नगर निगम ने करदाताओं को दी राहत: 31 मई तक गृहकर जमा करने पर 8% की छूट

31 मई तक ऑनलाइन भुगतान पर 8% और ऑफलाइन भुगतान पर 6% की छूट

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

रविवार को भी खुलेंगे सभी जोनल कार्यालय, 1 जून से ऑनलाइन पर 5% और ऑफलाइन पर 4% रह जाएगी छूट

लखनऊ नगर निगम लखनऊ ने गृहकर जमा करने वाले करदाताओं के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। गृहकर पर मिलने वाली विशेष छूट का लाभ उठाने के लिए 31 मई अंतिम दिन है। वर्तमान में ऑनलाइन माध्यम से गृहकर जमा करने पर 8 प्रतिशत तथा ऑफलाइन माध्यम से भुगतान करने पर 6 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। ऐसे में करदाताओं के पास अधिक छूट का लाभ लेने का यह अंतिम अवसर है।
 
मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अशोक सिंह ने बताया कि 1 जून से गृहकर पर मिलने वाली छूट में कमी कर दी जाएगी। इसके बाद ऑनलाइन भुगतान करने पर 5 प्रतिशत तथा ऑफलाइन भुगतान करने पर 4 प्रतिशत की ही छूट मिलेगी। इसलिए नागरिकों से अपील की गई है कि वे 31 मई तक अपना गृहकर जमा कर अधिकतम छूट का लाभ उठाएं। नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नगर निगम के सभी जोनल कार्यालय रविवार, 31 मई को भी खुले रहेंगे। कार्यालयों में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक गृहकर जमा करने की सुविधा उपलब्ध रहेगी। इसके साथ ही जनगणना से संबंधित कार्यों का भी निस्तारण किया जाएगा, जिससे नागरिकों को अवकाश के दिन भी आवश्यक सेवाएं प्राप्त हो सकें। जो करदाता ऑनलाइन भुगतान नहीं कर पा रहे हैं, वे जोनल कार्यालयों में स्थापित काउंटरों पर जाकर ऑफलाइन माध्यम से गृहकर जमा कर सकते हैं। 31 मई तक ऑफलाइन भुगतान पर 6 प्रतिशत की छूट का लाभ मिलेगा, जो 1 जून से घटकर 4 प्रतिशत रह जाएगी।
 
नगर निगम ने नागरिकों से ऑनलाइन माध्यम से भुगतान करने की अपील की है, जिससे अधिक छूट का लाभ प्राप्त किया जा सके। करदाता घर बैठे नगर निगम की आधिकारिक वेबसाइट lmc.up.nic.in के माध्यम से आसानी से गृहकर जमा कर सकते हैं। अधिकारियों ने नागरिकों से अंतिम समय की भीड़ से बचने के लिए समय रहते भुगतान करने का आग्रह किया है।
 
लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

कांवड़ियों की राह में सुरक्षा का पहरा, रातभर सड़कों पर दौड़े अफसर

कौशाम्बी। जिले में श्रावण सोमवार एवं शिवरात्रि के साथ कांवड़ यात्रा को लेकर कौशांबी में पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था और...
उत्तर प्रदेश 
कांवड़ियों की राह में सुरक्षा का पहरा, रातभर सड़कों पर दौड़े अफसर

इश्क-ए-रसूल की पहचान का नाम आला हजरत है : मेहराब हुसैन

मलकों वाली एक मीनार मस्जिद में मनाया गया 108 वां उर्स-ए-आला हजरत, कुल शरीफ में दुआ मांगी
इश्क-ए-रसूल की पहचान का नाम आला हजरत है : मेहराब हुसैन

काकोरी ट्रेन एक्शन के शहीदों को नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी ने चित्रों पर पुष्प अर्पित कर नमन किया

शाहजहांपुर। रचनात्मक संस्था संकल्प के तत्वावधान में रविवार को काकोरी ट्रेन एक्शन का 101वां स्मृति दिवस दीपांजलि के रूप में...
काकोरी ट्रेन एक्शन के शहीदों को नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी ने चित्रों पर पुष्प अर्पित कर नमन किया

श्रावण सोमवार पर सुरक्षा की कमान एसपी ने खुद संभाली

शिवालयों और प्रमुख मार्गों पर बढ़ाई गई निगरानी, डायवर्जन स्थलों पर पुलिस की तैनाती; श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था...
उत्तर प्रदेश 
श्रावण सोमवार पर सुरक्षा की कमान एसपी ने खुद संभाली

धार में भीषण सड़क हादसा, ट्रॉले की टक्कर से 6 युवकों की दर्दनाक मौत

धार। मध्य प्रदेश के धार जिले में रविवार दोपहर एक सड़क हादसे में छह युवकों की मौत हो गई। हादसा...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
धार में भीषण सड़क हादसा, ट्रॉले की टक्कर से 6 युवकों की दर्दनाक मौत

उत्तर प्रदेश

कांवड़ियों की राह में सुरक्षा का पहरा, रातभर सड़कों पर दौड़े अफसर

कौशाम्बी। जिले में श्रावण सोमवार एवं शिवरात्रि के साथ कांवड़ यात्रा को लेकर कौशांबी में पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था और...
उत्तर प्रदेश 
कांवड़ियों की राह में सुरक्षा का पहरा, रातभर सड़कों पर दौड़े अफसर

श्रावण सोमवार पर सुरक्षा की कमान एसपी ने खुद संभाली

शिवालयों और प्रमुख मार्गों पर बढ़ाई गई निगरानी, डायवर्जन स्थलों पर पुलिस की तैनाती; श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था...
उत्तर प्रदेश 
श्रावण सोमवार पर सुरक्षा की कमान एसपी ने खुद संभाली

पिता के सामने पांच साल के इकलौते बेटे को एंबुलेंस ने रौंदा, मौत

झांसी। झांसी-कानपुर हाईवे पर रविवार सुबह तेज रफ्तार एंबुलेंस ने पिता के सामने पांच साल के मासूम को रौंद दिया।...
उत्तर प्रदेश 
पिता के सामने पांच साल के इकलौते बेटे को एंबुलेंस ने रौंदा, मौत

प्रयागराज: अतीक के बेटे उमर के काफिले की 28 गाड़ियों पर एफआईआर दर्ज

प्रयागराज। माफिया अतीक अहमद के बड़े बेटे उमर के भाई अबान के जनाजे में शामिल होने के लिए पैरोल पर...
उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज: अतीक के बेटे उमर के काफिले की 28 गाड़ियों पर एफआईआर दर्ज