श्री संकट मोचन मंदिर के संगीत समारोह में पहली बार साहित्य कार्यक्रम की भी शुरुआत

समारोह के मंच पर लोकगायिका पद्मश्री मालिनी अवस्थी के पुस्तक का लोकार्पण

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

वाराणसी । उत्तर प्रदेश की धार्मिक नगरी वाराणसी स्थित श्री संकटमोचन मंदिर के वार्षिक संगीत समारोह में पहली बार साहित्य कार्यक्रम की भी शुरूआत हुई। समारोह की पहली निशा सोमवार देर शाम 'साहित्य मंच' पर लोकगायिका पद्मश्री मालिनी अवस्थी की पुस्तक 'चंदन किवाड़' का लोकार्पण कर साहित्य कार्यक्रम की शुरुआत हुई। मंच पर संगीत, कला और साहित्य का अनूठा संगम देख संगीत रसिक भी गदगद रहे। अपने अध्यक्षीय संबोधन में श्री संकट मोचन मंदिर के महंत प्रो. विश्वम्भर नाथ मिश्र ने कहा कि संगीत का कार्यक्रम तो यहाँ होता रहा है। लेकिन साहित्य मंच की पहल एक नई शुरुआत है। संगीत और कला को समझने के लिए साहित्य को समझना भी जरूरी है। आज यहाँ संगीत, कला और साहित्य का संगम अनूठा और अद्वितीय है जो आगे से और भी बृहद रूप में आयोजित की जाएगी। पुस्तक के लोकार्पण के बाद लोक गायिका मालिनी अवस्थी ने कहा कि मन के उद्गारों को जब लिखने का प्रण लिया तब बनारस मेरे नज़रों के सामने रहा। मैंने कभी सोचा नहीं था कि श्री संकट मोचन परिसर में साहित्य का मंच बनेगा और साहित्य पर चर्चा होगी। उन्होंने पुस्तक की कुछ पंक्तियों को पढ़कर उसकी मूल भावना को रखा और कहा कि इस सिद्ध स्थल पर अपनी पुस्तक पर चर्चा होते हुए देखना मेरे पिछले जन्म के कर्मो का फल है। भारतीय संस्कृति लोक मंगल में विश्वास करती है।हमने जो कथाओं से सीखा है उसको जीवन से जोड़ने की आवश्यकता है। मुख्य वक्ता वरिष्ठ कवि प्रो. श्रीप्रकाश शुक्ल ने कहा कि चंदन किवाड़ पुस्तक एक सफल कलाकार की नहीं सच्चे कलाकार की स्मृति कथा है। इसका स्वर बहुबचनात्मक है। इसमें एक कथात्मक लय है जिसमें कई अनाम स्त्रियों की पहचान की गई है। स्वागत वक्तव्य में बीएचयू के न्यूरो चिकित्सक प्रो. विजयनाथ मिश्र ने कहा कि भगवान संकट मोचन जी के आशीर्वाद से इस नए कार्यक्रम की शुरुआत हुई है। युवा कवि व रंगकर्मी व्योमेश शुक्ल ने कहा कि यह अवसर शुभता का है जिसका आशय है मालिनी अवस्थी। अपने समय की इस अद्वितीय कलाकार को हम दीदी कहकर बुलाते हैं। जो अप्रिय है उसपर ऊँगली रखना लेखक का काम है उसे मालिनी जी बखूबी समझती हैं। मालिनी जी शास्त्र के अदालत में लोक का मुकदमा लड़ती हैं। लड़ते समय वो अपनी संस्कृति को हमेशा साथ रखती हैं। मालिनी जी करुणा के कारणों का खोज करती हैं। कार्यक्रम का संचालन डॉ अमित पांडेय और धन्यवाद यतीन्द्र नाथ चतुर्वेदी ने किया।

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

'बिग बॉस 19' की मशहूर कंटेस्टेंट नेहल चुडासमा ने अपने बॉयफ्रेंड से की शादी 

मुंबई।'बिग बॉस 19' की मशहूर कंटेस्टेंट नेहल चुडासमा ने अपने पार्टनर के साथ शादी की थीम पर बेस्ड कुछ...
मनोरंजन 
'बिग बॉस 19' की मशहूर कंटेस्टेंट नेहल चुडासमा ने अपने बॉयफ्रेंड से की शादी 

डेविड धवन निर्देशित फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ ने किया धमाकेदार कमाई 

मुंबई। वरुण धवन की कॉमेडी ड्रामा फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ इस 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज...
मनोरंजन 
डेविड धवन निर्देशित फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ ने किया धमाकेदार कमाई 

इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल बाजार तेज, बेंगलुरु में आज पेट्रोल 110 और डीजल 98 के पार

नई दिल्ली। इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल फिर से उबलने लगा है। पिछले सप्ताहांत यह सस्ता हुआ था। आज बाजार...
कारोबार 
इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल बाजार तेज, बेंगलुरु में आज पेट्रोल 110 और डीजल 98 के पार

उत्तर प्रदेश

धर्म परिवर्तन मामले में दो वांछित आरोपी गिरफ्तार।

तलहा हसन(विशेष संवाददाता)
उत्तर प्रदेश 
धर्म परिवर्तन मामले में दो वांछित आरोपी गिरफ्तार।