शादी के घर में पसरा मातम, सड़क हादसे में युवतियों समेत तीन की मौत

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के राठ कोतवाली क्षेत्र के कुर्रा गांव के पास बुधवार को शाम तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार दो लड़कियाें व एक लड़के की मौत हो गई। ये तीनाें आपस में रिश्तेदार थे।

घर में हाेने वाली शादी के लिए रागिनी अपनी चचेरी बहन व भाई के साथ राठ लहंगा बुक कराने जा रही थी । सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे की जांच शुरू कर दी है। हादसे में तीन लोगों की मौत से शादी वाले घर में मातम पसर गया है।

69000 शिक्षक भर्ती : बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह से अभ्यर्थियों ने की मुलाकात ये खबर भी पढ़े : 69000 शिक्षक भर्ती : बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह से अभ्यर्थियों ने की मुलाकात

कोतवाली के कुर्रा गांव निवासी 26 वर्षीय रागिनी पुत्री देवीदीन कुशवाहा बुधवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे 19 वर्षीय नीलम पुत्री कल्लू और नीलम के बुआ के लड़के 23 वर्षीय तेज प्रताप पुत्र परमेश्वरी दयाल निवासी धगवां थाना मझगवां के साथ बाइक से राठ लहंगा बुकिंग करने के लिए आ रही थी।

तभी कुर्रा गांव स्थित मेहेर बाबा महाविद्यालय के पास राठ की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार तीनों घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।

जहां चिकित्सक ने रागिनी को मृत घोषित कर दिया। जबकि नीलम और तेज प्रताप को मेडिकल कालेज उरई रेफर कर दिया गया है। जहां मेडिकल कालेज में दोनों की मौत हो गई।

मृतका रागिनी के पिता देवीदीन कुशवाहा ने बताया कि वह गोहांड ब्लाक में सचिव के पद पर कार्यरत हैं। उसके भाई रामकिशन की पुत्री अनीता की शादी है। 25 अप्रैल को लहचूरा बांध से बारात आनी है। गुरुवार को मंडप है। उन्हाेंने बताया कि शादी के लिए उसकी पुत्री राठ में लहंगा की बुकिंग के लिए आ रही थी।

मृतका बीएड कर टीईटी की तैयारी कर रही थी। मृतका अपने पीछे तीन बहन भारती, चंचल, समीक्षा और एक भाई योगेन्द्र छोड़ गई है। मां सोमवती का रो रोकर बुरा हाल है।

राठ कोतवाल अनूप सिंह ने आज शाम बताया कि हादसे में एक युवती की मौके पर मौत हुई है वहीं गंभीर रूप से घायल एक युवती और बाइक चालक को मेडिकल कालेज रेफर किया गया था, जहां दोनों की मौत हो गई है। बताया कि हादसे की जांच कराई जा रही है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सोमवार को पीएसबी प्रमुखों संग करेंगी बैठक

13 जुलाई को सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के प्रमुखों के साथ बैठक। विदेशी मुद्रा जमा जुटाने के अभियान की प्रगति...
कारोबार 
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सोमवार को पीएसबी प्रमुखों संग करेंगी बैठक

देश का विदेशी मुद्रा भंडार 7.26 अरब डॉलर बढ़कर 674.19 अरब डॉलर पर पहुंचा

एक सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार में 7.26 अरब डॉलर की बढ़ोतरी। कुल विदेशी मुद्रा भंडार 674.19 अरब डॉलर पर...
कारोबार 
देश का विदेशी मुद्रा भंडार 7.26 अरब डॉलर बढ़कर 674.19 अरब डॉलर पर पहुंचा

आरटीई तीसरे चरण की लॉटरी पूरी, 7,630 बच्चों को पसंदीदा निजी स्कूलों में मिला नि:शुल्क प्रवेश

आरटीई के तहत तीसरे चरण की ऑनलाइन लॉटरी संपन्न। 7,630 बच्चों को पसंद के निजी स्कूलों में प्रवेश मिला। नर्सरी,...
मध्य प्रदेश 
 आरटीई तीसरे चरण की लॉटरी पूरी, 7,630 बच्चों को पसंदीदा निजी स्कूलों में मिला नि:शुल्क प्रवेश

बिजनौर में मालन नदी में नहाने गए दो किशोर लापता, एक ने तैरकर बचाई जान

उफनाई मालन नदी में नहाते समय तीन किशोर बहाव की चपेट में आए। एक किशोर सुरक्षित बाहर निकला, दो लापता।...
उत्तर प्रदेश 
बिजनौर में मालन नदी में नहाने गए दो किशोर लापता, एक ने तैरकर बचाई जान

प्रेम प्रसंग में युवक की कुल्हाड़ी से हत्या, शव लेने नहीं पहुंचे परिजन, पुलिस इंतजार में....

संदिग्ध हालत में मिलने पर युवक की कुल्हाड़ी से हत्या। पोस्टमार्टम के बाद शव जिला अस्पताल के फ्रीजर में सुरक्षित।...
छत्तीसगढ़ 
प्रेम प्रसंग में युवक की कुल्हाड़ी से हत्या, शव लेने नहीं पहुंचे परिजन, पुलिस इंतजार में....

उत्तर प्रदेश

बिजनौर में मालन नदी में नहाने गए दो किशोर लापता, एक ने तैरकर बचाई जान

उफनाई मालन नदी में नहाते समय तीन किशोर बहाव की चपेट में आए। एक किशोर सुरक्षित बाहर निकला, दो लापता।...
उत्तर प्रदेश 
बिजनौर में मालन नदी में नहाने गए दो किशोर लापता, एक ने तैरकर बचाई जान

एबीवीपी के स्थापना दिवस पर रक्तदान शिविर, युवाओं ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

कौशाम्बी।  अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के 78वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में चल रहे सेवा अभियान के तहत)...
उत्तर प्रदेश 
एबीवीपी के स्थापना दिवस पर रक्तदान शिविर, युवाओं ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

समाचार पत्र वितरकों ने मनाया रक्षामंत्री का जन्मदिवस

लखनऊ। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार को चौक समाचार पत्र वितरक कल्याण समिति और विश्व...
उत्तर प्रदेश 
समाचार पत्र वितरकों ने मनाया रक्षामंत्री का जन्मदिवस

अलीगंज अग्निकांड: एलडीए का बड़ा फैसला, बिल्डिंग ध्वस्तीकरण का आदेश जारी

लखनऊ।अलीगंज के सेक्टर-डी में बिल्डिंग में बीते 22 जून को भीषण आग लगी थी। इस हादसे में 15 लोगों...
उत्तर प्रदेश 
अलीगंज अग्निकांड: एलडीए का बड़ा फैसला, बिल्डिंग ध्वस्तीकरण का आदेश जारी