मीरजापुर :  खिल उठे किसानों के चेहरे, बंपर धान उत्पादन की जगी उम्मीद

Published By Sudha Jaiswal
On
Sudha Jaiswal Picture


मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर जनपद में बीते दिनों हुई झमाझम बारिश और उसके बाद निकली तेज धूप ने जिले के किसानों के चेहरे पर फिर से रौनक लौटा दी है। गांवों की चौपालों से लेकर खेत-खलिहानों तक इन दिनों लोककवि घाघ की प्रसिद्ध कहावत "रोहिणी बरसे, मृग तपे, कुछ-कुछ आद्रा जाए, घाघ कहें सुन घाघनी, स्वान भात नहीं खाए", चर्चा का केंद्र बनी हुई है।

कृषि विशेषज्ञों और अनुभवी किसानों का मानना है कि यदि रोहिणी नक्षत्र में अच्छी वर्षा हो और मृगशिरा नक्षत्र में पर्याप्त धूप व गर्मी मिले, तो धान समेत खरीफ फसलों की पैदावार शानदार होती है। मौजूदा मौसम को देखकर किसानों को भी इसी शुभ संकेत की उम्मीद दिखाई दे रही है।

हाल की बारिश से खेतों में पर्याप्त नमी पहुंच गई है, जिससे कृषि कार्यों ने रफ्तार पकड़ ली है। किसान जुताई, पाटा लगाने, मेड़बंदी करने और खेतों में उगे खरपतवारों को नष्ट करने में जुट गए हैं। उनका कहना है कि मृगशिरा की तपिश मिट्टी को और अधिक उपजाऊ बनाकर खरीफ फसलों के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करेगी।

उधर, मानसून की आहट के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी तैयारियां तेज हो गई हैं। लोग अपने कच्चे मकानों, खपड़ैल घरों, मड़हों और झोपड़ियों की मरम्मत कराने में व्यस्त हैं, ताकि बरसात के मौसम में किसी तरह की परेशानी न हो।

अगैती खेती करने वाले किसान 1 से 5 जून के बीच धान की नर्सरी डालने की तैयारी में जुटे हैं। बीज उपचार, खेतों की जुताई और मेड़बंदी जैसे जरूरी कार्य युद्धस्तर पर किए जा रहे हैं। किसानों को भरोसा है कि यदि मौसम का यही मिजाज बना रहा तो इस वर्ष धान की फसल रिकॉर्ड उत्पादन दे सकती है।

ग्रामीण बुजुर्ग बताते हैं कि घाघ की कहावतें केवल लोककथाएं नहीं, बल्कि पीढ़ियों के कृषि अनुभव का सार हैं। मौसम के वर्तमान संकेतों को देखकर उन्हें भी लग रहा है कि इस बार घाघ की भविष्यवाणी फिर सच साबित हो सकती है। यही कारण है कि खेतों में मेहनत के साथ-साथ किसानों के मन में बेहतर पैदावार और समृद्धि की नई उम्मीद भी अंकुरित हो चुकी है।

क्षेत्र के अनुभवी किसान लालता प्रसाद का कहना है कि रोहिणी नक्षत्र में हुई बारिश धान की खेती के लिए बेहद शुभ मानी जाती है। खेतों में पर्याप्त नमी होने से जुताई और नर्सरी की तैयारी आसान हो गई है। यदि आगे भी मौसम अनुकूल रहा तो इस बार धान की अच्छी पैदावार होने की पूरी संभावना है।

वहीं किसान आत्माराम पांडेय ने बताया कि घाघ की कहावतें वर्षों के अनुभव और प्रकृति के गहरे अध्ययन पर आधारित हैं। वर्तमान मौसम को देखकर लगता है कि इस वर्ष खरीफ फसलों के लिए परिस्थितियां काफी अनुकूल बन रही हैं। किसानों में उत्साह का माहौल है और वे पूरे मनोयोग से खेती की तैयारी में जुटे हैं।

किसान गुलाब सिंह का कहना है कि समय पर हुई वर्षा से खेतों की नमी बढ़ी है और खरपतवार नियंत्रण में भी मदद मिली है। अब तेज धूप मिट्टी को खेती के लिए और अधिक तैयार कर रही है। इससे धान के साथ-साथ अन्य खरीफ फसलों को भी लाभ मिलने की उम्मीद है।

अनुभवी कृषक कृष्ण शरण सिंह ने कहा कि गांव के बुजुर्ग हमेशा से रोहिणी और मृगशिरा के मौसम को खेती के लिए महत्वपूर्ण मानते आए हैं। इस बार मौसम का रुख पारंपरिक मान्यताओं के अनुरूप दिखाई दे रहा है, जिससे किसानों को बंपर उत्पादन की आशा जगी है।

लेखक के बारे में

Sudha Jaiswal Picture

सुधा जायसवाल ने मास कम्युनिकेशन एवं पत्रकारिता (MJMC) में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की है और पत्रकारिता क्षेत्र में 12 वर्षों से सक्रिय हैं। वह अमर उजाला, स्वतंत्र भारत, जनसंदेश टाइम्स और तरुण मित्र जैसे संस्थानों में कार्य कर चुकी हैं। राजनीतिक, शिक्षा और नगर निगम सहित विभिन्न बीट्स पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाली सुधा वर्तमान में तरुण मित्र के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी हुई हैं।

नवीनतम

ग्लासगो में भारतीय बॉक्सरों की चमक, अंकुश-सचिन स्वर्ण विजेता, लवलीना को रजत

ग्लासगो। राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय मुक्केबाजों का शानदार प्रदर्शन जारी है। शनिवार को अंकुश पंघाल और सचिन सिवाच ने...
खेल 
ग्लासगो में भारतीय बॉक्सरों की चमक, अंकुश-सचिन स्वर्ण विजेता, लवलीना को रजत

आईबीपीयस में क्लर्क पद के लिए 11 हजार पदों पर भर्ती

आईबीपीयस  भर्ती : इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (IBPS) ने क्लेरिकल कैडर XVI के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी...
शिक्षा-रोजगार 
आईबीपीयस में क्लर्क पद के लिए 11 हजार पदों पर भर्ती

 दुल्हन के घर नाव से पहुंचा दूल्हा

ओडिशा :ओडिशा में आई बाढ़ ने लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। कई गांवों...
नारी व बाल जगत 
 दुल्हन के घर नाव से पहुंचा दूल्हा

 बिना पर्ची बेची जा रही थी गर्भपात की दवाएं

    नागपुर:महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) की शिकायत पर नागपुर की गणेश पेठ पुलिस ने शहर के 2 दवा दवा...
कारोबार 
 बिना पर्ची बेची जा रही थी गर्भपात की दवाएं

सुबह नाश्ते में बना लें बेसन-सूजी के टेस्टी कटलेट

टेस्टी कटलेट : सुबह-सुबह नाश्ते में क्या नया और टेस्टी बनाया जाए, यह हर घर का एक बड़ा सवाल होता...
खाना पकाना 
सुबह नाश्ते में बना लें बेसन-सूजी के टेस्टी कटलेट

उत्तर प्रदेश

बटेश्वर महादेव मंदिर कॉरिडोर निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर अखिलेश यादव ने लगाया बड़ा आरोप

आगरा । उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में यमुना नदी के किनारे बसे बटेश्वर में बटेश्वर शिव मंदिर कॉरिडोर के...
उत्तर प्रदेश 
बटेश्वर महादेव मंदिर कॉरिडोर निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर अखिलेश यादव ने लगाया बड़ा आरोप

चाकू से युवक की हत्या मामले में दो दोषियों को उम्रकैद, दोनों पर एक-एक लाख रुपये का जुर्माना

कौशाम्बी। जिले में छह वर्ष पुराने हत्या के मामले में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाते हुए दो आरोपियों को आजीवन...
उत्तर प्रदेश 
चाकू से युवक की हत्या मामले में दो दोषियों को उम्रकैद, दोनों पर एक-एक लाख रुपये का जुर्माना

चेहल्लुम को लेकर पुलिस अलर्ट, एसपी सत्यनारायण ने चक नारा व चक ताम्बा में पैदल गश्त कर परखी सुरक्षा व्यवस्था

कौशाम्बी। जिले में आगामी चेहल्लुम पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह...
उत्तर प्रदेश 
चेहल्लुम को लेकर पुलिस अलर्ट, एसपी सत्यनारायण ने चक नारा व चक ताम्बा में पैदल गश्त कर परखी सुरक्षा व्यवस्था

जुलाई-2026 की आईजीआरएस रैंकिंग में अम्बेडकरनगर पुलिस का प्रदेश में प्रथम स्थान 

  अम्बेडकरनगर । जनपद पुलिस ने जनशिकायतों के गुणवत्तापूर्ण, समयबद्ध एवं प्रभावी निस्तारण में उत्कृष्ट कार्य करते हुए जुलाई-2026 की यह...
उत्तर प्रदेश 
जुलाई-2026 की आईजीआरएस रैंकिंग में अम्बेडकरनगर पुलिस का प्रदेश में प्रथम स्थान