यूपी के हमीरपुर में व्यक्ति ने महिला को मारी गोली, आरोपित गिरफ्तार

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

हमीरपुर । उत्तर प्रदेश में हमीरपुर जिले के सुमेरपुर थाना क्षेत्र स्थित धुंधपुर गांव में बुधवार सुबह एक महिला को गोली मार दी गई।उसे घायल अवस्था में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। आरोप है कि गांव के एक व्यक्ति ने महिला के साथ बदनीयती करने का प्रयास किया और विरोध करने पर उसे गाेली मार दी।

धुंधपुर गांव निवासी सरस्वती (37) पत्नी कमल निषाद बुधवार सुबह करीब 5:30 बजे पशु बाड़े में जानवरों को चारा डालने गई थीं। इसी दौरान गांव का 56 वर्षीय अर्जुन वहां पहुंच गया और महिला को पकड़ने की कोशिश करने लगा। महिला के विरोध करने पर आरोपित ने तमंचे से फायर कर दिया। गोली महिला के बाएं कंधे को चीरते हुए निकल गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।

प्रयागराज में राहुल गांधी का वार, रोजगार संकट पर केंद्र को घेरा ये खबर भी पढ़े : प्रयागराज में राहुल गांधी का वार, रोजगार संकट पर केंद्र को घेरा

घायल महिला का कहना है कि गोली चलाने के बाद आरोपित दोबारा तमंचा लोड करने लगा। इस पर उसने हिम्मत दिखाते हुए आरोपित को पकड़कर घसीटा और शोर मचाना शुरू कर दिया। महिला की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। लोगों को आता देख आरोपित पास के एक कमरे में घुसा और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया।

सूचना मिलने पर सुमेरपुर थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। कमरे का दरवाजा खुलवाकर आरोपित अर्जुन को गिरफतार कर लिया। वहीं, घायल महिला को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुमेरपुर ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

सीओ सदर राजेश कमल ने बताया कि महिला पर गोली चलाने वाले आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है।महिला की तहरीर के आधार पर आराेपित के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

सर्जरी के दौरान सोनू निगम ने गाया रफी साहब गाना

सोनू निगम : सोनू निगम ने एक बार फिर दिखाया है कि संगीत उनके जीवन में कितनी गहराई से रचा-बसा...
मनोरंजन 
सर्जरी के दौरान सोनू निगम ने गाया रफी साहब गाना

राहुल नवीन 13 अगस्त 2027 तक संभालेंगे ईडी की कमान

दिल्ली  : केंद्र सरकार ने प्रवर्तन निदेशालय यानी ED के डायरेक्टर राहुल नवीन के कार्यकाल को एक साल के लिए...
राष्ट्रीय 
राहुल नवीन 13 अगस्त 2027 तक संभालेंगे ईडी की कमान

मुज्तबा खामेनेई के नए वीडियो से क्यों बढ़ी अमेरिका की टेंशन?

तेहरान  :मौत की खबरों को लेकर चल रहे सस्पेंस के बीच ईरान ने सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई का नया वीडियो...
अंतर्राष्ट्रीय 
मुज्तबा खामेनेई के नए वीडियो से क्यों बढ़ी अमेरिका की टेंशन?

भारतीय स्क्वाड में हुई धाकड़ खिलाड़ी की वापसी

दिल्ली :भारतीय टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के दौरे पर दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी, जिसको लेकर बीसीसीआई की...
खेल 
भारतीय स्क्वाड में हुई धाकड़ खिलाड़ी की वापसी

 सरकार-अभ्यर्थियों में ठनी; आज करेंगे विधानसभा का घेराव

रांची : JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के प्रस्तावित आंदोलन को लेकर झारखंड सरकार और छात्रों के बीच पिछले तीन दिनों से चल...
शिक्षा-रोजगार 
 सरकार-अभ्यर्थियों में ठनी; आज करेंगे विधानसभा का घेराव

उत्तर प्रदेश

कांवड़ियों की राह में सुरक्षा का पहरा, रातभर सड़कों पर दौड़े अफसर

कौशाम्बी। जिले में श्रावण सोमवार एवं शिवरात्रि के साथ कांवड़ यात्रा को लेकर कौशांबी में पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था और...
उत्तर प्रदेश 
कांवड़ियों की राह में सुरक्षा का पहरा, रातभर सड़कों पर दौड़े अफसर

श्रावण सोमवार पर सुरक्षा की कमान एसपी ने खुद संभाली

शिवालयों और प्रमुख मार्गों पर बढ़ाई गई निगरानी, डायवर्जन स्थलों पर पुलिस की तैनाती; श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था...
उत्तर प्रदेश 
श्रावण सोमवार पर सुरक्षा की कमान एसपी ने खुद संभाली

पिता के सामने पांच साल के इकलौते बेटे को एंबुलेंस ने रौंदा, मौत

झांसी। झांसी-कानपुर हाईवे पर रविवार सुबह तेज रफ्तार एंबुलेंस ने पिता के सामने पांच साल के मासूम को रौंद दिया।...
उत्तर प्रदेश 
पिता के सामने पांच साल के इकलौते बेटे को एंबुलेंस ने रौंदा, मौत

प्रयागराज: अतीक के बेटे उमर के काफिले की 28 गाड़ियों पर एफआईआर दर्ज

प्रयागराज। माफिया अतीक अहमद के बड़े बेटे उमर के भाई अबान के जनाजे में शामिल होने के लिए पैरोल पर...
उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज: अतीक के बेटे उमर के काफिले की 28 गाड़ियों पर एफआईआर दर्ज