लखनऊ: नगर निगम के डंपर ने मजदूर को रौंदा, मौत
तेलीबाग चौराहे पर मजदूरी की तलाश में खड़े व्यक्ति को तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर; पुलिस जांच में जुटी
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ नगर निगम के डंपर वाहन ने पीजीआई थाना क्षेत्र अंतर्गत एक मजदूर को शनिवार टक्कर मार दी। इस हादसे में उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पीजीआई पुलिस के मुताबिक, रोजाना की तरह कुछ मजदूर तेलीबाग चौराहे पर मजदूरी के लिए खड़े थे। इस दौरान लखनऊ नगर निगम के डंपर (यूपी 35 टी 2143) ने एक मजदूर को टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौत हो गई।
ये खबर भी पढ़े : डीएम की अध्यक्षता में विभागीय योजनाओं व निर्माण कार्यों में गुणात्मक प्रगति लाने के दिए गए निर्देशघटना की सूचना पर तत्काल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक के पास से कोई पहचान संबंधी दस्तावेज प्राप्त नहीं हुआ है। मृतक के दाहिने हाथ पर “विमलेश” नाम गुदा हुआ है। मृतक की पहचान के संबंध में अन्य आवश्यक जानकारी की जा रही है। घटना के बाद मामला दर्ज कर फरार डंपर चालक तलाश की जा रही है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।
