महिगवां पुलिस की तत्परता रंग लाई, चोरी हुई पैशन प्रो मोटरसाइकिल 48 घंटे में बरामद

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

लखनऊ। थाना महिगवां पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी/गुम हुई एक मोटरसाइकिल को महज दो दिन के भीतर बरामद कर उसके स्वामी को सुपुर्द कर दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से वाहन स्वामी ने राहत की सांस ली है।

जानकारी के अनुसार, ग्राम मवईकला क्षेत्र से 6/7 जून 2026 की रात संदिग्ध परिस्थितियों में हीरो पैशन प्रो मोटरसाइकिल (UP41Q8352) गायब हो गई थी। वाहन के कब्जेदार भाईलाल निवासी खंतारी ने थाना महिगवां में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए थानाध्यक्ष राधे श्याम मौर्य के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई और मोटरसाइकिल की तलाश शुरू की गई।

अलविदा या हुसैन की सदाओं के बीच निकाला गया जुलूसे अमारी ये खबर भी पढ़े : अलविदा या हुसैन की सदाओं के बीच निकाला गया जुलूसे अमारी

लगातार खोजबीन और छानबीन के दौरान 8 जून 2026 को पुलिस ने ग्राम मवईकला मोड़ के पास सड़क किनारे झाड़ियों में खड़ी मोटरसाइकिल को सकुशल बरामद कर लिया। जांच में किसी आपराधिक घटना की पुष्टि नहीं हुई। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद वाहन को उसके स्वामी/कब्जेदार सौरभ पुत्र भाईलाल को सौंप दिया गया।महिगवां पुलिस की सक्रियता और त्वरित कार्रवाई से चोरी हुई मोटरसाइकिल बरामद होने पर क्षेत्रीय लोगों ने पुलिस की सराहना की है।

बरामद वाहन

हीरो पैशन प्रो (नीले रंग की)

वाहन संख्या: UP41Q8352

बरामदगी करने वाली पुलिस टीम

थानाध्यक्ष राधे श्याम मौर्य

उपनिरीक्षक जगमोहन दुबे

कांस्टेबल लाल बहादुर

कांस्टेबल अरविंद कुमार

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

भाजपा सरकार ने पूरे सरकारी सिस्टम को भ्रष्ट बना दिया है: अखिलेश यादव

बोले- पुलिस ने 26 में से सिर्फ 10 किलो सोना दिखाया
राज्य  उत्तर प्रदेश 
भाजपा सरकार ने पूरे सरकारी सिस्टम को भ्रष्ट बना दिया है: अखिलेश यादव

बंगाल में 3400 करोड़ की पांच रक्षा परियोजनाओं से विकास को रफ्तार

रक्षा परियोजनाओं से ‘मेक इन इंडिया’ और आत्मनिर्भर भारत को मिलेगा बढ़ावा: राजनाथ सिंह कोलकाता। गार्डेनरीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स में...
पश्चिम बंगाल 
बंगाल में 3400 करोड़ की पांच रक्षा परियोजनाओं से विकास को रफ्तार

मौसम अलर्ट! देश के कई हिस्सो में 7-8 दिनों हो सकती घनघोर वर्षा

नई दिल्ली। देश भर के अलग-अलग क्षेत्रों में अगले 7-8 दिनों में घनघोर बारिश होने के आसार हैं। वहीं दिल्ली-एनसीआर...
राष्ट्रीय 
मौसम अलर्ट! देश के कई हिस्सो में 7-8 दिनों हो सकती घनघोर वर्षा

सनातन चेतना से अंतरिक्ष तक भारत की गौरवगाथा: स्वामी चिदानंद

ऋषिकेश। भारत की अंतरिक्ष यात्रा विज्ञान की उपलब्धियों के साथ उस भारत की जीवंत गाथा है, जिसकी चेतना ने हजारों...
उत्तराखंड 
सनातन चेतना से अंतरिक्ष तक भारत की गौरवगाथा: स्वामी चिदानंद

छत्तीसगढ़ में वन मंत्री की सुरक्षा में चूक, काफिले से टकराई स्कॉर्पियो

कोंडागां। छत्तीसगढ़ के वन मंत्री केदार कश्यप के काफिले के साथ रविवार को बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। इस...
छत्तीसगढ़ 
छत्तीसगढ़ में वन मंत्री की सुरक्षा में चूक, काफिले से टकराई स्कॉर्पियो

उत्तर प्रदेश

भाजपा सरकार ने पूरे सरकारी सिस्टम को भ्रष्ट बना दिया है: अखिलेश यादव

बोले- पुलिस ने 26 में से सिर्फ 10 किलो सोना दिखाया
राज्य  उत्तर प्रदेश 
भाजपा सरकार ने पूरे सरकारी सिस्टम को भ्रष्ट बना दिया है: अखिलेश यादव

बच्चों के भोजन में कतई लापरवाही नहीं होनी चाहिए : मुख्यमंत्री योगी

मानदेय ₹3,000 और कैशलेस चिकित्सा सुविधा का ऐलान
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 बच्चों के भोजन में कतई लापरवाही नहीं होनी चाहिए : मुख्यमंत्री योगी

बारिश के कारण कक्षा प्री-प्राइमरी से 12वीं तक के विद्यालयों में अवकाश

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में लगातार हो रही अत्यधिक बारिश और मौसम विभाग द्वारा प्रतिकूल मौसम की संभावना...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बारिश के कारण कक्षा प्री-प्राइमरी से 12वीं तक के विद्यालयों में अवकाश

गैंगस्टर की कुर्क की गई 15 करोड़ की संपत्ति

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले की पुलिस और जिला प्रशासन ने रविवार काे गैंगस्टर मोहम्मद नब्बे उर्फ नईम उर्फ...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
गैंगस्टर की कुर्क की गई 15 करोड़ की संपत्ति