मोदी सरकार के 12 वर्षों में बदली देश की तस्वीर और तकदीर : कृष्णा पासवान

कौशाम्बी में प्रेसवार्ता के दौरान राज्यमंत्री ने गिनाईं केंद्र सरकार की उपलब्धियां।

Published By Rohit Tiwari
On
Rohit Tiwari Picture

IMG-20260613-WA0018कौशाम्बी। उत्तर प्रदेश सरकार की राज्यमंत्री (पशुधन एवं दुग्ध विकास) कृष्णा पासवान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में भारत ने विकास, सुशासन और आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। यह केवल आंकड़ों की यात्रा नहीं, बल्कि विकसित, सशक्त और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का सफल अभियान है।शनिवार को मां शीतला देवी अतिथि गृह, सयारा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए राज्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2014 से शुरू हुई विकास यात्रा ने देश की तस्वीर ही नहीं, बल्कि तकदीर भी बदलने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि जनता के अटूट विश्वास और सरकार के सेवा भाव के कारण भारत आज वैश्विक मंच पर नई पहचान बना चुका है। वर्ष 2014, 2019 और 2024 में लगातार जनता द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर जताया गया भरोसा सरकार की नीतियों और कार्यों की स्वीकार्यता का प्रमाण है।उन्होंने कहा कि तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के बाद नरेंद्र मोदी ने सबसे पहले प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की फाइल पर हस्ताक्षर कर यह संदेश दिया कि सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता गरीब, किसान, युवा और महिलाएं हैं। "सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास" का मंत्र आज धरातल पर दिखाई दे रहा है।

राज्यमंत्री ने कहा कि जनधन योजना के तहत 58 करोड़ से अधिक बैंक खाते खोले गए हैं, जबकि आयुष्मान भारत योजना के तहत 60 करोड़ से अधिक लोगों को स्वास्थ्य सुरक्षा का लाभ मिला है। प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से करोड़ों लाभार्थियों को सीधे सहायता पहुंचाई गई है तथा फर्जी लाभार्थियों को हटाकर सरकारी धन की बचत सुनिश्चित की गई है। प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, जल जीवन मिशन, स्वच्छ भारत मिशन और आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं ने गरीबों के जीवन में व्यापक बदलाव लाया है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के माध्यम से किसानों के खातों में सीधे आर्थिक सहायता पहुंचाई जा रही है। किसान क्रेडिट कार्ड योजना और सूक्ष्म सिंचाई कार्यक्रमों से किसानों की आय बढ़ाने का प्रयास किया गया है। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लखपति दीदी, सुकन्या समृद्धि योजना तथा स्वयं सहायता समूहों को प्रोत्साहित किया जा रहा है।

विकास और कानून व्यवस्था पर डीएम व एसएसपी ने पत्रकारों से किया संवाद  ये खबर भी पढ़े : विकास और कानून व्यवस्था पर डीएम व एसएसपी ने पत्रकारों से किया संवाद

कृष्णा पासवान ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में राष्ट्रीय राजमार्गों, रेलवे, मेट्रो नेटवर्क और हवाई अड्डों के विस्तार के साथ आधारभूत संरचना को नई गति मिली है। वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन, अमृत भारत स्टेशन योजना और डिजिटल इंडिया अभियान इसके प्रमुख उदाहरण हैं। भारतनेट परियोजना के माध्यम से गांवों तक इंटरनेट सेवाएं पहुंचाई जा रही हैं, जबकि शिक्षा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र में नए एम्स और मेडिकल कॉलेजों की स्थापना की गई है।उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने सांस्कृतिक विरासत और राष्ट्रीय गौरव को भी नई पहचान दी है। कर्तव्य पथ, नया संसद भवन, राष्ट्रीय युद्ध स्मारक और स्टैच्यू ऑफ यूनिटी जैसे कार्य भारत की सांस्कृतिक चेतना को सशक्त बनाने वाले हैं। जी-20 की सफल अध्यक्षता, वैक्सीन मैत्री अभियान और बढ़ते विदेशी निवेश ने भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा को नई ऊंचाई प्रदान की है।

बसपा ने गौतम बुद्ध नगर के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी को पार्टी से किया निष्कासित ये खबर भी पढ़े : बसपा ने गौतम बुद्ध नगर के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी को पार्टी से किया निष्कासित

एक सवाल के जवाब में राज्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी पुनः पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास जनता के सामने प्रस्तुत करने के लिए कोई ठोस उपलब्धि नहीं है।पशुधन एवं दुग्ध विकास विभाग की योजनाओं का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि पशुपालकों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए सरकार लगातार प्रयासरत है। दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पराग दुग्ध संघों को मदर डेयरी से जोड़ा गया है, जिससे दुग्ध उत्पादकों को बेहतर बाजार और लाभ मिल सकेगा।

आशा संगिनी कार्यकत्री सेवा समिति नें लगाई सीएम योगी से गुहार  ये खबर भी पढ़े : आशा संगिनी कार्यकत्री सेवा समिति नें लगाई सीएम योगी से गुहार

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर, चायल विधायक पूजा पाल, भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य, राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रतिभा कुशवाहा, पूर्व विधायक शीतला प्रसाद उर्फ पप्पू पटेल, संजय गुप्ता, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी, नगर पालिका परिषद मंझनपुर के अध्यक्ष वीरेन्द्र फौजी, कविता पासी, नगर पंचायत सिराथू के अध्यक्ष भोला यादव, नगर पंचायत अझुवा की अध्यक्ष शांति देवी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

Rohit Tiwari Picture

पिछले छह वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय रोहित तिवारी कौशांबी में आधारित हैं और क्षेत्रीय मुद्दों की कवरेज में लगातार कार्य कर रहे हैं। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।

नवीनतम

 मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नीट परीक्षा के सुव्यवस्थित संचालन के संबंध में दिए दिशा-निर्देश

भोपाल । मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को कलेक्टर्स वीसी में 21 जून को होने वाली...
मध्य प्रदेश 
 मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नीट परीक्षा के सुव्यवस्थित संचालन के संबंध में दिए दिशा-निर्देश

मोहर्रम को लेकर पुलिस अलर्ट, एसपी ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

जबलपुर। मोहर्रम पर्व के मद्देनजर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से शनिवार को पुलिस कंट्रोल रूम में पुलिस अधीक्षक संपत...
मध्य प्रदेश 
 मोहर्रम को लेकर पुलिस अलर्ट, एसपी ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

शहर में ब्लाइंड डेट इवेंट को लेकर विवाद, विरोध के बाद कार्यक्रम रद्द

जबलपुर । शहर के रसल चौक स्थित एक कैफे में आयोजित किए जा रहे ब्लाइंड डेट इवेंट को लेकर शनिवार...
मध्य प्रदेश 
शहर में ब्लाइंड डेट इवेंट को लेकर विवाद, विरोध के बाद कार्यक्रम रद्द

महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में मां ने 4 बच्चों को जहर देकर की आत्महत्या

मुंबई। महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के मानगांव तहसील में स्थित खारवली गांव में एक मां ने अपने चार बच्चों को...
राज्य  महाराष्ट्र 
महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में मां ने 4 बच्चों को जहर देकर की आत्महत्या

दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण पर सीएक्यूएम सख्त, अगले साल से डीजल ऑटो रिक्शा होंगे पूरी तरह बंद

नई दिल्ली।दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते वायु प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने शनिवार को अपनी...
राष्ट्रीय  राज्य  दिल्ली 
दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण पर सीएक्यूएम सख्त, अगले साल से डीजल ऑटो रिक्शा होंगे पूरी तरह बंद

उत्तर प्रदेश

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रविवार को आगरा में महाराणा प्रताप की मूर्ति का करेंगे अनावरण

आगरा । उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में जिला पंचायत की ओर से लगाई गई वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रविवार को आगरा में महाराणा प्रताप की मूर्ति का करेंगे अनावरण

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से सोमवार को इंडिगो की फ्लाइट भरेगी पहली उड़ान

नोएडा। उत्तर प्रदेश के विकास के इतिहास में 15 जून 2026 एक महत्वपूर्ण पड़ाव साबित होने जा रहा है। उत्तर...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से सोमवार को इंडिगो की फ्लाइट भरेगी पहली उड़ान

केंद्र में शीर्ष जिम्मेदारियों का रास्ता साफ: यूपी के डीजीपी राजीव कृष्ण समेत कई आईपीएस अधिकारी डीजी स्तर पर इम्पैनल

लखनऊ। केंद्र सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के वरिष्ठ अधिकारियों के लिए महत्वपूर्ण माने जाने वाले डीजी (डायरेक्टर जनरल)...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
केंद्र में शीर्ष जिम्मेदारियों का रास्ता साफ: यूपी के डीजीपी राजीव कृष्ण समेत कई आईपीएस अधिकारी डीजी स्तर पर इम्पैनल

मोदी सरकार के 12 वर्षों में बदली देश की तस्वीर और तकदीर : कृष्णा पासवान

कौशाम्बी। उत्तर प्रदेश सरकार की राज्यमंत्री (पशुधन एवं दुग्ध विकास) कृष्णा पासवान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के...
उत्तर प्रदेश 
मोदी सरकार के 12 वर्षों में बदली देश की तस्वीर और तकदीर : कृष्णा पासवान