भूकम्प एवं अग्निकांड सुरक्षा पर मॉक एक्सरसाइज का आयोजन
अरूण अग्रवाल, बहराइच संवाददाता
बहराइच। भूकम्प व अग्निकांड जैसी आपदाओं के दौरान बचाव एवं राहत कार्याे के संचालन विषय पर जिला आपदा प्रबन्ध प्राधिकरण द्वारा स्व.ठाकुर हुकुम सिंह किसान स्नातकोत्तर महाविद्यालय बहराइच में राज्य आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण के द्वारा दिये गये निदेशों के क्रम में भूकम्प एवं अग्नि सुरक्षा पर मॉक एक्सरसाइज का आयोजन किया गया।
जिसमें आपदा परिदृष्य के रूप में केडीसी में लगभग दोपहर 11:10 पर अचानक भूकम्प के झटके महसूस किये गये, जिससे मौजूद छात्र छात्राओं व अध्यापक घबरा गये किन्तु इस स्थिति में उन्होंने संयम से काम लेते हुये विद्यालय भवन से पंक्तिबद्ध तरीके से निकल कर बाहर मैदान में एकत्र हो गये।
ये खबर भी पढ़े : डीएम की अध्यक्षता में विभागीय योजनाओं व निर्माण कार्यों में गुणात्मक प्रगति लाने के दिए गए निर्देशइसी दौरान विद्यालय भवन की दूसरी मंजिल में आग भी लग गयी, जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया। यह सूचना जैसे ही जिला कन्ट्रोल रूम/इमरजेन्सी ऑपरेशन सेन्टर को मिली, सूचना प्राप्त होते ही वायरलेस के माध्यम से सूचना को अधिकारियों को प्रसारित किया गया।
घटना की सूचना प्राप्त होते ही आईआरएस सिस्टम मे अपर जिलाधिकारी अरूण कुमार इंसीडेन्ट कमाण्डर के रूप में एन.डी.आर.एफ. व अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों को विद्यालय भवन में फंसे व्यक्तियों को सुरक्षित बाहर निकालने हेतु निर्देश दिये गये। उपस्थित अधिकारी घटना स्थल की ओर रवाना हो गये।
इन्सीडेन्ट कमाण्डर से निर्देश प्राप्त होते ही घटना स्थल पर एन.डी.आर.एफ., अग्निशमन व पुलिस विभाग की टीम तथा आपदा प्रबन्धन में दक्ष आपदा मित्र, एनसीसी, एनएसएस, चिकित्सा दल मय एम्बुलेन्स बचाव कार्य हेतु पहुंच गये। खोज एवं बचाव में लगे हुये बचाव दलों ने तत्परता से केडीसी विद्यालय में फसे हुये व्यक्तियों को सुरक्षित बाहर निकाला। जो व्यक्ति घटना में घायल हुये उनका मेडिकल टीम ने घटना स्थल पर ही प्राथमिक उपचार किया एवं अधिक घायल व्यक्तियों को पास की सी.एच.सी. में एम्बुलेन्स के द्वारा रेफर किया। जहाँ मौजूद डॉक्टर की टीम ने घायलो को उपचार देना शुरू किया।
इसी प्रकार सर्वाेदय इंटर कॉलेज मिहींपुरवा, हुकुम सिंह इंटर कॉलेज कैसरगंज तथा पं. अशोक मिश्रा स्मारक महाविद्यालय खुटेहना पयागपुर में भूकंप एवं अग्नि सुरक्षा अभ्यास तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रमपुरवा महसी एवं ठाकुर हुकुम सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द कैसरगंज में भूकम्प की स्थिति में खुले स्थान पर फील्ड अस्पताल की स्थापना तथा श्रावस्ती सहकारी चीनी मिल नानपारा में औद्योगिक (रासायनिक) हादसों और आगजनी के सम्बन्ध में सम्बन्धित उप जिलाधिकारियों के कुशलमार्गदर्शन में सफलतापूर्वक मॉक अभ्यास आयोजित किया गया।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब 03 वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट एडिटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
