नाबालिग से प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह, विद्युतकर्मी की गला रेतकर हत्या का खुलासा

चरवा पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सुलझाया सनसनीखेज हत्याकांड, मुख्य आरोपी व उसकी पत्नी गिरफ्तार

Published By Rohit Tiwari
On
Rohit Tiwari Picture

IMG-20260608-WA0046कौशाम्बी। जिले के चरवा थाना क्षेत्र के बाराडोली गांव के समीप जंगल में मिले विद्युत विभाग के कर्मचारी के शव मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के अनुसार नाबालिग लड़की से चल रहे कथित प्रेम प्रसंग को लेकर हुए विवाद के बाद युवक की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। मामले में नामजद मुख्य आरोपी एवं उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य आरोपितों की तलाश जारी है।सोमवार सुबह बाराडोली गांव के समीप जंगल में संदिग्ध अवस्था में एक मोटरसाइकिल पड़े होने की सूचना पर पहुंची चरवा पुलिस ने आसपास कॉम्बिंग की थी। तलाशी के दौरान जंगल में एक युवक का शव बरामद हुआ था। मृतक की पहचान थाना चरवा क्षेत्र के ग्राम पंसौर निवासी एवं विद्युत विभाग में कार्यरत राजू पुत्र देवीदीन (30) के रूप में हुई थी।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण ने घटनास्थल का निरीक्षण किया था और मामले के शीघ्र खुलासे के निर्देश दिए थे। फील्ड यूनिट एवं पुलिस टीम ने मौके से महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र कर जांच शुरू की।जांच के दौरान मृतक की मां द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर अंगद एवं अन्य लोगों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण ने बताया कि विवेचना एवं पूछताछ में यह तथ्य सामने आया कि मृतक का अंगद की नाबालिग पुत्री से कथित प्रेम प्रसंग चल रहा था। पुलिस के अनुसार उसी दौरान अंगद, उसकी पत्नी और पुत्र मौके पर पहुंच गए। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद और मारपीट हुई। विवाद बढ़ने पर आरोपितों ने राजू पर धारदार हथियार से हमला कर उसका गला रेत दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपित मौके से फरार हो गए थे।पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी अंगद तथा उसकी पत्नी राजकुमारी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पूछताछ के दौरान दोनों आरोपितों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। पुलिस का कहना है कि घटना में शामिल अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। जल्द ही सभी वांछित आरोपितों को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

लेखक के बारे में

Rohit Tiwari Picture

पिछले छह वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय रोहित तिवारी कौशांबी में आधारित हैं और क्षेत्रीय मुद्दों की कवरेज में लगातार कार्य कर रहे हैं। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।

नवीनतम

यूपी के कई जिलों में बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की संभावना

प्रयागराज। प्रयागराज सहित उत्तर प्रदेश के कई जिलों में अगले कुछ घंटों के दौरान गरज-चमक, बिजली गिरने और 30 से...
उत्तर प्रदेश 
यूपी के कई जिलों में बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की संभावना

दिल्ली में आज 17 स्टेशनों पर नहीं रुकेगी ट्रेन, डीएमआरसी की एडवाइजरी जारी

नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने शुक्रवार को सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनज़र राजधानी के कई मेट्रो स्टेशनों को...
राष्ट्रीय  दिल्ली 
दिल्ली में आज 17 स्टेशनों पर नहीं रुकेगी ट्रेन, डीएमआरसी की एडवाइजरी जारी

महिला से बातचीत बनी जानलेवा, दो सहकर्मियों के बीच खूनी भिड़ंत, एक की मौत

नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोयडा में थाना कासना क्षेत्र के सिरसा गोल चक्कर के पास एक कंपनी में काम करने...
उत्तर प्रदेश 
महिला से बातचीत बनी जानलेवा, दो सहकर्मियों के बीच खूनी भिड़ंत, एक की मौत

26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने खत्म किया अनशन, सरकार के आश्वासन के बाद लिया फैसला

नई दिल्ली। नीट पेपर लीक मामले को लेकर 26 दिनों से जारी अनिश्चितकालीन अनशन काे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने...
राष्ट्रीय 
26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने खत्म किया अनशन, सरकार के आश्वासन के बाद लिया फैसला

एफआईएच यूथ हॉकी5एस एशियाई चैंपियनशिप: भारतीय पुरुष और महिला टीमों का विजयी अभियान जारी

मस्कट (ओमान)। एफआईएच यूथ हॉकी5एस एशियाई चैंपियनशिप 2026 में भारतीय सब-जूनियर महिला और पुरुष टीमों का शानदार प्रदर्शन लगातार जारी...
खेल 
एफआईएच यूथ हॉकी5एस एशियाई चैंपियनशिप: भारतीय पुरुष और महिला टीमों का विजयी अभियान जारी

उत्तर प्रदेश

यूपी के कई जिलों में बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की संभावना

प्रयागराज। प्रयागराज सहित उत्तर प्रदेश के कई जिलों में अगले कुछ घंटों के दौरान गरज-चमक, बिजली गिरने और 30 से...
उत्तर प्रदेश 
यूपी के कई जिलों में बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की संभावना

महिला से बातचीत बनी जानलेवा, दो सहकर्मियों के बीच खूनी भिड़ंत, एक की मौत

नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोयडा में थाना कासना क्षेत्र के सिरसा गोल चक्कर के पास एक कंपनी में काम करने...
उत्तर प्रदेश 
महिला से बातचीत बनी जानलेवा, दो सहकर्मियों के बीच खूनी भिड़ंत, एक की मौत

अभियान के तहत 18 बाल एवं किशोर श्रमिक कराए गए मुक्त

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले मे जिलाधिकारी अभिषेक गोयल के निर्देशानुसार जनपद में बाल श्रम उन्मूलन के लिए चलाए...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
  अभियान के तहत 18 बाल एवं किशोर श्रमिक कराए गए मुक्त

युवक की मौत मामले में छह दोषियों को आठ साल की सजा

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के राठ थाना क्षेत्र में घर में घुसकर मारपीट करने और उपचार के दौरान...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
युवक की मौत मामले में छह दोषियों को आठ साल की सजा