मुरादाबाद: तीसरा तेंदुआ पिंजरे में कैद, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जनपद में मुरादाबाद के तहसील ठाकुरद्वारा के ग्राम बलिया बल्लभगढ़ में शुक्रवार सुबह एक तेंदुआ ट्रैप केज के माध्यम से सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया गया हैं।

जनपद में पिंजरे के माध्यम से रेस्क्यू किया जाने वाला यह सत्रहवाँ तेंदुआ है। जिले में 48 घंटे में तीसरा तेंदुआ पिंजरे में कैद हुआ है।

गुरुवार को कांठ तहसील क्षेत्र के भरतपुर में और बुधवार को कांठ के रामसराय भांकरी में एक-एक तेंदुए का ट्रैप केज के माध्यम से सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया गया था। ठाकुरद्वारा क्षेत्र में तेंदुए ने तीन महिलाओं समेत चार लोगों को अपना निवाला बनाया है।

जिलाधिकारी डा. राजेंद्र पैंसिया ने बताया कि संवेदनशीलता के दृष्टिकोण से वन विभाग की देखरेख में रेस्क्यू टीम लगातार सक्रिय है।

जो ‘नल की टोटी’ चुराते थे, वे आज युवाओं के भविष्य की बात करते: नितिन ये खबर भी पढ़े : जो ‘नल की टोटी’ चुराते थे, वे आज युवाओं के भविष्य की बात करते: नितिन

साथ ही प्रशासनिक स्तर से पूरे संवेदनशील क्षेत्र के अंतर्गत ग्रामों में सतर्कता एवं जागरूकता के लिए चौपालें आयोजित की जा रही हैं। पूरे संवेदनशील क्षेत्र से अब तक 17 तेंदुओं का रेस्क्यू किया जा चुका है।

वन विभाग की रेस्क्यू टीम को मुरादाबाद के तहसील ठाकुरद्वार के ग्राम बलिया बल्लभगढ़ में शुक्रवार सुबह छह बजे एक तेंदुआ पिंजरे में कैद हो जाने की सूचना मिली। जिसके बाद वन विभाग की टीम ने पहुंचकर उसे अपने कब्जे में लिया।

तेंदुए के पिंजरे में कैद हो जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। अब उसके शारीरिक परीक्षण के बाद घने जंगल में छाेड़ा जाएगा, ताकि वह दाेबारा गांव की ओर न आ सके।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

जयपुर। राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के तहत अब तक 301 निकायों के महापौर, सभापति और अध्यक्ष पदों के परिणाम...
राष्ट्रीय  राजस्थान 
राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर। जयपुर मेट्रो-प्रथम की पारिवारिक न्यायालय मामलों की विशेष अदालत क्रम-1 ने एक फैसले में कहा कि क्रिमिनल केस की...
राजस्थान 
पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

जयपुर। माणकचौक थाना पुलिस ने साइबर ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए...
राजस्थान 
जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

ग्वालियर। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड फेज-2 का...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

अंबेडकरनगर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार, 21 सितंबर 2026 को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

उत्तर प्रदेश

नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

नोएडा। थाना बीटा-2 क्षेत्र के गांव बिरोड़ा स्थित सुलभ शौचालय की देखरेख करने वाले कर्मी की हत्या के मामले में...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

कौशाम्बी। जिले के पारंपरिक और प्रसिद्ध मूंग आधारित व्यंजन मुंगौड़ा को अब अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलने जा रही है। उत्तर...
उत्तर प्रदेश 
वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान

मेरठ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सोमवार को युवाओं का आह्वान किया कि वे अपनी ऊर्जा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान