आईपीएल सट्टा गैंग का भंडाफोड़, 15 गिरफ्तार- लाखों रुपये नकद बरामद व बैंक खाते हुए फ्रीज

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

औरैया। उत्तर प्रदेश के जनपद औरैया में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आईपीएल मैचों में सट्टा खिलाने वाले एक संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है। थाना कोतवाली, स्वाट और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में कुल 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के अनुसार, यह गिरोह लंबे समय से आईपीएल मैचों पर ऑनलाइन सट्टा और जुआ संचालित कर रहा था। आरोपी खुले में पकड़े जाने के डर से किराए के मकानों में छिपकर इस अवैध कारोबार को अंजाम देते थे। सूचना के आधार पर छापेमारी कर सभी आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।

कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से 6,04,000 रुपये नकद, 52 ताश के पत्ते, 16 एंड्रॉइड मोबाइल फोन और एक कीपैड मोबाइल बरामद किया गया। इसके अलावा जांच में सामने आए 12 बैंक खातों में मौजूद 3,61,261 रुपये की धनराशि को भी फ्रीज़ कराया गया है।

पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी 1EX99 नामक ऑनलाइन लिंक के माध्यम से सट्टा नेटवर्क चला रहे थे। मुख्य आरोपी द्वारा अलग-अलग आईडी के जरिए लाखों रुपये के ट्रांजेक्शन किए जा रहे थे। गिरोह के कुछ सदस्यों का पहले से भी जुआ संबंधित आपराधिक रिकॉर्ड रहा है।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने बताया कि पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच जारी है। इस कार्रवाई को अवैध सट्टा कारोबार के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है।

बिजली विभाग की हेल्पडेस्क पर एक माह से लटका ताला, उपभोक्ता परेशान ये खबर भी पढ़े : बिजली विभाग की हेल्पडेस्क पर एक माह से लटका ताला, उपभोक्ता परेशान

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित जनपद प्रतापगढ़ आगमन के दृष्टिगत ड्रोन कैमरों से सुरक्षा व्यवस्था की सतत निगरानी

प्रतापगढ़। पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर के निर्देशन में मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ के आज प्रस्तावित जनपद प्रतापगढ़ आगमन...
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित जनपद प्रतापगढ़ आगमन के दृष्टिगत ड्रोन कैमरों से सुरक्षा व्यवस्था की सतत निगरानी

फतेहपुर: पत्नी पर पति को बंधक बनाकर पीटने और करंट लगाने का आरोप, मामला दर्ज

फतेहपुर: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में औंग थाना क्षेत्र के परसदेवपुर गांव में सोमवार सुबह पुलिस को डायल 112...
उत्तर प्रदेश 
फतेहपुर: पत्नी पर पति को बंधक बनाकर पीटने और करंट लगाने का आरोप, मामला दर्ज

स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर विश्व कप 2026 के क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह, रोनाल्डो का सफर समाप्त

डलास स्टेडियम, आर्लिंग्टन। स्पेन ने सोमवार को रोमांचक मुकाबले में पुर्तगाल को 1-0 से हराकर फीफा विश्व कप 2026 के...
खेल 
स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर विश्व कप 2026 के क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह, रोनाल्डो का सफर समाप्त

इंडोनेशिया में रामायण के वेयांग कुलित मंचन से प्रभावित हुए प्रधानमंत्री मोदी

जकार्ता (इंडोनेशिया)। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपनी तीन देशों की यात्रा के प्रथम चरण में इंडोनेशिया पहुंचे हैं। इंडोनेशिया...
अंतर्राष्ट्रीय 
इंडोनेशिया में रामायण के वेयांग कुलित मंचन से प्रभावित हुए प्रधानमंत्री मोदी

चम्पत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा मंजूर, ट्रस्ट के कार्यकारी महासचिव बने कृष्ण मोहन

- गोपाल नगरकोटे का नाम विशिष्ट आमंत्रित सदस्य सूची से हटाया गया
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
 चम्पत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा मंजूर, ट्रस्ट के कार्यकारी महासचिव बने कृष्ण मोहन

उत्तर प्रदेश

फतेहपुर: पत्नी पर पति को बंधक बनाकर पीटने और करंट लगाने का आरोप, मामला दर्ज

फतेहपुर: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में औंग थाना क्षेत्र के परसदेवपुर गांव में सोमवार सुबह पुलिस को डायल 112...
उत्तर प्रदेश 
फतेहपुर: पत्नी पर पति को बंधक बनाकर पीटने और करंट लगाने का आरोप, मामला दर्ज

चम्पत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा मंजूर, ट्रस्ट के कार्यकारी महासचिव बने कृष्ण मोहन

- गोपाल नगरकोटे का नाम विशिष्ट आमंत्रित सदस्य सूची से हटाया गया
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
 चम्पत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा मंजूर, ट्रस्ट के कार्यकारी महासचिव बने कृष्ण मोहन

प्रभु राम भारत की आत्मा के मूलस्त्रोत हैं, राम का मतलब राष्ट्र है : योगी आदित्यनाथ

प्रयागराज। प्रभु राम भारत की आत्मा के मूलस्त्रोत हैं। राम का मतलब राष्ट्र है। उत्तर से दक्षिण तक एकता के...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
प्रभु राम भारत की आत्मा के मूलस्त्रोत हैं, राम का मतलब राष्ट्र है : योगी आदित्यनाथ

यूपी : 13 बांग्लादेशी, दो रोहिग्या समेत 15 दोषी करार, 5-5 साल की सजा

लखनऊ। मानव तस्करी के अन्तराष्ट्रीय सिंडिकेट के 13 बांग्लादेशी, दो रोहिग्या समेत 15 अभियुक्तों को दोषी पाते हुए विचारण न्यायालय...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी : 13 बांग्लादेशी, दो रोहिग्या समेत 15 दोषी करार, 5-5 साल की सजा