संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता की मौत, परिजनों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी जनपद अंतर्गत मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र के पूरे रिशाल का पुरवा (पूरे परवानी) में उस समय सनसनी फैल गई जब एक नवविवाहिता का शव हैदराबाद से एंबुलेंस द्वारा गांव लाया गया।

मृतका के मायके वालों ने इस मामले को संदिग्ध बताते हुए मुसाफिरखाना कोतवाली में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में लगी हुई है।

युवती के पिता मोहम्मद कलाम ने बताया कि उनकी पुत्री हिना का निकाह करीब 11 महीने पहले रिजवान नामक युवक के साथ हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज को लेकर उसे प्रताड़ित किया जा रहा था और अंततः दहेज के लालच में उसकी हत्या कर दी गई।

कोविड-19 के दौरान 108 बच्चों का सहारा बनी जिला बाल संरक्षण इकाई  ये खबर भी पढ़े : कोविड-19 के दौरान 108 बच्चों का सहारा बनी जिला बाल संरक्षण इकाई 

परिजनों का कहना है कि हिना को हैदराबाद में तड़पा-तड़पाकर मार डाला गया और बाद में उसका शव एंबुलेंस से गांव भेज दिया गया। बताया जा रहा है कि पति रिजवान ने फोन के माध्यम से हिना की मौत की सूचना दी।

इधर, शव गांव पहुंचने पर मामला और संदिग्ध हो गया। परिजनों के अनुसार, मृतका के शरीर पर छाले जैसे निशान दिखाई दे रहे थे तथा दाहिने हाथ में ड्रिप (विगो) लगा हुआ था, जिससे मामला और भी संदेहास्पद बन गया है।

मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार ने निरीक्षण के दौरान बताया कि शव करीब तीन दिन पुराना प्रतीत हो रहा था और शरीर फूल चुका था।

मुसाफिरखाना कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार सिंह ने मंगलवार को बताया कि जानकारी मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

परिजनों की तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के उपरांत आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी हमीम मंडल की करीबी अर्पिता झारखंड से गिरफ्तार, बंगाल के बड़े नेता थे निशाने पर

नई दिल्ली । पश्चिम बंगाल पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने संदिग्ध आतंकवादी हमीम मंडल से जुड़े मामले में...
राष्ट्रीय  राज्य  झारखंड 
जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी हमीम मंडल की करीबी अर्पिता झारखंड से गिरफ्तार, बंगाल के बड़े नेता थे निशाने पर

केरल में मूसलाधार बारिश से बाढ़ और भूस्खलन का कहर, पांच लोगों की मौत

कई मकान क्षतिग्रस्त, जबकि नदियों का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ का खतरा तिरुवनंतपुरम। केरल में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश...
राष्ट्रीय 
केरल में मूसलाधार बारिश से बाढ़ और भूस्खलन का कहर, पांच लोगों की मौत

अगस्त के पहले सोमवार से सावन की शुरुआत, हर-हर महादेव के गूंजेंगे जयकारे

सावन का प्रथम सोमवार 3 अगस्त को जयपुर। भगवान महादेव की उपासना का पावन श्रावण मास प्रारंभ हो चुका है।...
धर्म-आध्यात्म  राजस्थान 
अगस्त के पहले सोमवार से सावन की शुरुआत, हर-हर महादेव के गूंजेंगे जयकारे

शाहरुख खान की 'किंग' ने बटोरी सुर्खियां, 50 करोड़ रुपये में म्यूजिक राइट्स बेचने की तैयारी

मीडिया रिपोर्ट्स का दावा 50 करोड़ रुपये में जी म्यूजिक को बेचा जा सकता है शाहरुख खान और निर्देशक सिद्धार्थ...
मनोरंजन 
शाहरुख खान की 'किंग' ने बटोरी सुर्खियां, 50 करोड़ रुपये में म्यूजिक राइट्स बेचने की तैयारी

पीएम मोदी ने आंध्र प्रदेश को सौंपा भोगापुरम एयरपोर्ट, विकास परियोजनाओं को मिलेगी गति

उच्च कौशल वाले रोजगार के नए अवसर होंगे सृजित  भोगापुरम। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम...
राष्ट्रीय 
पीएम मोदी ने आंध्र प्रदेश को सौंपा भोगापुरम एयरपोर्ट, विकास परियोजनाओं को मिलेगी गति

उत्तर प्रदेश

प्रेमी ने शादी से किया इनकार...तो प्रेमिका ने गला घोंटकर उतारा मौत के घाट

मध्य प्रदेश से गिरफ्तारी, पुलिस जांच में बड़ा खुलासा फरीदाबाद। गांव अनंगपुर में प्रेमी द्वारा शादी से मना करने से...
उत्तर प्रदेश 
प्रेमी ने शादी से किया इनकार...तो  प्रेमिका ने गला घोंटकर उतारा मौत के घाट

कंधे पर कांवर, हाथों में तिरंगा; कांवड़ियों ने दिया जल संरक्षण का अनूठा संदेश

बम-बम भोले और हर-हर महादेव के जयकारों के साथ गूंजा गंगा घाट वाराणसी। उत्तर प्रदेश की धार्मिक नगरी वाराणसी में...
उत्तर प्रदेश 
कंधे पर कांवर, हाथों में तिरंगा; कांवड़ियों ने दिया जल संरक्षण का अनूठा संदेश

लॉ कॉलेजों के मानकों की होगी जांच, मां विन्ध्यवासिनी विवि ने बनाई टीम

मीरजापुर। मां विन्ध्यवासिनी विश्वविद्यालय से संबद्ध मीरजापुर और सोनभद्र के लॉ कॉलेजों में बार काउंसिल ऑफ इंडिया के मानकों की...
उत्तर प्रदेश 
लॉ कॉलेजों के मानकों की होगी जांच, मां विन्ध्यवासिनी विवि ने बनाई टीम

तालाब का बढ़ा जलस्तर बना खतरा, घरों के पास मगरमच्छ दिखने से दहशत

यूपी के औरैया का मामला औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में अजीतमल तहसील क्षेत्र के अयाना थाना क्षेत्र के...
उत्तर प्रदेश 
तालाब का बढ़ा जलस्तर बना खतरा, घरों के पास मगरमच्छ दिखने से दहशत