हाईस्कूल परीक्षा देने निकली नाबालिग को 70 हजार में बेचा, जबरन कराई शादी

कौशाम्बी पुलिस ने कासगंज से सकुशल बरामद कर पांच आरोपितों को दबोचा, सर्विलांस की मदद से खुला सनसनीखेज मामला

Published By Rohit Tiwari
On
Rohit Tiwari Picture

IMG-20260508-WA0042कौशाम्बी । जिले के थाना कोखराज थाना क्षेत्र में नाबालिग छात्रा को बहला-फुसलाकर बेचने और जबरन शादी कराने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से पीड़िता को जनपद कासगंज से सकुशल बरामद कर पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है। सभी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।पुलिस के अनुसार, 25 मार्च 2026 को एक व्यक्ति ने थाना कोखराज में तहरीर देकर बताया था कि उसकी नाबालिग पुत्री हाईस्कूल की परीक्षा देने गई थी, लेकिन वापस घर नहीं लौटी। परिजनों ने काफी खोजबीन की, मगर उसका कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण ने छात्रा की सकुशल बरामदगी और घटना के खुलासे के निर्देश दिए थे।जांच के दौरान पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस का सहारा लिया। इसी क्रम में 22 अप्रैल 2026 को पीड़िता को कासगंज से बरामद किया गया। मेडिकल परीक्षण और बयान दर्ज कराने के दौरान पीड़िता ने बताया कि आरोपित उसे बहला-फुसलाकर होटल में ले गए, जहां उसके साथ जबरन गलत संबंध बनाए गए। बाद में उसे रुपये लेकर बेच दिया गया और एक उम्रदराज व्यक्ति से उसकी शादी करा दी गई। पीड़िता ने आरोप लगाया कि सभी आरोपित उसे कमरे में बंद रखते थे तथा मारपीट और गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देते थे।पुलिस आरोपितों की तलाश में दबिश दे रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि रोही चौराहे के पास कुछ संदिग्ध पुरुष और महिलाएं एक लड़की की फोटो लेकर उसकी तलाश कर रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना कोखराज पुलिस मौके पर पहुंची और संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में पता चला कि सभी लोग उसी मुकदमे की पीड़िता की तलाश कर रहे थे। पुष्टि होने पर पुलिस ने आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।पूछताछ में सामने आया कि 25 मार्च को लड़की घर से नाराज होकर बिना बताए कानपुर चली गई थी। कानपुर रेलवे स्टेशन पर उसकी मुलाकात अंशू नामक युवक से हुई, जिसने उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ रख लिया। दो-तीन दिन बाद वह उसे अपने दोस्त शाहरुख के कमरे पर ले गया। इसके बाद अनुराधा नामक महिला की मदद से पीड़िता को मंजू देवी नाम की महिला को 70 हजार रुपये में बेच दिया गया। पुलिस के मुताबिक, मंजू देवी ने बाद में अपने देवर सुमित से पीड़िता की शादी करा दी। पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।

लेखक के बारे में

Rohit Tiwari Picture

पिछले छह वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय रोहित तिवारी कौशांबी में आधारित हैं और क्षेत्रीय मुद्दों की कवरेज में लगातार कार्य कर रहे हैं। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।

नवीनतम

दरंग के ऐतिहासिक एवं आध्यात्मिक स्थलों को जल्द कराया जाएगा अतिक्रमणमुक्त : दिलीप सैकिया

गुवाहाटी। असम प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष दिलीप सैकिया ने कहा है कि दरंग जिले के ऐतिहासिक और आध्यात्मिक महत्व...
राष्ट्रीय 
दरंग के ऐतिहासिक एवं आध्यात्मिक स्थलों को जल्द कराया जाएगा अतिक्रमणमुक्त : दिलीप सैकिया

चेक बाउंस मामले में वारंटी गिरफ्तार, जानकीपुरम पुलिस ने गैर-जमानती वारंट का कराया पालन

लखनऊ। न्यायालय द्वारा जारी गैर-जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) के अनुपालन में जानकीपुरम पुलिस ने चेक बाउंस मामले के एक वारंटी अभियुक्त...
उत्तर प्रदेश 
 चेक बाउंस मामले में वारंटी गिरफ्तार, जानकीपुरम पुलिस ने गैर-जमानती वारंट का कराया पालन

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु पांच दिवसीय मध्य प्रदेश दौरे पर, विभिन्न कार्यक्रमों में होंगी शामिल

भोपाल। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 18 जून को मध्य प्रदेश के पांच दिवसीय दौरे पर आ रही हैं। वे यहां 22...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु पांच दिवसीय मध्य प्रदेश दौरे पर, विभिन्न कार्यक्रमों में होंगी शामिल

जंक फूड, खराब जीवनशैली और देर से जांच बढ़ा रहे कैंसर का खतरा : डॉक्टर जितेंद्र रोहिला

शिमला। कैंसर का सबसे बड़ा इलाज समय पर पहचान है, लेकिन अधिकांश लोग तब अस्पताल पहुंचते हैं जब बीमारी काफी...
राज्य  हिमाचल 
जंक फूड, खराब जीवनशैली और देर से जांच बढ़ा रहे कैंसर का खतरा : डॉक्टर जितेंद्र रोहिला

उज्जैन: सामाकोटा बैराज का लोकार्पण, 11 हजार किसान परिवारों को मिलेगा लाभ...

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज बुधवार को उज्जैन जिले के प्रवास पर रहेंगे। वे यहां झारडा...
मध्य प्रदेश 
उज्जैन: सामाकोटा बैराज का लोकार्पण, 11 हजार किसान परिवारों को मिलेगा लाभ...

उत्तर प्रदेश

चेक बाउंस मामले में वारंटी गिरफ्तार, जानकीपुरम पुलिस ने गैर-जमानती वारंट का कराया पालन

लखनऊ। न्यायालय द्वारा जारी गैर-जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) के अनुपालन में जानकीपुरम पुलिस ने चेक बाउंस मामले के एक वारंटी अभियुक्त...
उत्तर प्रदेश 
 चेक बाउंस मामले में वारंटी गिरफ्तार, जानकीपुरम पुलिस ने गैर-जमानती वारंट का कराया पालन

लखनऊ पुलिस का सख्त एक्शन: शातिर अपराधी अजीत उर्फ पिट्टे छह माह के लिए जिला बदर

लखनऊ। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ ने एक और बड़ी कार्रवाई की है।...
उत्तर प्रदेश 
लखनऊ पुलिस का सख्त एक्शन: शातिर अपराधी अजीत उर्फ पिट्टे छह माह के लिए जिला बदर

राप्ती सागर एक्सप्रेस में बम की सूचना निकली अफवाह, सघन जांच के बाद ट्रेन सुरक्षित रवाना

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के ऐशबाग रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब ट्रेन संख्या 12512 राप्ती...
उत्तर प्रदेश 
राप्ती सागर एक्सप्रेस में बम की सूचना निकली अफवाह, सघन जांच के बाद ट्रेन सुरक्षित रवाना

मिट्टी के कारोबार को लेकर खूनी संघर्ष! घर पर पथराव, फायरिंग और तोड़फोड़, दो आरोपी हिरासत में

लखनऊ। थाना क्षेत्र के ग्राम बरौना में ईंट-भट्ठे पर मिट्टी के काम को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हिंसक...
उत्तर प्रदेश 
मिट्टी के कारोबार को लेकर खूनी संघर्ष! घर पर पथराव, फायरिंग और तोड़फोड़, दो आरोपी हिरासत में