कानून-व्यवस्था को लेकर एसपी और व्यापारियों की मासिक गोष्ठी आयोजित

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

रामनाथ सिंह

बिजनौर। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने तथा व्यापारियों की सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक नगर डॉ. गोपाल कृष्ण सिंह द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन के सभागार कक्ष में जनपद के व्यापारियों के साथ मासिक गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी में विभिन्न व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं व्यापारियों ने सहभागिता करते हुए अपनी समस्याओं और सुझावों को पुलिस प्रशासन के समक्ष रखा।

बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक नगर ने व्यापारियों से सीधे संवाद कर उनकी सुरक्षा, बाजारों में कानून-व्यवस्था, चोरी, लूट, साइबर अपराध तथा संदिग्ध गतिविधियों के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने व्यापारियों से कहा कि बाजारों एवं प्रतिष्ठानों की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाना समय की आवश्यकता है और इसमें पुलिस के साथ-साथ व्यापारियों की भी महत्वपूर्ण भूमिका है।

इको गार्डन में मेडिकल छात्रों ने ढफली बजाकर किया प्रदर्शन ये खबर भी पढ़े : इको गार्डन में मेडिकल छात्रों ने ढफली बजाकर किया प्रदर्शन

डॉ. गोपाल कृष्ण सिंह ने व्यापारियों को निर्देशित किया कि अपने प्रतिष्ठानों पर उच्च गुणवत्ता वाले सीसीटीवी कैमरे लगवाएं और उन्हें नियमित रूप से संचालित रखें, ताकि किसी भी आपराधिक घटना की स्थिति में साक्ष्य उपलब्ध हो सकें। साथ ही दुकानों में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा अलार्म तथा नकदी के सुरक्षित प्रबंधन पर भी विशेष ध्यान देने की सलाह दी गई।

उन्होंने साइबर अपराधों के बढ़ते मामलों को देखते हुए व्यापारियों को ऑनलाइन लेनदेन में सतर्क रहने, अज्ञात लिंक या कॉल से बचने तथा किसी भी संदिग्ध वित्तीय गतिविधि की तत्काल सूचना पुलिस को देने के लिए जागरूक किया।

गोष्ठी में पुलिस अधिकारियों ने व्यापारियों से अपील की कि बाजारों में किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु अथवा गतिविधि की जानकारी बिना देर किए स्थानीय पुलिस को दें। त्योहारों एवं भीड़भाड़ वाले अवसरों पर अतिरिक्त सतर्कता बरतने तथा आपसी समन्वय बनाए रखने पर भी जोर दिया गया।

पुलिस अधीक्षक नगर ने भरोसा दिलाया कि बिजनौर पुलिस व्यापारियों की सुरक्षा और जनपद में शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। गोष्ठी का समापन व्यापारियों की समस्याओं के समाधान एवं पुलिस-व्यापारी समन्वय को और मजबूत बनाने के आश्वासन के साथ हुआ। इस अवसर पर व्यापार संगठन के राहुल कुमार सहित अनेक व्यापारी उपस्थित है।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

धार में भीषण सड़क हादसा, ट्रॉले की टक्कर से 6 युवकों की दर्दनाक मौत

धार। मध्य प्रदेश के धार जिले में रविवार दोपहर एक सड़क हादसे में छह युवकों की मौत हो गई। हादसा...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
धार में भीषण सड़क हादसा, ट्रॉले की टक्कर से 6 युवकों की दर्दनाक मौत

एकादशी पर ढोल बजाकर लौटे 14 वर्षीय बालक की कुएं में डूबने से मौत

राजगढ़। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के खुजनेर थाना क्षेत्र के ग्राम सुस्तानी में रविवार दोपहर कुएं में नहाने के...
मध्य प्रदेश 
एकादशी पर ढोल बजाकर लौटे 14 वर्षीय बालक की कुएं में डूबने से मौत

पिता के सामने पांच साल के इकलौते बेटे को एंबुलेंस ने रौंदा, मौत

झांसी। झांसी-कानपुर हाईवे पर रविवार सुबह तेज रफ्तार एंबुलेंस ने पिता के सामने पांच साल के मासूम को रौंद दिया।...
उत्तर प्रदेश 
पिता के सामने पांच साल के इकलौते बेटे को एंबुलेंस ने रौंदा, मौत

प्रयागराज: अतीक के बेटे उमर के काफिले की 28 गाड़ियों पर एफआईआर दर्ज

प्रयागराज। माफिया अतीक अहमद के बड़े बेटे उमर के भाई अबान के जनाजे में शामिल होने के लिए पैरोल पर...
उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज: अतीक के बेटे उमर के काफिले की 28 गाड़ियों पर एफआईआर दर्ज

सूरत में ग्रीन एनर्जी की नई पहल, इको स्पार्क का उद्घाटन

सूरत। सूरत के पांडेसरा क्षेत्र में ग्रीन एनर्जी के क्षेत्र में एक नई पहल की शुरुआत हुई। एरेनक्यू लिथियम आयरन...
राष्ट्रीय  गुजरात 
सूरत में ग्रीन एनर्जी की नई पहल, इको स्पार्क का उद्घाटन

उत्तर प्रदेश

पिता के सामने पांच साल के इकलौते बेटे को एंबुलेंस ने रौंदा, मौत

झांसी। झांसी-कानपुर हाईवे पर रविवार सुबह तेज रफ्तार एंबुलेंस ने पिता के सामने पांच साल के मासूम को रौंद दिया।...
उत्तर प्रदेश 
पिता के सामने पांच साल के इकलौते बेटे को एंबुलेंस ने रौंदा, मौत

प्रयागराज: अतीक के बेटे उमर के काफिले की 28 गाड़ियों पर एफआईआर दर्ज

प्रयागराज। माफिया अतीक अहमद के बड़े बेटे उमर के भाई अबान के जनाजे में शामिल होने के लिए पैरोल पर...
उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज: अतीक के बेटे उमर के काफिले की 28 गाड़ियों पर एफआईआर दर्ज

सतीश यादव बने कुष्ठ चिकित्सा कर्मचारी संघ के संरक्षक

लखनऊ। राजकीय कुष्ठ चिकित्सा कर्मचारी संघ के प्रांतीय अध्यक्ष राजेश सिंह की अध्यक्षता में प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक हुई। बैठक...
उत्तर प्रदेश 
सतीश यादव बने कुष्ठ चिकित्सा कर्मचारी संघ के संरक्षक

केजीएमयू में "कनेसयोलॉजी टेप वर्कशॉप" का आयोजन

लखनऊ। फिजियोथेरेपी अकादमी केजीएमयू के तत्वावधान में किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के प्लास्टिक एवं रिकंस्ट्रक्टिव सर्जरी विभाग में एक दिवसीय...
उत्तर प्रदेश 
केजीएमयू में "कनेसयोलॉजी टेप वर्कशॉप" का आयोजन