कौशाम्बी में साइबर अपराध पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फर्जी निवेश गिरोह का सदस्य गिरफ्तार

एटीएम से ठगी के 10 हजार रुपये निकालने वाले आरोपी को दबोचा, पासबुक, डेबिट कार्ड व मोबाइल समेत कई सामान बरामद

Published By Rohit Tiwari
On
Rohit Tiwari Picture

IMG-20260418-WA0018कौशाम्बी। जिले में साइबर अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक सत्य नारायण के निर्देश पर सराय अकिल थाना पुलिस ने एक संगठित साइबर ठगी गिरोह के सदस्य को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से कई अहम साक्ष्य बरामद किए हैं।प्राप्त जानकारी के अनुसार, 17 अप्रैल 2026 को प्रभारी निरीक्षक सराय अकिल द्वारा समन्वय (JMIS) पोर्टल की जांच के दौरान प्रतिबिम्ब पोर्टल पर दर्ज एक शिकायत (कम्प्लेन्ट संख्या 33204260026918) सामने आई। शिकायत के अवलोकन में पाया गया कि फकीराबाद चौराहा स्थित एटीएम से साइबर अपराधियों द्वारा 10,000 रुपये की निकासी की गई है।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की। एचडीएफसी बैंक, फकीराबाद शाखा से एटीएम का सीसीटीवी फुटेज प्राप्त किया गया। जांच में सामने आया कि जिस एटीएम कार्ड का इस्तेमाल किया गया, वह केनरा बैंक के खाता संख्या xxxxx1343 से संबंधित है। फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान का प्रयास किया जा रहा था, तभी मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस ने फकीराबाद क्षेत्र से आरोपी मो. फुरकान अंसारी (पुत्र जाहिद अंसारी, निवासी फकीराबाद, थाना सराय अकिल) को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपी के पास से 2 बैंक पासबुक, 1 पैन कार्ड, 1 आधार कार्ड, 8 डेबिट कार्ड, 2 मोबाइल फोन, 4470 रुपये नकद तथा 2 मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना सराय अकिल में आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपने भाई के साथ मिलकर साइबर ठगी का गिरोह संचालित करता है। गिरोह के अन्य सदस्य राजस्थान, मध्य प्रदेश और झारखंड के निवासी हैं। यह लोग फर्जी दस्तावेजों के आधार पर मोबाइल सिम कार्ड हासिल करते हैं और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘टेलीग्राम’ के माध्यम से निवेश के नाम पर लोगों को झांसे में लेते हैं।आरोपी ने यह भी स्वीकार किया कि वे भोले-भाले लोगों को लालच देकर उनके बैंक खातों का इस्तेमाल करते हैं, उनके पासबुक और एटीएम कार्ड अपने पास रख लेते हैं और उन्हीं के माध्यम से ठगी की रकम निकालते हैं।

अमेठी में यूपी 112 कर्मियों ने फांसी लगा रहे व्यक्ति की बचाई जान, महानिदेशक ने किया सम्मानित ये खबर भी पढ़े : अमेठी में यूपी 112 कर्मियों ने फांसी लगा रहे व्यक्ति की बचाई जान, महानिदेशक ने किया सम्मानित

लेखक के बारे में

Rohit Tiwari Picture

पिछले छह वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय रोहित तिवारी कौशांबी में आधारित हैं और क्षेत्रीय मुद्दों की कवरेज में लगातार कार्य कर रहे हैं। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।

नवीनतम

अमेरिका-ईरान के बीच अंतरिम शांति समझौते का  कांग्रेस ने किया स्वागत

नई दिल्ली। कांग्रेस ने अमेरिका और ईरान के बीच अंतरिम शांति समझौते का स्वागत किया है। कांग्रेस ने कहा है...
दिल्ली 
अमेरिका-ईरान के बीच अंतरिम शांति समझौते का  कांग्रेस ने किया स्वागत

मुख्यमंत्री धामी ने चलाया स्वच्छता अभियान, पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने का किया आह्वान

खटीमा । प्रधानमंत्री नरेन्द्र माेदी के कार्यकाल के 12 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने...
उत्तराखंड 
मुख्यमंत्री धामी ने चलाया स्वच्छता अभियान, पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने का किया आह्वान

रोहतास  जिले के आयरकोठा में व्यवसायी की पिकअप की टक्कर से मौत

डेहरी आन सोन। रोहतास जिले के आयरकोठा थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह मॉर्निंग वॉक से लौट रहे किराना व्यवसायी की...
बिहार 
रोहतास  जिले के आयरकोठा में व्यवसायी की पिकअप की टक्कर से मौत

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से पहली फ्लाइट ने भरी उड़ान, केंद्रीय उड्डयन मंत्री ने दिखाई झंडी

नोएडा । उत्तर प्रदेश के गाैतमबुद्ध नगर जिले में जेवर में बना नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से आज उड़ान सेवाएं शुरू...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से पहली फ्लाइट ने भरी उड़ान, केंद्रीय उड्डयन मंत्री ने दिखाई झंडी

टीएमसी के बागी सांसदों का नेशनलिस्ट सिटिज़न्स पार्टी में विलय का ऐलान, स्पीकर ओम बिरला से मुलाकात

कोलकाता । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की हार के बाद लोकसभा सांसदों की पार्टी छोड़कर जाने की...
राज्य  पश्चिम बंगाल 
टीएमसी के बागी सांसदों का नेशनलिस्ट सिटिज़न्स पार्टी में विलय का ऐलान, स्पीकर ओम बिरला से मुलाकात

उत्तर प्रदेश

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से पहली फ्लाइट ने भरी उड़ान, केंद्रीय उड्डयन मंत्री ने दिखाई झंडी

नोएडा । उत्तर प्रदेश के गाैतमबुद्ध नगर जिले में जेवर में बना नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से आज उड़ान सेवाएं शुरू...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से पहली फ्लाइट ने भरी उड़ान, केंद्रीय उड्डयन मंत्री ने दिखाई झंडी

राम मंदिर दान पात्र प्रकरण में जांच तेज, एसआईटी को ट्रस्ट देगा पूरा सहयोग: नृपेंद्र मिश्रा

अयोध्या। राम मंदिर दान पात्र में कथित गड़बड़ी के मामले की जांच के लिए गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) जल्द...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
राम मंदिर दान पात्र प्रकरण में जांच तेज, एसआईटी को ट्रस्ट देगा पूरा सहयोग: नृपेंद्र मिश्रा

वाराणसी में सफाईकर्मी की गोली मारकर हत्या, बेटे के बगल में सोते समय वारदात

वाराणसी। उत्तर प्रदेश में वाराणसी के चौक थाना क्षेत्र स्थित बेनियाबाग हरिजन बस्ती में सोमवार तड़के अज्ञात बदमाशों ने सो...
उत्तर प्रदेश 
वाराणसी में सफाईकर्मी की गोली मारकर हत्या, बेटे के बगल में सोते समय वारदात

दर्दनाक हादसा: बस व ट्रक की टक्कर में एक की मौत, कई यात्री घायल

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के छतारी क्षेत्र में रविवार देर रात गांव पापड़ी नगला के निकट एक निजी बस...
उत्तर प्रदेश 
 दर्दनाक हादसा: बस व ट्रक की टक्कर में एक की मौत, कई यात्री घायल