अवैध निर्माण पर केडीए का शिकंजा, 6800 वर्ग मीटर सील, 18 हजार पर नोटिस

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

कानपुर। अवैध निर्माण और बिना स्वीकृति प्लाटिंग के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। लोगों को जमीन खरीदने से पहले प्राधिकरण से स्वीकृति की जानकारी जरूर लेनी चाहिए।

नियमों का उल्लंघन करने वालों पर आगे भी कठोर कार्रवाई जारी रहेगी और निर्धारित समय में निर्माण न हटाने पर ध्वस्तीकरण किया जाएगा। यह बातें गुरुवार को विशेष कार्याधिकारी/उपजिलाधिकारी डॉ. रवि प्रताप सिंह ने कही।

शुक्लागंज-उन्नाव क्षेत्र में कानपुर विकास प्राधिकरण की प्रवर्तन टीम ने गुरुवार को बड़े पैमाने पर कार्रवाई करते हुए करीब 6800 वर्ग मीटर क्षेत्र में अवैध निर्माण को सील किया।

वाराणसी के सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह 29 जुलाई को ये खबर भी पढ़े : वाराणसी के सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह 29 जुलाई को

ग्राम देवारा खुर्द में देशराज चौहान व अन्य द्वारा लगभग 6000 वर्ग मीटर में की जा रही अवैध प्लाटिंग को सील किया गया। वहीं गौरी शुक्ला व अन्य द्वारा बिना स्वीकृति संचालित करीब 800 वर्ग मीटर के गेस्ट हाउस पर भी सीलिंग की कार्रवाई की गई। दोनों परिसरों को पुलिस अभिरक्षा में सौंपने की प्रक्रिया जारी है।

इसके अलावा पिंडोखा क्षेत्र में एक निर्माणकर्ता द्वारा पहले से सील परिसर की पट्टिका हटाकर दोबारा निर्माण शुरू करने का मामला सामने आया। इस पर प्राधिकरण ने दोबारा सीलिंग की कार्रवाई की और संबंधित व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

सिंहपुर कछार क्षेत्र में अभिषेक कटियार, सुशील कटियार व अन्य द्वारा लगभग 10 हजार वर्ग मीटर में की जा रही अवैध प्लाटिंग के खिलाफ ध्वस्तीकरण नोटिस जारी किया गया है। निर्माणकर्ताओं को 15 दिन के भीतर स्वयं अवैध निर्माण हटाने के निर्देश दिए गए हैं, अन्यथा पुलिस बल की मदद से कार्रवाई की जाएगी।

प्राधिकरण की जांच में देवारा खुर्द और पिंडोखा क्षेत्रों में करीब 8000 वर्ग मीटर में अवैध प्लाटिंग भी चिन्हित की गई है, जहां स्वीकृत मानचित्र प्रस्तुत नहीं किया गया। इन मामलों में जवाब न मिलने पर सीलिंग और ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।

केडीए ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी प्लॉट या भूमि को खरीदने से पहले उसकी वैधता और ले-आउट की स्वीकृति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि भविष्य में आर्थिक और कानूनी समस्याओं से बचा जा सके। साथ ही प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि अवैध निर्माण के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

देश के ज्यादातर सर्राफा बाजार में गिरावट का रुख, चेन्नई में सोने की बढ़ी चमक

नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान चेन्नई के अलावा ज्यादातर जगहों पर कमजोरी का रुख...
कारोबार 
देश के ज्यादातर सर्राफा बाजार में गिरावट का रुख, चेन्नई में सोने की बढ़ी चमक

बांदा में दर्दनाक हादसा, पिता-पुत्र की करंट लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस

बांदा। उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा में शहर के कालूकुआं स्थित सिटी गार्डन में गुरुवार देर रात करंट लगने से...
उत्तर प्रदेश 
बांदा में दर्दनाक हादसा, पिता-पुत्र की करंट लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस

नरौना चौराहे पर फायरिंग करने वाला युवक गिरफ्तार, अवैध रिवॉल्वर और कारतूस बरामद

लखनऊ। काकोरी थाना पुलिस ने नरौना चौराहे पर फायरिंग की सूचना मिलने के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी...
उत्तर प्रदेश 
नरौना चौराहे पर फायरिंग करने वाला युवक गिरफ्तार, अवैध रिवॉल्वर और कारतूस बरामद

मैनहट्टन चाकूबाजी के बाद सियासी घमासान, इजराइल ने मेयर मम्दानी पर उठाए सवाल

न्यूयॉर्क। अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर के मैनहट्टन स्थित अपर वेस्ट साइड में गुरुवार को हुए चाकू हमले के बाद इज़राइल...
अंतर्राष्ट्रीय 
मैनहट्टन चाकूबाजी के बाद सियासी घमासान, इजराइल ने मेयर मम्दानी पर उठाए सवाल

एयर इंडिया और सऊदिया एयरलाइंस ने कोडशेयर विस्तार के लिए किया समझौता

नई दिल्ली: टाटा की अगुवाई वाली एयर इंडिया और सऊदी अरब की सऊदिया एयरलाइंस ने अपनी रणनीतिक सहयोग को बढ़ाने...
कारोबार 
एयर इंडिया और सऊदिया एयरलाइंस ने कोडशेयर विस्तार के लिए किया समझौता

उत्तर प्रदेश

बांदा में दर्दनाक हादसा, पिता-पुत्र की करंट लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस

बांदा। उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा में शहर के कालूकुआं स्थित सिटी गार्डन में गुरुवार देर रात करंट लगने से...
उत्तर प्रदेश 
बांदा में दर्दनाक हादसा, पिता-पुत्र की करंट लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस

नरौना चौराहे पर फायरिंग करने वाला युवक गिरफ्तार, अवैध रिवॉल्वर और कारतूस बरामद

लखनऊ। काकोरी थाना पुलिस ने नरौना चौराहे पर फायरिंग की सूचना मिलने के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी...
उत्तर प्रदेश 
नरौना चौराहे पर फायरिंग करने वाला युवक गिरफ्तार, अवैध रिवॉल्वर और कारतूस बरामद

झांसी के रेस्टोरेंट में महिला प्रधान के बेटे की गोली मारकर हत्या, हमलावर फरार

झांसी। उत्तर प्रदेश में झांसी जिले में स्थित पॉश इलाके के इलाइट चौराहा स्थित द मेड किचन रेस्टोरेंट में गुरुवार...
उत्तर प्रदेश 
झांसी के रेस्टोरेंट में महिला प्रधान के बेटे की गोली मारकर हत्या, हमलावर फरार

पूतना वध, भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं एवं श्री गोवर्धन पूजा की कथा सुन भाव-विभोर हुए श्रद्धालु

गाजियाबाद,। रामानुज परिवार, गाजियाबाद के तत्वावधान में हिन्दी भवन, लोहियानगर में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के पंचम दिवस गुरुवार...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पूतना वध, भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं एवं श्री गोवर्धन पूजा की कथा सुन भाव-विभोर हुए श्रद्धालु