राजनीतिक रंजिश में पूर्व प्रधान की हत्या का खुलासा, मुख्य साजिशकर्ता गिरफ्तार

कौशाम्बी में सुबह की सैर पर निकले पूर्व प्रधान को मारी गई थीं गोलियां, सुपारी देकर कराई गई हत्या; तमंचा और कारतूस बरामद

Published By Rohit Tiwari
On
Rohit Tiwari Picture

IMG-20260515-WA0045कौशाम्बी। जिले के संदीपनघाट थाना क्षेत्र में पूर्व प्रधान मनोज कुमार हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए मुख्य साजिशकर्ता को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता और क्षेत्रीय वर्चस्व की लड़ाई के चलते पूर्व प्रधान की हत्या की साजिश रची गई थी। मुख्य आरोपी ने सुपारी देकर वारदात को अंजाम दिलवाया था।पुलिस के अनुसार, चार मई 2026 को ग्राम आलमचंद्र निवासी सूरज कुमार ने सूचना दी थी कि उनके पिता मनोज कुमार (45), जो पूर्व प्रधान थे, सुबह करीब पांच बजे माहेश्वरी प्रसाद इंटर कॉलेज आलमचंद्र के पीछे टहलने गए थे। इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल मनोज कुमार को पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय प्रयागराज रेफर किया गया था।इलाज के दौरान पांच मई को मनोज कुमार की मौत हो गई। घटना के बाद थाना संदीपनघाट पुलिस, फोरेंसिक टीम और फील्ड यूनिट ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण ने स्वयं घटनास्थल का निरीक्षण किया और एसओजी, सर्विलांस तथा साइबर टीमों का गठन कर आरोपितों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे।विवेचना के दौरान पुलिस ने 13 मई को दो आरोपितों सुलखान सिंह पुत्र छोटई और नीरज पुत्र कमलेश निवासी पट्टी नरवर थाना संदीपनघाट को गिरफ्तार किया था। वहीं घटना में शामिल एक अन्य आरोपी सूरज कुमार पुत्र चन्द्रपाल निवासी समसपुर थाना चरवा, वारदात के बाद प्रतापगढ़ न्यायालय में आत्मसमर्पण कर चुका है और वर्तमान में जिला कारागार प्रतापगढ़ में निरुद्ध है।इसी क्रम में शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मुख्य आरोपी रोशन लाल पुत्र सुकरु पासी निवासी पट्टी नरवर को मलाक मोईउद्दीनपुर जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 315 बोर का देशी तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया।पुलिस पूछताछ में रोशन लाल ने स्वीकार किया कि उसकी पूर्व प्रधान मनोज कुमार से राजनीतिक रंजिश थी। इसी कारण उसने सह आरोपित सूरज कुमार को रुपये देकर हत्या कराने की साजिश रची थी। आरोपी ने यह भी कबूल किया कि वारदात को अंजाम देने के लिए उसने शूटरों को तमंचा और मोटरसाइकिल उपलब्ध कराई थी।पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय में पेश करने की तैयारी शुरू कर दी है। वहीं मामले में अन्य आरोपितों की भूमिका की भी जांच जारी है।

लेखक के बारे में

Rohit Tiwari Picture

पिछले छह वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय रोहित तिवारी कौशांबी में आधारित हैं और क्षेत्रीय मुद्दों की कवरेज में लगातार कार्य कर रहे हैं। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।

नवीनतम

स्वस्थ युवा ही विकसित भारत की ताकत, नशे से दूर रहने का लें संकल्प : प्राचार्य

कौशाम्बी। जिले के स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, कौशाम्बी में मंगलवार को "नशा मुक्त युवा-विकसित भारत संकल्प अभियान" के तहत...
उत्तर प्रदेश 
स्वस्थ युवा ही विकसित भारत की ताकत, नशे से दूर रहने का लें संकल्प : प्राचार्य

केटीएम ग्राहकों को झटका, दोनों मॉडल में 8 हजार की बढ़ोतरी

केटीएम इंडिया ने अपनी लोकप्रिय 390 एडवेंचर सीरीज की कीमतों में बढ़ोतरी की है। कंपनी ने 390 एडवेंचर एस और...
टेक-मित्र 
केटीएम ग्राहकों को झटका, दोनों मॉडल में 8 हजार की बढ़ोतरी

सीडीओ ने जिला महिला चिकित्सालय का किया औचक निरीक्षण

   बदायूं। मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगला ने मंगलवार को जिला महिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।...
उत्तर प्रदेश 
सीडीओ ने जिला महिला चिकित्सालय का किया औचक निरीक्षण

मऊ: लखनऊ विश्वविद्यालय की टीम ने किया ग्राम पंचायतों का भ्रमण

मऊ । जल जीवन मिशन के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति से आमजन के जीवन पर पड़ रहे प्रभाव...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 मऊ: लखनऊ विश्वविद्यालय की टीम ने किया ग्राम पंचायतों का भ्रमण

योगी का विपक्ष पर हमला, बोले- सदन की कार्यवाही बाधित कर जनता के हितों से खिलवाड़ हो रहा

सदन को प्रभावित कर 25 करोड़ जनता के हितों के साथ खिलवाड़ कर रहा विपक्ष