जनता की नहीं, बिजली कंपनियों के हितों पर काम कर रही सरकार : लोकदल

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की जनता पहले से ही महंगाई की मार झेल रही है। ऐसे समय में बिजली बिल पर 10 प्रतिशत फ्यूल चार्ज बढ़ाने का फैसला जनता की जेब पर सीधा डाका डालने जैसा है। सरकार जनता को राहत देने के बजाए लगातार नए-नए आर्थिक बोझ थोप रही है।

यह प्रतिक्रिया उत्तर प्रदेश में बिजली विभाग द्वारा उपभोक्ताओं से 10 फीसदी फ्यूल अधिभार लगाने वाले निर्णय के बाद शनिवार को लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह ने दी।

 प्लास्टिक का बोरा पहनकर ड्यूटी करते नजर आया कर्मचारी ये खबर भी पढ़े :  प्लास्टिक का बोरा पहनकर ड्यूटी करते नजर आया कर्मचारी

उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि यह सरकार जनता की नहीं, बल्कि बिजली कंपनियों के हितों की सरकार बनकर काम कर रही है। एक तरफ आम आदमी महंगाई, बेरोजगारी और बढ़ते खर्चों से परेशान है, दूसरी तरफ सरकार बिजली बिलों में फ्यूल चार्ज बढ़ाकर लोगों का जीवन और कठिन बनाना चाहती है।

सुनील सिंह ने कहा कि सरकार यह न भूले कि प्रदेश में चुनावी माहौल है और जनता हर फैसले का हिसाब रख रही है। यदि बिजली बिलों के नाम पर जनता की जेब काटने का यह सिलसिला जारी रहा, तो आने वाले चुनाव में जनता वोट की चोट से इसका जवाब देगी।

 

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम श्री विद्यालयों की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के संबंध में बैठक सम्पन्न।

   जिलाधिकारी श्री आनंद वर्द्धन की अध्यक्षता में आज जिलाधिकारी कार्यालय में पीएम श्री विद्यालयों की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने...
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम श्री विद्यालयों की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के संबंध में बैठक सम्पन्न।

मुआवजे के विवाद में उलझी सड़क, विकास की राह में बाधा: अंकित कुमारी

सीतामढ़ी, बिहार।    गांव तक सड़क पहुंचना केवल विकास की एक परियोजना नहीं, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और सुरक्षित आवागमन अंकित...
विचार मित्र 
मुआवजे के विवाद में उलझी सड़क, विकास की राह में बाधा: अंकित कुमारी

हृदय उपचार में नई क्रांति, भारत ने रचा इतिहास - महेन्द्र तिवारी

भारत ने चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र में एक ऐसी उपलब्धि हासिल की है जिसने न केवल देश का गौरव बढ़ाया...
विचार मित्र 
हृदय उपचार में नई क्रांति, भारत ने रचा इतिहास - महेन्द्र तिवारी

उत्तर प्रदेश

सदर कार्यालय में जमीनों की रजिस्ट्री पर बार एसोसिएशन का विरोध

मोहनलालगंज, लखनऊ। शासन ने जमीन की खरीद-फरोख्त में खरीददारों को सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते...
उत्तर प्रदेश 
सदर कार्यालय में जमीनों की रजिस्ट्री पर बार एसोसिएशन का विरोध

रिश्तों का कत्ल: नौकरी की चाह में कलयुगी बेटे ने पिता की ली जान

बुजुर्ग मां की तहरीर पर पुलिस ने बहू व पोते पर गैर इरादन हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज कर...
उत्तर प्रदेश 
रिश्तों का कत्ल: नौकरी की चाह में कलयुगी बेटे ने पिता की ली जान

26 साल पहले बिक चुकी जमीन की दोबारा रजिस्ट्री, पूर्व ब्लॉक प्रमुख समेत पांच पर मुकदमा

उन्नाव। करीब 26 वर्ष पहले विक्रय की जा चुकी भूमि की कथित तौर पर दोबारा रजिस्ट्री कराने का मामला सामने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
26 साल पहले बिक चुकी जमीन की दोबारा रजिस्ट्री, पूर्व ब्लॉक प्रमुख समेत पांच पर मुकदमा