औरैया में अज्ञात वाहन की टक्कर से दो सगे भाईयों की दर्दनाक मौत, जांच शुरू

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

औरैया। उत्तर प्रदेश में औरैया जिले के अयाना थाना क्षेत्र स्थित भीखेपुर-जुहीखा मार्ग पर शुक्रवार देर रात को हुए सड़क हादसे में दो सगे भाईयों की मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

थानाध्यक्ष जयप्रकाश पाल ने बताया कि यह हादसा इकबालपुर बंबा के पास हुआ, जहां एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों भाई बाइक समेत सड़क किनारे बने बंबा में जा गिरे। रात भर पानी में पड़े रहने के कारण उनकी हालत और अधिक बिगड़ गई।

शनिवार सुबह राहगीरों ने बंबा में दोनों युवकों को घायल अवस्था में पड़ा देखा तो पुलिस को सूचित किया। अयाना पुलिस ने दोनों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अयाना पहुंचाया।

डॉक्टरों ने छोटे भाई विकास को मृत घोषित कर दिया, जबकि बड़े भाई अभिषेक की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें चिचौली मेडिकल कॉलेज रेफर किया, लेकिन इलाज के दौरान अभिषेक ने दम तोड़ दिया।

थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक की पहचान भौतापुर गांव निवासी अभिषेक (23) के रूप में हुई हैं। वह गुजरात में एक निजी कंपनी में नौकरी करते थे। दोस्त की बहन की शादी में शामिल होने के लिए कुछ दिन पहले ही घर आया थे।

लखनऊ में इको-एजुकेशनल हब का डॉ. जितेंद्र सिंह ने किया उद्घाटन ये खबर भी पढ़े : लखनऊ में इको-एजुकेशनल हब का डॉ. जितेंद्र सिंह ने किया उद्घाटन

शुक्रवार रात वह अपने छोटे भाई विकास के साथ बाइक से भीखेपुर जा रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। विकास ने इसी वर्ष मुरादगंज स्थित जिला पंचायत इंटर कॉलेज से हाईस्कूल की परीक्षा पास की थी। दोनों भाइयों की असमय मौत से परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में तहरीर मिलने के बाद अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तलाश की जा रही है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

कांवड़ियों की राह में सुरक्षा का पहरा, रातभर सड़कों पर दौड़े अफसर

कौशाम्बी। जिले में श्रावण सोमवार एवं शिवरात्रि के साथ कांवड़ यात्रा को लेकर कौशांबी में पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था और...
उत्तर प्रदेश 
कांवड़ियों की राह में सुरक्षा का पहरा, रातभर सड़कों पर दौड़े अफसर

इश्क-ए-रसूल की पहचान का नाम आला हजरत है : मेहराब हुसैन

मलकों वाली एक मीनार मस्जिद में मनाया गया 108 वां उर्स-ए-आला हजरत, कुल शरीफ में दुआ मांगी
इश्क-ए-रसूल की पहचान का नाम आला हजरत है : मेहराब हुसैन

काकोरी ट्रेन एक्शन के शहीदों को नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी ने चित्रों पर पुष्प अर्पित कर नमन किया

शाहजहांपुर। रचनात्मक संस्था संकल्प के तत्वावधान में रविवार को काकोरी ट्रेन एक्शन का 101वां स्मृति दिवस दीपांजलि के रूप में...
काकोरी ट्रेन एक्शन के शहीदों को नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी ने चित्रों पर पुष्प अर्पित कर नमन किया

श्रावण सोमवार पर सुरक्षा की कमान एसपी ने खुद संभाली

शिवालयों और प्रमुख मार्गों पर बढ़ाई गई निगरानी, डायवर्जन स्थलों पर पुलिस की तैनाती; श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था...
उत्तर प्रदेश 
श्रावण सोमवार पर सुरक्षा की कमान एसपी ने खुद संभाली

धार में भीषण सड़क हादसा, ट्रॉले की टक्कर से 6 युवकों की दर्दनाक मौत

धार। मध्य प्रदेश के धार जिले में रविवार दोपहर एक सड़क हादसे में छह युवकों की मौत हो गई। हादसा...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
धार में भीषण सड़क हादसा, ट्रॉले की टक्कर से 6 युवकों की दर्दनाक मौत

उत्तर प्रदेश

कांवड़ियों की राह में सुरक्षा का पहरा, रातभर सड़कों पर दौड़े अफसर

कौशाम्बी। जिले में श्रावण सोमवार एवं शिवरात्रि के साथ कांवड़ यात्रा को लेकर कौशांबी में पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था और...
उत्तर प्रदेश 
कांवड़ियों की राह में सुरक्षा का पहरा, रातभर सड़कों पर दौड़े अफसर

श्रावण सोमवार पर सुरक्षा की कमान एसपी ने खुद संभाली

शिवालयों और प्रमुख मार्गों पर बढ़ाई गई निगरानी, डायवर्जन स्थलों पर पुलिस की तैनाती; श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था...
उत्तर प्रदेश 
श्रावण सोमवार पर सुरक्षा की कमान एसपी ने खुद संभाली

पिता के सामने पांच साल के इकलौते बेटे को एंबुलेंस ने रौंदा, मौत

झांसी। झांसी-कानपुर हाईवे पर रविवार सुबह तेज रफ्तार एंबुलेंस ने पिता के सामने पांच साल के मासूम को रौंद दिया।...
उत्तर प्रदेश 
पिता के सामने पांच साल के इकलौते बेटे को एंबुलेंस ने रौंदा, मौत

प्रयागराज: अतीक के बेटे उमर के काफिले की 28 गाड़ियों पर एफआईआर दर्ज

प्रयागराज। माफिया अतीक अहमद के बड़े बेटे उमर के भाई अबान के जनाजे में शामिल होने के लिए पैरोल पर...
उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज: अतीक के बेटे उमर के काफिले की 28 गाड़ियों पर एफआईआर दर्ज