संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी ने किया माल्यार्पण, दी श्रद्धांजलि
संवाददाता/ साहिल गुप्ता
तिलहर/शाहजहांपुर। संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर तिलहर नगर के बिरियागंज स्थित अंबेडकर पार्क में मंगलवार को श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी मोबिन हुसैन ने अपने समर्थकों व कार्यकर्ताओं के साथ अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मोबिन हुसैन ने कहा कि डॉ. अंबेडकर का जीवन संघर्ष, समानता और सामाजिक न्याय का प्रतीक है। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही समाज में समरसता और न्याय की स्थापना की जा सकती है। इस अवसर पर सुधीर मधुकर, शैलेंद्र मधुकर, मूवी हुसैन, हिमांशु कश्यप, ठाकुर अधिराज सिंह, फैसल मंसूरी, सर्वेश विश्वकर्मा, दीपक कश्यप, सानू सागर, सूरज, रेहान अंसारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
आफ़वां खान उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जनपद के ब्यूरो प्रमुख हैं। इनकी पत्रकारिता के करीब हर बिन्दुओं पर गहरी पकड़ है।
