नोएडा: तेज़ रफ़्तार ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को कुचला, एक की मौत

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

नोएडा। नोएडा में फैक्ट्री से काम करके मोटरसाइकिल पर सवार होकर बुधवार की देर रात को घर जा रहे दो युवकों को एक ट्रक चालक ने कुचल दिया। इस घटना में एक की मौके पर मौत हो गई। जबकि दूसरा जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

थाना फेस -3 के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि बीती रात को शेख आजम ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह शाहीन बाग दिल्ली के रहने वाले हैं।

पीड़ित के अनुसार उनका साला प्यारूद्दीन मिर्जा पुत्र बदरुद्दीन मिर्जा निवासी ग्राम छिजारसी सेक्टर 63 व उसका दोस्त अनिल कुमार पुत्र होरीलाल सेक्टर 63 स्थित एक कंपनी से काम करके बुधवार की रात 9 बजे के करीब घर जा रहे थे।

बदायूं नगर पालिका में बाबू निलंबित, तथ्यों को छिपाकर नोटिस जारी करने का आरोप  ये खबर भी पढ़े : बदायूं नगर पालिका में बाबू निलंबित, तथ्यों को छिपाकर नोटिस जारी करने का आरोप

जैसे ही ये लोग सेक्टर 67 के पास पहुंचे एक अज्ञात ट्रक चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए बाइक में टक्कर मार दिया।

हज से लौटने पर किया गया स्वागत  ये खबर भी पढ़े : हज से लौटने पर किया गया स्वागत

उन्होंने बताया कि पीड़ित के अनुसार इस घटना में प्यारूद्दिन मिर्जा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अनिल गंभीर रूप से घायल है। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 औरैया के व्यवसायी और बेटे की यमुना एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे में मौत ये खबर भी पढ़े :  औरैया के व्यवसायी और बेटे की यमुना एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे में मौत

 

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

आज का राशिफल 20 जून 2026: जानें किसकी चमकेगी किस्मत, किसे मिलेगा धन लाभ और सफलता

मेष दिन कार्यक्षेत्र में सकारात्मक परिणाम लेकर आ सकता है। लंबे समय से रुके हुए कार्यों में गति देखने को...
धर्म-आध्यात्म 
आज का राशिफल 20 जून 2026: जानें किसकी चमकेगी किस्मत, किसे मिलेगा धन लाभ और सफलता

पशु बाजार में लेनदेन के विवाद पर पशु व्यापारी को लाठी डंडो से पीटा

मीरानपुर कटरा/शाहजहांपुर। नगर के मोहल्ला नादिरशाह निवासी पशु व्यापारी सरताज कुरैशी ने पुलिस को प्रार्थना पत्र में बताया कि गुरुवार...
पशु बाजार में लेनदेन के विवाद पर पशु व्यापारी को लाठी डंडो से पीटा

श्रीमद्भागवत कथा का समापन, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

मीरानपुर कटरा/शाहजहांपुर। क्षेत्र के ग्राम पिपरी कला में गांव के समीप स्थित मढ़ी पर आयोजित धार्मिक श्रीमद्भागवत कथा का शुक्रवार...
श्रीमद्भागवत कथा का समापन, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

केंद्रीय मंत्री ने ऊर्जा विभाग, स्वच्छ भारत मिशन और सिंहस्थ : 2028 की तैयारियों की समीक्षा

भोपाल। केन्द्रीय ऊर्जा, शहरी विकास एवं आवासन मंत्री मनोहर लाल ने मध्य प्रदेश के प्रवास के दौरान शुक्रवार शाम को...
मध्य प्रदेश 
केंद्रीय मंत्री ने ऊर्जा विभाग, स्वच्छ भारत मिशन और सिंहस्थ : 2028 की तैयारियों की समीक्षा

उत्तर प्रदेश

स्नातक छात्रों को स्किल ट्रेनिंग देगा कौशल विकास, जुलाई से होगी शुरुआत

लखनऊ। योगी सरकार की मंशा है हर हाथ को काम मिले, जिस पूरा करने का बीड़ा कौशल विकास मिशन...
उत्तर प्रदेश 
स्नातक छात्रों को स्किल ट्रेनिंग देगा कौशल विकास, जुलाई से होगी शुरुआत

तिकुनियां प्रीमियर लीग 20 जून से शुरू।

राकेश यदुवंशी
उत्तर प्रदेश 
तिकुनियां प्रीमियर लीग 20 जून से शुरू।

स्वाद और समृद्धि का प्रतीक आम महोत्सव 3 जुलाई से, वैश्विक स्तर पर होगी ब्रांडिंग

लखनऊ। यहां के प्रसिद्ध आमों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाने तथा आम उत्पादको  एवं उद्यमियों को प्रोत्साहित करने...
उत्तर प्रदेश 
स्वाद और समृद्धि का प्रतीक आम महोत्सव 3 जुलाई से, वैश्विक स्तर पर होगी ब्रांडिंग