ट्रेन की चपेट में आने से मां-बेटी की मौत, बेटा गंभीर रूप से घायल

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

अमेठी। उत्तर प्रदेश में अमेठी जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बाजार शुक्ल रोड पर स्थित रेलवे क्रॉसिंग के पास एक दर्दनाक हादसा हो गया।

जिसमें रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला और एक बच्ची की मौत हो गई है। जबकि एक अन्य बच्चा अत्यंत गंभीर रूप से घायल हो गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस आवश्यक वैधानिक कार्रवाई में जुटी हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार की रात लगभग 09 बजे के करीब जगदीशपुर कोतवाली क्षेत्र के बाजार शुक्ल रोड से होकर गुजरने वाली लखनऊ वाराणसी रेलखंड पर रेलवे लाइन पार करते समय एक महिला और दो बच्चे रेलवे ट्रेन की चपेट में आ गए।

विद्युत विभाग में गड़बड़ी उजागर, जांच रिपोर्ट के बाद तीन इंजीनियरों पर गिरी कार्रवाई की गाज ये खबर भी पढ़े : विद्युत विभाग में गड़बड़ी उजागर, जांच रिपोर्ट के बाद तीन इंजीनियरों पर गिरी कार्रवाई की गाज

जिसके चलते महिला और उसकी बेटी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया है। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल तीनों लोगों को एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जगदीशपुर भिजवाया।

मोहर्रम जुलूस के दौरान करंट लगने से किशोर की गई जान ये खबर भी पढ़े : मोहर्रम जुलूस के दौरान करंट लगने से किशोर की गई जान

जहां पर मां बेटी को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि बेटे की गंभीर अवस्था में प्राथमिक इलाज करने के बाद ट्रामा सेंटर पर कर दिया गया है।

घटना के संबंध में जगदीशपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक धीरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त तीनों लोगों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।

अंर्तराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान में द लेसन का नाट्य मंचन   ये खबर भी पढ़े : अंर्तराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान में द लेसन का नाट्य मंचन 

हम लोग प्रयास कर रहे हैं कि महिला के घर परिवार का पता लग सके जिससे उनके परिजनों को सूचित किया जा सके। फिलहाल मां बेटी के लाश को कब्जे में लेकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

नए रोस्टर के अनुसार, जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा नहीं करेंगी एमपी-एमएलए से जुड़ी सुनवाई

नई दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय के ग्रीष्मावकाश के समापन के बाद एक जुलाई से अदालतों का नियमित कामकाज फिर शुरू...
दिल्ली 
 नए रोस्टर के अनुसार, जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा नहीं करेंगी एमपी-एमएलए से जुड़ी सुनवाई

 प्रदर्शन के दौरान बीजेपी सांसद हर्ष महाजन की बिगड़ी तबीयत

  शिमला : हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन की शनिवार को शिमला में अचानक तबीयत बिगड़ गई। वह चक्कर...
राज्य  हिमाचल 
 प्रदर्शन के दौरान बीजेपी सांसद हर्ष महाजन की बिगड़ी तबीयत

जल्द ही भारत आएंगे ट्रंप

  वॉशिंगटन: अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने शनिवार को बताया कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अगले साल की रुबियो...
अंतर्राष्ट्रीय 
जल्द ही भारत आएंगे ट्रंप

राज्यपाल हरि बाबू कंभमपति ने फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

भुवनेश्वर । ओडिशा के राज्यपाल हरि बाबू कंभमपति ने भारत के महान सैन्य नेताओं में शुमार फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ...
राज्य 
राज्यपाल हरि बाबू कंभमपति ने फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

शेखूपुर की सियासत में बढ़ी हलचल, मैदान में बढ़ती सक्रियता से तेज हुई चर्चाएं

   बदायूं जनपद की शेखूपुर विधानसभा सीट एक बार फिर राजनीतिक चर्चाओं के केंद्र में दिखाई दे रही है। समाजवादी पार्टी...
उत्तर प्रदेश 

गोरखनाथ मंदिर प्रवास के दौरान गुड़-रोटी खिलाकर मुख्यमंत्री योगी ने की गोसेवा

गोरखपुर । गोरखनाथ मंदिर प्रवास के दौरान शनिवार सुबह जनता दर्शन लगाकर जनसेवा करने के साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...
उत्तर प्रदेश 
गोरखनाथ मंदिर प्रवास के दौरान गुड़-रोटी खिलाकर मुख्यमंत्री योगी ने की गोसेवा

शामली में भीषण पुलिस मुठभेड़: 50 हजार का इनामी बदमाश महताब ढेर

शामली। उत्तर प्रदेश के शामली जिले में आदर्श मंडी और कांधला थाना पुलिस की संयुक्त टीम के साथ हुई मुठभेड़...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
शामली में भीषण पुलिस मुठभेड़: 50 हजार का इनामी बदमाश महताब ढेर

ड्यूटी जा रहे होमगार्ड पर फायरिंग, एसयूवी से रोककर हमलावरों ने किया हमला

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में ड्यूटी जा रहे होमगार्ड को गोली मार दी,गंभीर रूप से घायल होमगार्ड को जिला...
उत्तर प्रदेश 
ड्यूटी जा रहे होमगार्ड पर फायरिंग, एसयूवी से रोककर हमलावरों ने किया हमला