बल्लारपुर: परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, मां-बेटे ने तोड़ा दम, शोक का माहौल

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

महाराष्ट्र: महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले के बल्लारपुर निवासी 30 वर्षीय केता दीपक सूर्यवंशी 8 जून को अपने घर में खाना बनाने के दौरान आग लगने से गंभीर रूप से झुलस गई थीं. उनकी हालत नाजुक होने के कारण उन्हें बेहतर उपचार के लिए नागपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टर उनकी जान बचाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे थे.

इधर केता सूर्यवंशी के अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान उनका 8 वर्षीय बेटा वंश दीपक सूर्यवंशी अपने दादा शीतल छगु सूर्यवंशी  के साथ घर पर रह रहा था. शनिवार को वंश करीब 11 बजे घर से निकला और लापता हो गया , काफी ढूंढने पर भी वंश का कहीं भी पता नहीं लगा.

Maharashtra: मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- हमारी अर्थव्यवस्था लगातार विकास के लिए तैयार है.. ये खबर भी पढ़े : Maharashtra: मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- हमारी अर्थव्यवस्था लगातार विकास के लिए तैयार है..

शाम तक पोता वंश घर नहीं लौटा तो दादा शीतल सूर्यवंशी ने पुलिस में वंश के गुमशुदगी की रिपोर्ट दी. दूसरे दिन सुबह पड़ोसी ने हड़बड़ाकर दादा को बताया की आपका पोता मिल गया है, तो दादा ने राहत की सास ली. लेकिन जैसे ही पड़ोसी ने बताया की उनका पोता मरा हुआ मिला है तो दादा के पैरो के तले जमीन  खिसक गई.

Mumbai: बोरीवली में 15 को होगा 'अंतरराष्ट्रीय मल्लखंब दिवस' का भव्य आयोजन ये खबर भी पढ़े : Mumbai: बोरीवली में 15 को होगा 'अंतरराष्ट्रीय मल्लखंब दिवस' का भव्य आयोजन

दरअसल घर के पास बने नाले में वंश की लाश मिली. सभी हैरान हैं कि आखिर वंश नाले में कैसे गिरा और कैसे उसकी मौत हो गई? अंदेशा जताया जा रहा है कि खेलते-खेलते वंश नाले के पास गया होगा और पैर फिसलने से नाले में गिरा होगा और उसकी मौत हो गई.

“Maharashtra Operation Tiger” निरुपम का दावा- 2029 तक खत्म हो जाएगा यूबीटी गुट! ये खबर भी पढ़े : “Maharashtra Operation Tiger” निरुपम का दावा- 2029 तक खत्म हो जाएगा यूबीटी गुट!

सबसे दुखद और चौंकाने वाली बात यह रही कि जिस दिन वंश की नाले में गिरने से मौत हुई, उसी दिन नागपुर के अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मां केता सूर्यवंशी ने भी दम तोड़ दिया.

अलग-अलग स्थानों पर हुई इन दो घटनाओं ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है. मृतक वंश के दादा शीतल सूर्यवंशी ने बताया कि खाना बनाते समय बहु केता को कैसे आग लगी पता नहीं? उसे पहले बल्लारपुर के ग्रामीण अस्पताल में भर्ती किया गया.

बाद में जिला अस्पताल और फिर नागपुर में भर्ती किया गया. पोता वंश मेरे पास ही था वो नाले के पास कैसे गया पता ही नहीं चला? उसके गुमशुदगी की रिपोर्ट पुलिस में की थी लेकिन दूसरे दिन नाले में उसका शव मिला.

मां और बेटे की एक ही दिन हुई मौत की खबर फैलते ही इलाके में शोक की लहर दौड़ गई. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और स्थानीय लोग भी इस दर्दनाक घटना से स्तब्ध हैं. पुलिस के अनुसार वंश की मौत के मामले में बल्लारपुर पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर लिया है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.

वहीं केता सूर्यवंशी के आग में झुलसने और उपचार के दौरान हुई मौत के मामले की भी जांच की जा रही है. इस घटना के पीछे कोई साजिश तो नहीं पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है. 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

राजस्थान में प्री-मानसून सक्रिय, आंधी-बारिश से तापमान में भारी गिरावट दर्ज

जयपुर। राजस्थान में प्री-मानसून की सक्रियता ने भीषण गर्मी से बड़ी राहत दिलाई है। प्रदेश के कई हिस्सों में पिछले...
राजस्थान 
राजस्थान में प्री-मानसून सक्रिय, आंधी-बारिश से तापमान में भारी गिरावट दर्ज

मोहर्रम पर योगी सरकार सख्त, शक्ति प्रदर्शन नहीं होगा बर्दाश्त; नीट अभ्यर्थियों को बस किराये में 50% छूट

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आगामी मोहर्रम को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मोहर्रम पर योगी सरकार सख्त, शक्ति प्रदर्शन नहीं होगा बर्दाश्त; नीट अभ्यर्थियों को बस किराये में 50% छूट

कोलकाता में भीषण गर्मी और उमस जारी, 37 डिग्री तक पहुंच सकता तापमान

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में भीषण गर्मी और उमस का दौर लगातार जारी है, मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को राजधानी...
पश्चिम बंगाल 
कोलकाता में भीषण गर्मी और उमस जारी, 37 डिग्री तक पहुंच सकता तापमान

एरलिंग हालांड की धमाकेदार डबल स्ट्राइक, नॉर्वे ने इराक को 4-1 से हराया

बोस्टन। स्टार स्ट्राइकर एरलिंग हालांड के शानदार दो गोलों की बदौलत नॉर्वे ने फीफा विश्व कप 2026 के ग्रुप-आई मुकाबले...
खेल 
एरलिंग हालांड की धमाकेदार डबल स्ट्राइक, नॉर्वे ने इराक को 4-1 से हराया

इम्फाल में रिम्स अस्पताल के बाहर विरोध प्रदर्शन, सुरक्षा बलों ने छोड़े आंसू गैस गोले

इम्फाल। इम्फाल स्थित रीजनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (रिम्स) के बाहर मंगलवार देर रात तक विरोध-प्रदर्शन जारी रहा। प्रदर्शनकारी हालिया...
राष्ट्रीय 
इम्फाल में रिम्स अस्पताल के बाहर विरोध प्रदर्शन, सुरक्षा बलों ने छोड़े आंसू गैस गोले

उत्तर प्रदेश

मोहर्रम पर योगी सरकार सख्त, शक्ति प्रदर्शन नहीं होगा बर्दाश्त; नीट अभ्यर्थियों को बस किराये में 50% छूट

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आगामी मोहर्रम को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मोहर्रम पर योगी सरकार सख्त, शक्ति प्रदर्शन नहीं होगा बर्दाश्त; नीट अभ्यर्थियों को बस किराये में 50% छूट

चेक बाउंस मामले में वारंटी गिरफ्तार, जानकीपुरम पुलिस ने गैर-जमानती वारंट का कराया पालन

लखनऊ। न्यायालय द्वारा जारी गैर-जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) के अनुपालन में जानकीपुरम पुलिस ने चेक बाउंस मामले के एक वारंटी अभियुक्त...
उत्तर प्रदेश 
 चेक बाउंस मामले में वारंटी गिरफ्तार, जानकीपुरम पुलिस ने गैर-जमानती वारंट का कराया पालन

लखनऊ पुलिस का सख्त एक्शन: शातिर अपराधी अजीत उर्फ पिट्टे छह माह के लिए जिला बदर

लखनऊ। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ ने एक और बड़ी कार्रवाई की है।...
उत्तर प्रदेश 
लखनऊ पुलिस का सख्त एक्शन: शातिर अपराधी अजीत उर्फ पिट्टे छह माह के लिए जिला बदर

राप्ती सागर एक्सप्रेस में बम की सूचना निकली अफवाह, सघन जांच के बाद ट्रेन सुरक्षित रवाना

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के ऐशबाग रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब ट्रेन संख्या 12512 राप्ती...
उत्तर प्रदेश 
राप्ती सागर एक्सप्रेस में बम की सूचना निकली अफवाह, सघन जांच के बाद ट्रेन सुरक्षित रवाना