मऊ में प्रेम प्रसंग बना खूनी साजिश का कारण: प्रेमी के सीने में चाकू घोंपकर उतारा मौत के घाट

पुलिस ने 24 घंटे के भीतर किया सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा

Published By Anand Mishra
On
Anand Mishra Picture

महिला समेत दो गिरफ्तार, तीसरा आरोपी फरार

मऊ ।जनपद के सरायलखंसी थाना क्षेत्र स्थित सुल्तानपुर काशीराम आवास में हुए चर्चित हत्या कांड का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर सफल अनावरण कर दिया। पुलिस ने इस मामले में एक महिला सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि हत्या का मुख्य आरोपी अब भी फरार है। गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त स्कूटी भी बरामद कर ली गई है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।

प्रेम संबंधों में आई दरार बनी हत्या की वजह

पुलिस के अनुसार 3 अगस्त 2026 की सुबह सुल्तानपुर काशीराम आवास में असगर अली (35) की सीने में धारदार चाकू घोंपकर निर्मम हत्या कर दी गई थी। मृतक मूल रूप से गाजीपुर जनपद के जंगीपुर थाना क्षेत्र के मछली बाजार का निवासी था और वर्तमान में मऊ के कासिम पोखरी इलाके में रह रहा था। घटना के बाद सरायलखंसी थाने में शहजादी उर्फ घुघनी, आकाश राव तथा एक अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था।

स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर डीएम का सख्त प्रहार, झोलाछाप डॉक्टरों पर चलेगा शिकंजा ये खबर भी पढ़े : स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर डीएम का सख्त प्रहार, झोलाछाप डॉक्टरों पर चलेगा शिकंजा

सीसीटीवी और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों से पुलिस पहुंची आरोपियों तक

पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार के पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर गहन विवेचना की। जांच के दौरान सूरज राजभर का नाम सामने आया। पुलिस ने 4 अगस्त को सूरज राजभर को रणबीरपुर बॉर्डर के पास तथा शहजादी उर्फ घुघनी को सरवां मोड़ कन्धेरी के पास से गिरफ्तार कर लिया। सूरज की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त स्कूटी (UP 54 AA 6942) भी बरामद कर ली गई।

महिला ने पूछताछ में कबूली पूरी साजिश

पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार महिला शहजादी ने बताया कि पति से करीब ढाई वर्ष पहले अलग होने के बाद उसका असगर अली से प्रेम संबंध हो गया था। कुछ समय बाद दोनों के बीच विवाद बढ़ने लगा। इसी दौरान उसकी नजदीकियां मोहल्ले के रहने वाले आकाश राव से हो गईं। जब असगर को इस संबंध की जानकारी हुई तो उसने शहजादी को आकाश से मिलने से रोका और उसके साथ मारपीट भी की। इससे नाराज होकर शहजादी और आकाश ने असगर को रास्ते से हटाने की साजिश रची।

किराए के कमरे में रची गई थी हत्या की योजना

पुलिस के अनुसार आरोपियों ने सुल्तानपुर काशीराम आवास में किराए पर कमरा लिया और योजना के तहत 3 अगस्त की सुबह करीब 4:40 बजे आकाश राव अपने साथी सूरज राजभर के साथ वहां पहुंचा। कमरे में मौजूद असगर अली के जागते ही सूरज ने उसके दोनों हाथ पकड़ लिए, शहजादी ने उसका सिर दबोच लिया और आकाश ने धारदार चाकू से उसके सीने पर वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से असगर की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए।

मुख्य आरोपी अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर

पुलिस ने इस मामले में सूरज राजभर और शहजादी उर्फ घुघनी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं हत्या का मुख्य आरोपी आकाश राव अभी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

बरामदगी

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी सूरज राजभर की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त स्कूटी संख्या UP 54 AA 6942 बरामद कर ली है। मामले में अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की विवेचना जारी है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Anand Mishra Picture

आनन्द कुमार मिश्र मऊ जनपद के जाने - माने पत्रकार हैं। आनन्द कुमार को पत्रकारिता का 10 सालों का अनुभव है, यह कई मीडिया संस्थानों अपनी सेवा दे चुके हैं। वर्तमान में तरुणमित्र के मऊ जनपद के ब्यूरो प्रमुख के रुप में कार्यरत हैं।

नवीनतम

राजस्थान में मानसून सक्रिय, 17 जिलों में यलो अलर्ट जारी

जयपुर। राजस्थान में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। भरतपुर, बीकानेर और जयपुर संभाग सहित प्रदेश के कई...
राजस्थान 
राजस्थान में मानसून सक्रिय, 17 जिलों में यलो अलर्ट जारी

रोहड़ू में पब्बर नदी में गिरी पिकअप, चालक को बचाया सुरक्षित

शिमला। रोहडू उपमण्डल में एक पिकअप के पब्बर नदी में गिर जाने का मामला सामने आया है। हादसे में वाहन...
हिमाचल 
रोहड़ू में पब्बर नदी में गिरी पिकअप, चालक को बचाया सुरक्षित

शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स में तेजी, निफ्टी पर बना दबाव

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती घंटे के दौरान मिला-जुला कारोबार होता हुआ नजर आ रहा है। आज...
कारोबार 
शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स में तेजी, निफ्टी पर बना दबाव

सर्राफा बाजार में सस्ता हुआ सोना, चांदी में बदलाव नहीं

नई दिल्ली। सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान सोने के भाव में गिरावट का रुख नजर आ रहा...
कारोबार 
सर्राफा बाजार में सस्ता हुआ सोना, चांदी में बदलाव नहीं

जनता दर्शन के बाद 77 बच्चों को बाल सेवा योजना, 14 बालिकाओं का स्कूल में हुआ दाखिला

देवरिया। जनता दर्शन में मिली शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला कल्याण विभाग ने आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों...
उत्तर प्रदेश 
   जनता दर्शन के बाद 77 बच्चों को बाल सेवा योजना, 14 बालिकाओं का स्कूल में हुआ दाखिला

उत्तर प्रदेश

जनता दर्शन के बाद 77 बच्चों को बाल सेवा योजना, 14 बालिकाओं का स्कूल में हुआ दाखिला

देवरिया। जनता दर्शन में मिली शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला कल्याण विभाग ने आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों...
उत्तर प्रदेश 
   जनता दर्शन के बाद 77 बच्चों को बाल सेवा योजना, 14 बालिकाओं का स्कूल में हुआ दाखिला

जौनपुर: सई नदी में युवती के कूदने की आशंका, पुल पर साइकिल मिलने से हड़कंप

जौनपुर। यूपी के जौनपुर स्थित सिकरारा थाना क्षेत्र में बरगुदर पुल से बुधवार सुबह सई नदी में 19 वर्षीय युवती...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
  जौनपुर: सई नदी में युवती के कूदने की आशंका, पुल पर साइकिल मिलने से हड़कंप

चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के समक्ष धरने पर बैठे सपा विधायक

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधान भवन स्थित चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के समक्ष आज फिर समाजवादी पार्टी के विधायक धरने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के समक्ष धरने पर बैठे सपा विधायक

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर कांवड़ यात्रा पूरी तरह प्रतिबंधित

बागपत। श्रावण मास में चल रही कांवड़ यात्रा को लेकर बागपत पुलिस ने यातायात व्यवस्था को सुरक्षित और सुचारु बनाए...
उत्तर प्रदेश 
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर कांवड़ यात्रा पूरी तरह प्रतिबंधित