अलीगंज में दर्दनाक ​हादसा,प्राचीन हनुमान मंदिर की दीवार ढहने से दुधमुहे बच्चे की मौत

अलीगंज इलाके का मामला मलबा हटाने में लगा समय,डेढ़ घंटे में किया रेस्क्यू

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

लखनऊअलीगंज इलाके के डंडहिया बाजार स्थित पुराना हनुमान मंदिर की जर्जर दीवार गुरुवार को ढह गई। मलबे में 3 माह का बच्चा दब गया। पुलिस और नगर निगम की टीम ने करीब डेढ़ घंटे रेस्क्यू करके उसे बाहर निकाला। इलाज के लिए भाऊराव देवरस अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने स्थिति गंभीर बताते हुए उसे केजीएमयू रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मृतक की पहचान मिसरिख सीतापुर निवासी गजोधर के 3 माह के बेटे के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार, गजोधर झुग्गी डालकर मंदिर के पास परिवार के साथ रहते हैं। जिस जगह पर यह झुग्गी बनी थी, वह एलडीए की फ्रीहोल्ड जमीन है। इस जमीन पर करीब 15 झुग्गियां बनी हुई हैं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। बच्चे को सकुशल मलबे से बाहर निकाला गया। बच्चे के बाबा मेवालाल ने बताया कि उनके बेटे गजोधर के 3 माह के बेटे रूप लाल की मलबे में दबने से मौत हो गई। यह बताते हुए वह भावुक होकर रोने लगे। उनके मुताबिक, बच्चा झोपड़ी के अंदर सो रहा था। इसी दौरान अचानक दीवार गिर गई। बच्चा मलबे में दब गया।
 
घटना के बाद आसपास के 50-60 लोगों ने मिलकर बच्चे को निकालने की कोशिश की, लेकिन मलबा हटाने में करीब डेढ़ घंटे का समय लग गया। स्थानीय निवासी फूल कुमार ने बताया कि गजोधर की 3 बेटियां हैं। चौथे नंबर पर उसे बेटा हुआ था। बेटे का जन्म ऑपरेशन से हुआ था। उपचार में करीब डेढ़ लाख रुपए खर्च हुए थे। गजोधर ने उधार लेकर इलाज कराया था। अभी तक वह कर्ज चुका नहीं सका है।
 
स्थानीय पार्षद मान सिंह यादव ने बताया कि वह घटनास्थल पर गए थे। जहां लोगों ने बताया कि मंदिर की तरफ से एक प्राइवेट स्कूल का संचालन किया जा रहा है। इसके लिए कुछ झोपड़ियों को बाउंड्री के पास में शिफ्ट किया गया था। इस दौरान ही जर्जर दीवार के पास में झुग्गी में रहने से ये हादसा हुआ है।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब 03 वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट एडिटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

आज का राशिफल 22 सितम्बर 2026:  कई राशियों के लिए नए अवसरों के संकेत 

मेष   सामने एक साथ कई जिम्मेदारियां आ सकती हैं। काम, परिवार या निजी योजनाओं से जुड़े अलग-अलग मामलों पर वृषभ...
धर्म-आध्यात्म 
आज का राशिफल 22 सितम्बर 2026:  कई राशियों के लिए नए अवसरों के संकेत 

राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

जयपुर। राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के तहत अब तक 301 निकायों के महापौर, सभापति और अध्यक्ष पदों के परिणाम...
राष्ट्रीय  राजस्थान 
राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर। जयपुर मेट्रो-प्रथम की पारिवारिक न्यायालय मामलों की विशेष अदालत क्रम-1 ने एक फैसले में कहा कि क्रिमिनल केस की...
राजस्थान 
पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

जयपुर। माणकचौक थाना पुलिस ने साइबर ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए...
राजस्थान 
जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

ग्वालियर। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड फेज-2 का...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

उत्तर प्रदेश

अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

अंबेडकरनगर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार, 21 सितंबर 2026 को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

नोएडा। थाना बीटा-2 क्षेत्र के गांव बिरोड़ा स्थित सुलभ शौचालय की देखरेख करने वाले कर्मी की हत्या के मामले में...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

कौशाम्बी। जिले के पारंपरिक और प्रसिद्ध मूंग आधारित व्यंजन मुंगौड़ा को अब अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलने जा रही है। उत्तर...
उत्तर प्रदेश 
वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान

मेरठ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सोमवार को युवाओं का आह्वान किया कि वे अपनी ऊर्जा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान