संविदा शिक्षकों ने समाज कल्याण मंत्री से की मुलाकात, नियमों पर जताया विरोध
लखनऊ। स्नातक एमएलसी अवनीश सिंह एवं शिक्षक एमएलसी उमेश द्विवेदी ने शिक्षक दल के साथ मंत्री समाज कल्याण असीम अरुण से मुलाकात कर जनजाति उपनिदेशक प्रियंका वर्मा के गलत नियमों का जानकारी देकर विरोध दर्ज कराया। मंत्री ने जल्द उचित कारवाई करने का आश्वासन दिया। जनजाति विकास विभाग के संविदा शिक्षकों ने समाज कल्याण मंत्री से मुलाकात की।
मुलाकात के दौरान जनजाति विकास विभाग द्वारा जारी शासनादेश के विरुद्ध नियम पर विस्तृत चर्चा हुई, जिसमें यह नियम बनाया गया है कि यदि एक से अधिक छात्र फेल होते हैं या आधे से अधिक छात्र बोर्ड परीक्षा में प्रथम श्रेणी के अंक प्राप्त नहीं करते हैं, तो संविदा शिक्षकों की संविदा स्वत: समाप्त कर दी जाएगी।
शिक्षकों ने बताया कि उनका परीक्षा परिणाम लगातार 100 फीसद रहा है और वे 12 वर्षों से अधिक समय से पूरी निष्ठा से सेवा दे रहे हैं। मंत्री ने कहा कि समाज कल्याण विभाग व जनजाति विकास विभाग में एकरूपता होनी चाहिए और शिक्षकों के साथ न्याय होना आवश्यक है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
