लखनऊ की ठाकुरगंज पुलिस ने निर्दोष को बना दिया अपराधी !

घटना में शामिल गाड़ी नहीं पकड़ सकी पुलिस,दूसरी कर दी बंद

Published By Satya Prakash Bharti
On
Satya Prakash Bharti Picture

पिकप की चपेट में आने से युवक की हुई थी मौत 

लखनऊ। राजधानी की कमिश्नरेट पुलिस के ठाकुरगंज थाने के पुलिसकर्मियों का कारनामा सामने आया है। आरोप है कि ठाकुरगंज पुलिस ने एक निर्दोष को अपराधी बना दिया। इसके साथ ही गाड़ी को भी गलत तरीके से मुकदमे में संलिप्त बनाते हुए दाखिल कर दिया,जबकि घटना दूसरे वाहन से हुई थी। इस मामले से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसके बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक़ ठाकुरगंज इलाके में बीते 29 अप्रैल को मारुती सुजुकी के शोरूम के सामने एक तेज रफ्तार बाइक सवार ओवर टेक करने के चक्कर में एक पिकप से टकरा गया। बाइक पर दो युवक सवार थे। बाइक टकराने से अनियंत्रित हो गई। इस दौरान पीछे बैठा युवक नीचे गिर गया। पिकप का पिछले पहिया युवक पर चढ़ गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

2027 में बस्ती में होगी बागेश्वर धाम सरकार की दिव्य कथा, पैदल संकल्प यात्रा हुई सफल - गोविंद दास ये खबर भी पढ़े : 2027 में बस्ती में होगी बागेश्वर धाम सरकार की दिव्य कथा, पैदल संकल्प यात्रा हुई सफल - गोविंद दास

इस मामले में पुलिस ने सआदतगंज के रहने वाले मनोज कुमार की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। मृतक की पहचान सआदतगंज के रहने वाले अभिनव चौधरी के रूप में हुई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। इस मामले में पुलिस ने बालागंज के रहने वाले सत्यदेव सिंह की पिकप यूपी 32 केएन 7818 को कब्जे में लिया है।

आयुष्मान कार्ड निर्माण में तेजी लाने के निर्देश, डीएम ने जताई नाराजगी ये खबर भी पढ़े : आयुष्मान कार्ड निर्माण में तेजी लाने के निर्देश, डीएम ने जताई नाराजगी

मामले की जांच कर रहे विवेचक दरोगा मारूफ आलम का कहना है कि चश्मदीद और गवाह के ब्यान पर यह कार्रवाई की गई है। इसके अतरिक्त अन्य पर्याप्त सबूत भी उनके पास मौजूद हैं। वहीं इस मामले से जुड़ा एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आये है,जिसने पुलिस की जांच और कार्रवाई पर सवाल खड़ा कर दिए हैं। सीसीटीवी में एक काले बॉडी वाली पिकप रात लगभग 11:42:39 आते हुए नजर आ रही है। इस दौरान बिना हेलमेट लगाए तेज रफ्तार बाइक सवार तेजी से आ रहा है,और मौके से गुज़र रहे ऑटो के सामने से ओवर करने के चक्कर में पिकप से जाकर टकरा जाता है। इस दौरान बाइक पर पीछे बैठा हुआ सफ़ेद शर्ट पहने हुए बैठा युवक गिर जाता है और पिकप के पिछले पहिये के नीचे आ जाता है।

  निकाय कर्मचारियों की वर्षों पुरानी समस्याओं के समाधान की मांग, मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप की अपील ये खबर भी पढ़े :  निकाय कर्मचारियों की वर्षों पुरानी समस्याओं के समाधान की मांग, मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप की अपील

घटना लगभग 11:42:43 पर होती है। जिसके बाद वह गाड़ी चली जाती है। इस घटना के पूरे एक मिनट बाद लगभग 11:43:33 पर मेरी पिकप संख्या यूपी 32 केएन 7818 जिसकी बॉडी भगवा रंग की है एवं बॉडी पर चारों तरफ रिफ्लेक्टर लगे हुए हैं,नजर आती है। आरोप है कि जब पुलिस गाड़ी नहीं पकड़ सकी तो जानबूझकर दूसरे चालक को इस मामले में आरोपी बना दिया।

पूरे मामले में जांच की जाएगी। दोषी पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। - कमलेश दीक्षित,डीसीपी पश्चिम   

लेखक के बारे में

Satya Prakash Bharti Picture

पिछले छह वर्षों से क्राइम रिपोर्टिंग में सक्रिय सत्य प्रकाश भारती अपराध से जुड़े मामलों पर गहरी पकड़ रखते हैं। तथ्यपरक रिपोर्टिंग और संतुलित प्रस्तुति उनकी कार्यशैली की पहचान है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ में कार्यरत हैं।

नवीनतम

डीजीपी ने राष्ट्रपति के  दौरे एवं विशेष आयोजनों के दृष्टिगत कानून-व्यवस्था की समीक्षा की

भोपाल । मध्य प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) कैलाश मकवाणा की अध्यक्षता में मंगलवार को पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस अधीक्षक...
मध्य प्रदेश 
डीजीपी ने राष्ट्रपति के  दौरे एवं विशेष आयोजनों के दृष्टिगत कानून-व्यवस्था की समीक्षा की

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिले कृषक, किसान हितैषी निर्णयों के लिए माना का आभार

भोपाल । मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मंगलवार की शाम किसानों के प्रतिनिधिमंडल ने भेंट कर किसान...
मध्य प्रदेश 
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिले कृषक, किसान हितैषी निर्णयों के लिए माना का आभार

कोलकाता की दमदम नगर पालिका के चेयरमैन हरिंदर सिंह और उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

कोलकाता । पश्चिम बंगाल की दमदम नगर पालिका के चेयरमैन हरिंदर सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।...
पश्चिम बंगाल 
कोलकाता की दमदम नगर पालिका के चेयरमैन हरिंदर सिंह और उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

विधानसभा में सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई सर्वदलीय बैठक, विपक्ष से रचनात्मक सहयोग का आग्रह

कोलकाता । पश्चिम बंगाल राज्य विधानसभा में मंगलवार को सर्वदलीय बैठक शांतिपूर्ण और निर्विघ्न तरीके से संपन्न हुई। पूर्व निर्धारित...
पश्चिम बंगाल 
 विधानसभा में सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई सर्वदलीय बैठक, विपक्ष से रचनात्मक सहयोग का आग्रह

सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास सिर्फ एक नारा नहीं, एक जनआन्दोलन : डा. के. लक्ष्मण

लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. के. लक्ष्मण ने मंगलवार को पार्टी के राज्य...
उत्तर प्रदेश 
सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास सिर्फ एक नारा नहीं, एक जनआन्दोलन : डा. के. लक्ष्मण

उत्तर प्रदेश

सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास सिर्फ एक नारा नहीं, एक जनआन्दोलन : डा. के. लक्ष्मण

लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. के. लक्ष्मण ने मंगलवार को पार्टी के राज्य...
उत्तर प्रदेश 
सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास सिर्फ एक नारा नहीं, एक जनआन्दोलन : डा. के. लक्ष्मण

भाजपा विधायक के आवास पर लगा पोस्टपेड स्मार्ट मीटर

   बदायूं। बिल्सी के भाजपा विधायक हरीश शाक्य के बिल्सी स्थित आवास पर बीते दिन पॉवर कारपोरेशन द्धारा पोस्टपेड स्मार्ट मीटर...
उत्तर प्रदेश 
भाजपा विधायक के आवास पर लगा पोस्टपेड स्मार्ट मीटर