकसभा चुनाव में शिवसेना के ‘धनुष-बाण’ पर उम्मीदवार बनाया जाएगाः

एक्सपायर मसाले और अनियमितताएं मिलने पर शिशुकुंज स्कूल झलारिया कैंपस का किचन सील

इंदौर । मध्य प्रदेश के इंदौर में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने झलारिया कैंपस बाईपास रोड स्थित शिशुकुंज स्कूल पर...
मध्य प्रदेश 
एक्सपायर मसाले और अनियमितताएं मिलने पर शिशुकुंज स्कूल झलारिया कैंपस का किचन सील

उत्तर प्रदेश

लखनऊ अग्निकांड के बाद कानपुर में सख्ती, 16 कोचिंग व व्यावसायिक प्रतिष्ठान सील : अंकुर कौशिक

कानपुर । लखनऊ में कोचिंग संस्थान में हुए अग्निकांड के बाद कानपुर में भी सुरक्षा मानकों को लेकर व्यापक अभियान...
उत्तर प्रदेश 
 लखनऊ अग्निकांड के बाद कानपुर में सख्ती, 16 कोचिंग व व्यावसायिक प्रतिष्ठान सील : अंकुर कौशिक

बहराइच:पुलिया से टकराई तेज रफ्तार बाइक, दो सगे भाइयों समेत तीन की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम 

रिश्तेदार के यहां अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे बाइक सवार
उत्तर प्रदेश 
बहराइच:पुलिया से टकराई तेज रफ्तार बाइक, दो सगे भाइयों समेत तीन की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम 

जन चौपाल में ऊर्जा मंत्री ने दिए निर्देश, हर जरूरतमंद तक पहुंचे सरकार की योजनाएं

सरकार की योजनाओं से बदल रही ग्रामीण और वनवासी क्षेत्र की तस्वीररूमंत्री ए के शर्मा
उत्तर प्रदेश 
जन चौपाल में ऊर्जा मंत्री ने दिए निर्देश, हर जरूरतमंद तक पहुंचे सरकार की योजनाएं

पर्यटन मंत्री ने दी जानकारी, होम स्टे नीति में किए गए अहम संशोधन

लखनऊ। प्रदेश में संचालित होम स्टे एवं बी0 एण्ड बी0 इकाईयों को पंजीकृत किये जाने के लिए बी0 एण्ड बी0...
उत्तर प्रदेश 
पर्यटन मंत्री ने दी जानकारी, होम स्टे नीति में किए गए अहम संशोधन