मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 691 जोड़ों का विवाह

Published By Shariq nasiry
On
Shariq nasiry Picture

बदायूं। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शुक्रवार को हाफिज सिद्दीक इस्लामिया इंटर कॉलेज बदायूं एवं विकासखंड अम्बियापुर में सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किए गए। बदायूं में 408 हिंदू जोड़ों ने फेरे लिए, जबकि 21 मुस्लिम जोड़ों का निकाह हुआ। यहां कुल 429 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। वहीं बिल्सी में 255 हिंदू जोड़ों ने फेरे लिए और सात मुस्लिम जोड़ों का निकाह हुआ। इस प्रकार दोनों स्थानों पर कुल 691 जोड़े विवाह बंधन में बंधे। योजना के तहत प्रत्येक नवविवाहित जोड़े को एक लाख रुपये की धनराशि का लाभ दिया जाता है। इसमें 21 हजार रुपये की उपहार सामग्री, 15 हजार रुपये आयोजन पर व्यय तथा शेष 64 हजार रुपये की धनराशि वधू के खाते में पहुंचाई जाती है। दोनों स्थानों पर आयोजित समारोह के मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री, उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण तथा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार बीएल वर्मा रहे।

उन्होंने कहा कि सामूहिक विवाह समारोह केवल विवाह का आयोजन नहीं, बल्कि अनेक परिवारों के सपनों, खुशियों और नई उम्मीदों का उत्सव है। उन्होंने कहा कि सरकार ने जरूरतमंद परिवारों का हाथ थामने का काम किया है। उन्होंने सभी नवविवाहित जोड़ों को बधाई देते हुए उनके सुखमय वैवाहिक जीवन की कामना की। भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि वे जीवन के नए अध्याय में प्रवेश कर रहे हैं। उन्होंने नवदंपतियों से जीवनभर एक-दूसरे का साथ निभाने का संकल्प लेने की अपील की। विधानसभा सदर के कार्यक्रम में विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने नवविवाहित जोड़ों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बेटियां ससुराल में सभी का मान-सम्मान रखें और बेटे भी अपनी जीवनसाथी के साथ उसके मायके वालों को बराबर सम्मान दें। वहीं बिल्सी विधानसभा में विधायक हरीश शाक्य ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के माध्यम से अनेक नवविवाहित जोड़े अपने जीवन के नए अध्याय की शुरुआत कर रहे हैं। उन्होंने सभी दंपतियों के सुखद वैवाहिक जीवन, प्रेम, विश्वास, समृद्धि और खुशियों की कामना की।

निगोहां हाइवे पर चलट चलती एसयूवी बनी आग का गोला ये खबर भी पढ़े : निगोहां हाइवे पर चलट चलती एसयूवी बनी आग का गोला

कार्यक्रम के अंत में प्रतीकात्मक रूप से कुछ नवविवाहित जोड़ों को विवाह प्रमाण पत्र एवं उपहार सामग्री वितरित की गई। अतिथियों एवं अधिकारियों ने नवविवाहित जोड़ों पर पुष्पवर्षा कर उनके सुखमय गृहस्थ जीवन की कामना की। इस अवसर पर जिलाधिकारी अवनीश राय, मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगला, जिला विकास अधिकारी मनोज कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी मीनाक्षी वर्मा, संबंधित खंड विकास अधिकारी, एमएलसी बागीश पाठक के प्रतिनिधि शारदेंदु पाठक, दीपमाला गोयल सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shariq nasiry Picture

पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले शारिक नसीर वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के बदायूं ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

नवीनतम

राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

जयपुर। राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के तहत अब तक 301 निकायों के महापौर, सभापति और अध्यक्ष पदों के परिणाम...
राष्ट्रीय  राजस्थान 
राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर। जयपुर मेट्रो-प्रथम की पारिवारिक न्यायालय मामलों की विशेष अदालत क्रम-1 ने एक फैसले में कहा कि क्रिमिनल केस की...
राजस्थान 
पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

जयपुर। माणकचौक थाना पुलिस ने साइबर ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए...
राजस्थान 
जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

ग्वालियर। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड फेज-2 का...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

अंबेडकरनगर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार, 21 सितंबर 2026 को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

उत्तर प्रदेश

अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

अंबेडकरनगर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार, 21 सितंबर 2026 को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

नोएडा। थाना बीटा-2 क्षेत्र के गांव बिरोड़ा स्थित सुलभ शौचालय की देखरेख करने वाले कर्मी की हत्या के मामले में...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

कौशाम्बी। जिले के पारंपरिक और प्रसिद्ध मूंग आधारित व्यंजन मुंगौड़ा को अब अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलने जा रही है। उत्तर...
उत्तर प्रदेश 
वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान

मेरठ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सोमवार को युवाओं का आह्वान किया कि वे अपनी ऊर्जा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान