लोकेश अहलावत बने जिलाध्यक्ष, शेर सिंह को मंडल उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी

बिजनौर में सस्ता गल्ला विक्रेता परिषद का भव्य स्वागत समारोह 

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

रामनाथ सिंह

बिजनौर। सिंचाई विभाग के डाक बंगले में शनिवार को उत्तर प्रदेश सस्ता गल्ला विक्रेता परिषद (पंजीकृत) की एक महत्वपूर्ण बैठक एवं स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में परिषद द्वारा हाल ही में मनोनीत लोकेश कुमार अहलावत को जिलाध्यक्ष (बिजनौर) तथा शेर सिंह को मंडल उपाध्यक्ष बनाए जाने पर उनका भव्य स्वागत किया गया। उपस्थित राशन विक्रेताओं ने दोनों पदाधिकारियों का फूल-मालाओं से अभिनंदन करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं।

बैठक की अध्यक्षता कय्यूम अहमद ने की, जबकि संचालन शमशीर ने किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि सस्ता गल्ला विक्रेता समाज की खाद्य सुरक्षा व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। संगठन को और अधिक मजबूत बनाते हुए राशन विक्रेताओं की समस्याओं के समाधान, उनके अधिकारों की रक्षा तथा जनहित से जुड़े मुद्दों पर प्रभावी ढंग से कार्य किया जाएगा।

राजाजीपुरम से बीबीडी तक दौड़ेंगी नई एसी इलेक्ट्रिक बस, यात्रियों को मिलेगी राहत ये खबर भी पढ़े : राजाजीपुरम से बीबीडी तक दौड़ेंगी नई एसी इलेक्ट्रिक बस, यात्रियों को मिलेगी राहत

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष लोकेश कुमार अहलावत ने सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन द्वारा उन पर जताए गए विश्वास पर वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी से खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि जनपद के सभी राशन विक्रेताओं को साथ लेकर संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने तथा उनकी समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।

वहीं, मंडल उपाध्यक्ष शेर सिंह ने भी संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए कहा कि राशन विक्रेताओं के हितों की रक्षा, संगठन की एकजुटता और विभागीय समन्वय को मजबूत बनाने के लिए वह पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य करेंगे।

बैठक में संगठन की भावी रणनीति, सदस्यता अभियान, राशन वितरण व्यवस्था को और बेहतर बनाने तथा विक्रेताओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित सदस्यों ने संगठन को मजबूत एवं सक्रिय बनाने का संकल्प भी लिया।

इस अवसर पर जोगिंदर सिंह, सुनील कुमार, धर्मवीर सिंह, नरेंद्र कुमार, अशोक कुमार, संदीप कुमार, शमशीर, डालचंद, सुंदर, अजय, घासीराम, फुरकान, मोहम्मद इरफान, दीपक कुमार सहित बड़ी संख्या में राशन विक्रेता एवं संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक का समापन संगठन की एकता, सहयोग और जनसेवा के संकल्प के साथ हुआ

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

बहराइच:पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने वाले शातिर गोकश समेत 3 बदमाश गिरफ्तार, तमंचा, कारतूस व बांका-चाकू बरामद

जरवलरोड बहराइच (तरुणमित्र संवाददाता)। जरवल रोड पुलिस को अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने के अभियान के तहत बड़ी सफलता...
बहराइच:पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने वाले शातिर गोकश समेत 3 बदमाश गिरफ्तार, तमंचा, कारतूस व बांका-चाकू बरामद

मीरजापुर: शराब ठेके पर महिलाओं का हंगामा, आबकारी इंस्पेक्टर ने संभाला मोर्चा

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर जनपद में चुनार क्षेत्र के बसारतपुर (चकमिल्की) गांव में शनिवार को देशी शराब का ठेका...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मीरजापुर: शराब ठेके पर महिलाओं का हंगामा, आबकारी इंस्पेक्टर ने संभाला मोर्चा

बच्चे को थप्पड़ मारने का विरोध करने पर परिवार पर फेंकी खौलती चाय, दादी, पिता और भाई झुलसे

कानपुर। उत्तर प्रदेश के जनपद कानपुर के जाजमऊ के मखदूम नगर में शनिवार को 11 वर्षीय बच्चे को थप्पड़ मारने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
  बच्चे को थप्पड़ मारने का विरोध करने पर परिवार पर फेंकी खौलती चाय, दादी, पिता और भाई झुलसे

उत्तर प्रदेश