लखनऊ में पर्यटन को नई रफ्तार: एक साल में 30 धार्मिक-ऐतिहासिक स्थलों का कायाकल्प

राजधानी के घाट, मंदिर और किलों का सौंदर्यीकरण, पर्यटन मानचित्र पर निखर रहा लखनऊ

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

उ०प्र० पर्यटन विभाग की बड़ी उपलब्धि, पर्यटन इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूती से प्राचीन स्थलों को मिला नया स्वरूप 

  • गोपेश्वर मंदिर, बुद्धेश्वर मंदिर, एयरपोर्ट स्थित पर्यटन सूचना केंद्र के उच्चीकरण सहित लखनऊ के पर्यटन स्थलों को मिली विशिष्ट पहचान
  • लखनऊ का पर्यटन विकास विरासत संरक्षण और रोजगार की दिशा में अहम कदम- जयवीर सिंह

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में पर्यटन को रफ्तार देने के लिए पर्यटन विभाग ने बड़ा कदम उठाया है। वर्ष 2025-26 के दौरान शहर और इसके आसपास के करीब 30 प्रमुख धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक स्थलों के विकास व सौंदर्यीकरण कार्य पूरे कर लिए गए हैं। इन परियोजनाओं के पूरा होने से न सिर्फ लखनऊ की समृद्ध विरासत को नई पहचान मिली है, बल्कि शहर का पर्यटन स्वरूप भी अधिक आकर्षक और व्यवस्थित बनकर उभरा है।

मंदिरों, घाटों और किलों सहित अन्य स्थलों पर बुनियादी सुविधाओं, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था और पर्यटक सुविधाओं को बेहतर किया गया है। पर्यटन सुविधाओं के विकास से आने वाले पर्यटकों और श्रद्धालुओं को पहले से अधिक सुविधाजनक एवं सुखद अनुभव मिल सकेगा।

27 दिन बाद व्यापारी की हुई पहचान, अज्ञात शव का अंतिम संस्कार... पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे बड़े सवाल ये खबर भी पढ़े : 27 दिन बाद व्यापारी की हुई पहचान, अज्ञात शव का अंतिम संस्कार... पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे बड़े सवाल

उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि 'लखनऊ की ऐतिहासिक विरासत और सांस्कृतिक समृद्धि को सहेजते हुए उसे आधुनिक सुविधाओं से जोड़ना हमारी प्राथमिकता है। विशेष रूप से यूनेस्को 'क्रिएटिव सिटी ऑफ़ गैस्ट्रोनॉमी' के रूप में मिली पहचान ने लखनऊ को वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर और सशक्त बनाया है। हमारा प्रयास है कि लखनऊ अपनी विरासत, व्यंजन परंपरा और सुव्यवस्थित पर्यटन सुविधाओं के साथ देश-विदेश के पर्यटकों के लिए एक आदर्श गंतव्य बने।'

परियोजनाओं की पूर्णता से पर्यटन विकास को लगे पंख  
लखनऊ में पर्यटन एवं धार्मिक स्थलों के विकास को गति देते हुए विभिन्न परियोजनाओं के तहत कई प्रमुख स्थानों का कायाकल्प किया गया है। इसके अंतर्गत रिसालदार पार्क स्थित बौद्ध विहार, लालकुआं और कानपुर रोड के संत रविदास बारा बिरवा समेत बक्शी का तालाब क्षेत्र के ग्राम कठवारा स्थित ककरहा बाबा शिव मंदिर में घाट निर्माण व सौंदर्यीकरण कराया गया। गोमती नदी तट पर लल्लू मल घाट का विकास, कल्ली पश्चिम में पर्यटन विभाग की भूमि पर बाउंड्रीवाल निर्माण, महाराजा बिजली पासी किला पर ध्वनि एवं प्रकाश व्यवस्था और एयरपोर्ट स्थित पर्यटन सूचना केंद्र का उच्चीकरण भी किया गया है।

वहीं, मां चन्द्रिका देवी परिसर, अलीगंज स्थित महावीर जी ट्रस्ट हनुमान मंदिर में मुख्य द्वार निर्माण के साथ मलिहाबाद के गोपेश्वर परिसर, बुद्धेश्वर मंदिर, सरोजनी नगर के रेतेश्वर महादेव शिव मंदिर, मोहनलालगंज के रहमतनगर स्थित शिव मंदिर, चौक की बड़ी काली जी मंदिर और चिनहट के छोहरिया माता मंदिर (बड़की देवी) का भी व्यापक रूप से सौंदर्यीकरण कर श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।

इसी क्रम में आलमबाग कोठी पर फसाड लाइटिंग, माल के ग्राम गान बरौली स्थित बाबा ब्रह्मादेव व हनुमान मंदिर, गोमती नगर विकल्प खंड-2 स्थित मान्यवर कांशीराम पर्यटन प्रबंधन संस्थान, मवई विकासखंड के घटघटा बाबा तीर्थ स्थल, मोहान रोड का धुरधुरी तालाब, ऐशबाग रामलीला मैदान, चिनहट के ग्राम अनौराकला स्थित इमलीबान बाबा मंदिर, चंदर नगर गेट (आलमबाग भवन), कैंट क्षेत्र के छह स्थल, मनकामेश्वर उपवन घाट निर्माण और बीकेटी तहसील के ग्राम कुम्हरावां स्थित प्राचीन महाकालेश्वर मंदिर सहित कई प्रमुख स्थलों को विकसित किया गया है।  

प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई का विशेष ध्यान
परियोजनाओं के पूर्ण होने से लखनऊ के धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों की तस्वीर बदल गई है। आगंतुकों को अब बेहतर बुनियादी सुविधाएं मिलेंगी। आधुनिक प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई और सुगम मार्गदर्शन का विशेष ध्यान रखा गया है। पर्यटक सुविधाओं के मद्देनजर अन्य सुविधाओं का विस्तार भी किया गया है, जिससे यहां आने वाले लोगों को पहले के मुकाबले अधिक सहज और सुविधाजनक अनुभव मिल सकेगा।

पर्यटकों को मिलेगा समग्र और बेहतर अनुभव- जयवीर सिंह
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि 'विकास कार्यों के जरिए लखनऊ की ऐतिहासिक, धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहर को नई पहचान मिली है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार का उद्देश्य केवल निर्माण तक सीमित नहीं, बल्कि ऐसे पर्यटन स्थलों का विकास करना है जहां पर्यटकों को समग्र और बेहतर अनुभव मिल सके। इन परियोजनाओं से स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।'

'लखनऊ में पर्यटन इंफ्रास्ट्रक्चर को मिला आधुनिक स्वरूप'
अपर मुख्य सचिव पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मार्थ कार्य विभाग अमृत अभिजात ने बताया कि 'लखनऊ में पूर्ण हुई परियोजनाओं से पर्यटन इंफ्रास्ट्रक्चर को आधुनिक रूप मिला है। एयरपोर्ट पर्यटन सूचना केंद्र के उन्नयन के साथ मंदिरों, घाटों और सार्वजनिक स्थलों के विकास में पर्यटकों की सुविधा व सुरक्षा को प्राथमिकता दी गई है, जिससे शहर एक संगठित और आकर्षक पर्यटन गंतव्य के रूप में उभर रहा है। उन्होंने बताया कि भविष्य में इन स्थलों को स्मार्ट और डिजिटल सुविधाओं से और अधिक सुसज्जित किया जाएगा।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

पाकिस्तान में विस्फोट के चपेट में आने से 14 लोगों की मौत

  खैबर पख्तूनख्वा :पाकिस्तान से धमाके की बड़ी खबर आई है। दरअसल, नॉर्थ-वेस्ट पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक स्वात...
अंतर्राष्ट्रीय 
पाकिस्तान में विस्फोट के चपेट में आने से 14 लोगों की मौत

आज का राशिफल 3 अगस्त 2026: सावन सोमवार पर जानें प्रेम,परिवार और स्वास्थ्य का हाल

मेष   दिन आपके लिए उत्साह और नई ऊर्जा लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत का उचित फल मिलेगा। वरिष्ठ वृषभ...
धर्म-आध्यात्म 
आज का राशिफल 3 अगस्त 2026: सावन सोमवार पर जानें प्रेम,परिवार और स्वास्थ्य का हाल

शेख हसीना पहली बार दिल्ली में मीडिया से करेंगी बात, पूरे दो साल बाद आएंगी सामने

नई दिल्ली: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना पहली बार भारत में मीडिया के सामने आने वाली हैं। बांग्लादेश में...
अंतर्राष्ट्रीय 
शेख हसीना पहली बार दिल्ली में मीडिया से करेंगी बात, पूरे दो साल बाद आएंगी सामने

इंसान दशकों से नहीं कर पाए, AI ने सुलझा दी 10 अनसुलझी गुत्थियां

नई दिल्ली। AI की दुनिया में एक बड़ी घटना घटी है। दरअसल ChatGPT बनाने वाली कंपनी OpenAI ने घोषणा की...
टेक-मित्र 
इंसान दशकों से नहीं कर पाए, AI ने सुलझा दी 10 अनसुलझी गुत्थियां

मौसम 3 अगस्त: आज 22 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट

नई दिल्ली। मौसम 3 अगस्त 2026: देश के कई राज्यों में हो रही मूसलाधार बारिश के कारण आम जन-जीवन अस्त-व्यस्त...
राष्ट्रीय 
मौसम 3 अगस्त: आज 22 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट

उत्तर प्रदेश

कानपुर में 'आप' का भाजपा पर हमला, बेरोजगारी, पेपर लीक और छात्रसंघ चुनाव का उठाया मुद्दा

कानपुर। बेरोजगारी, पेपर लीक और छात्रसंघ चुनाव जैसे मुद्दों पर सरकार जवाब देने में विफल रही है।" यह बातें रविवार...
उत्तर प्रदेश 
कानपुर में 'आप' का भाजपा पर हमला, बेरोजगारी, पेपर लीक और छात्रसंघ चुनाव का उठाया मुद्दा

श्रावण मास के प्रथम सोमवार पर मुरादाबाद में नर्सरी से कक्षा 12 तक का अवकाश घोषित

मुरादाबाद। मुरादाबाद के जिला अधिकारी डॉ राजेंद्र पैंसिया सावन मास के प्रथम सोमवार पर जनपद के विभिन्न मंदिरों में कांवड़ियों...
उत्तर प्रदेश 
श्रावण मास के प्रथम सोमवार पर मुरादाबाद में नर्सरी से कक्षा 12 तक का अवकाश घोषित

समाज सेवा को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे, 'प्रोजेक्ट वात्सल्य' होगा प्रमुख अभियान : निल्या चावला

कानपुर। समाज सेवा के प्रति रोटरी क्लब ऑफ कानपुर गौरव की प्रतिबद्धता को और मजबूत किया जाएगा। 'प्रोजेक्ट वात्सल्य' के...
उत्तर प्रदेश 
समाज सेवा को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे, 'प्रोजेक्ट वात्सल्य' होगा प्रमुख अभियान : निल्या चावला

ब्रिक्स देशों के राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय के प्रमुखों की बैठक 3-4 अगस्त काे लखनऊ में

लखनऊ। ब्रिक्स देशों के राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालयों (एनएसओ) के प्रमुखों की बैठक भारत की अध्यक्षता में 3 से 4 अगस्त...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
ब्रिक्स देशों के राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय के प्रमुखों की बैठक 3-4 अगस्त काे लखनऊ में