नीट यूजी पहले चरण की काउंसलिंग फिर से होगी

— आज से च्वाइस फिलिंग शुरू

Published By Shubham Kashyap
On
Shubham Kashyap Picture

—  21 सितंबर शाम 5 बजे तक भर सकेंगे नई च्वाइस

,—  22 सितंबर को जारी होगा सीट आवंटन परिणाम

लखनऊ। नीट यूजी-2026 के तहत एमबीबीएस और बीडीएस में प्रवेश के लिए पहले चरण की ऑनलाइन काउंसलिंग दोबारा कराई जाएगी। इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ के 16 सितंबर के आदेश के अनुपालन में चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण महानिदेशालय, उत्तर प्रदेश ने पहले चरण की काउंसलिंग की संशोधित समय-सारणी जारी कर दी है।

समाधान दिवस में शिकायत पर्ची को लेकर फरियादियों ने काटा हंगामा ये खबर भी पढ़े : समाधान दिवस में शिकायत पर्ची को लेकर फरियादियों ने काटा हंगामा

संशोधित कार्यक्रम के अनुसार ऑनलाइन च्वाइस फिलिंग 18 सितंबर को शाम 5 बजे से शुरू हो गई है, जो 21 सितंबर को शाम 5 बजे तक चलेगी। इसके बाद 22 सितंबर को सीट आवंटन का परिणाम घोषित किया जाएगा। सीट आवंटित होने वाले अभ्यर्थी 23 से 26 सितंबर के बीच आवंटन पत्र डाउनलोड कर प्रवेश की प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे।

सात सितंबर का सीट आवंटन अमान्य

महानिदेशालय की ओर से जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सात सितंबर को पूर्व में किए गए सीट आवंटन को अमान्य माना जाएगा। ऐसे अभ्यर्थियों को संशोधित प्रथम चरण की काउंसलिंग में निर्धारित अवधि के भीतर फिर से च्वाइस फिलिंग और लॉकिंग करनी होगी। नई काउंसलिंग में च्वाइस फिलिंग प्रथम चरण के लिए पहले से जारी मेरिट सूची के आधार पर होगी। संशोधित काउंसलिंग में सीट आवंटन केवल उन्हीं अभ्यर्थियों को किया जाएगा, जिन्होंने निर्धारित समय-सीमा में अपनी च्वाइस फिलिंग और लॉकिंग की प्रक्रिया पूरी की होगी।

एमबीबीएस और बीडीएस की स्टेट कोटा सीटों पर प्रवेश

यह संशोधित कार्यक्रम सरकारी एवं निजी चिकित्सा एवं दंत चिकित्सा महाविद्यालयों, संस्थानों तथा चिकित्सा विश्वविद्यालयों में एमबीबीएस व बीडीएस पाठ्यक्रमों की स्टेट कोटा सीटों पर प्रवेश के लिए लागू होगा। महानिदेशालय ने कहा है कि संशोधित प्रथम चरण की काउंसलिंग के संबंध में अन्य सभी नियम एवं शर्तें पूर्ववत रहेंगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे काउंसलिंग से संबंधित नवीनतम सूचनाओं के लिए विभागीय वेबसाइटों पर लगातार नजर रखें।

लेखक के बारे में

Shubham Kashyap Picture

शुभम कश्यप को पत्रकारिता और मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। उनकी विशेषज्ञता चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी खबरों और अस्पताल आधारित रिपोर्टिंग में है, जहाँ वह विषयों को तथ्यपरक, सटीक और जिम्मेदार ढंग से प्रस्तुत करते हैं।

नवीनतम

राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

जयपुर। राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के तहत अब तक 301 निकायों के महापौर, सभापति और अध्यक्ष पदों के परिणाम...
राष्ट्रीय  राजस्थान 
राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर। जयपुर मेट्रो-प्रथम की पारिवारिक न्यायालय मामलों की विशेष अदालत क्रम-1 ने एक फैसले में कहा कि क्रिमिनल केस की...
राजस्थान 
पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

जयपुर। माणकचौक थाना पुलिस ने साइबर ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए...
राजस्थान 
जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

ग्वालियर। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड फेज-2 का...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

अंबेडकरनगर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार, 21 सितंबर 2026 को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

उत्तर प्रदेश

नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

नोएडा। थाना बीटा-2 क्षेत्र के गांव बिरोड़ा स्थित सुलभ शौचालय की देखरेख करने वाले कर्मी की हत्या के मामले में...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

कौशाम्बी। जिले के पारंपरिक और प्रसिद्ध मूंग आधारित व्यंजन मुंगौड़ा को अब अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलने जा रही है। उत्तर...
उत्तर प्रदेश 
वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान

मेरठ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सोमवार को युवाओं का आह्वान किया कि वे अपनी ऊर्जा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान