कीर्ति प्रकाश भारती ने किया मुख्य राजस्व अधिकारी के पद पर कार्यभार ग्रहण
On
बस्ती - कीर्ति प्रकाश भारती ने आज मुख्य राजस्व अधिकारी, बस्ती के पद पर कार्यभार ग्रहण किया। कीर्ति प्रकाश भारती अयोध्या जनपद के निवासी हैं। इन्होंने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा जी.आई.सी. प्रयागराज व इलाहाबाद विश्वविद्यालय इलाहाबाद से बी.एस.सी. व एल.एल.बी. की शिक्षा ग्रहण किया है। श्री भारती 2013 बैच के पी.सी.एस. अधिकारी हैं। इसके पूर्व एस.डी.एम. के तौर पर बस्ती सदर, रूधौली, बहराइच सदर, पयागपुर, मोतीपुर, बलरामपुर व जनपद गोंडा के मानिकापुर तहसील में अपना योगदान दे चुके हैं। वे पूर्व में उप निदेशक सूडा के पद पर लखनऊ में कार्यरत रहे हैं।
Tags: Basti
About The Author

Related Posts
अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें
Latest News
20 Jun 2025 08:51:28
भोपाल । केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्गमंत्री नितिन गडकरी आज मध्य प्रदेश के एक दिवसीय प्रवास पर सागर आ रहे...
टिप्पणियां