हाथरस में दो सगे भाइयों पर ताबडतोड़ फायरिंग, घायलों का अस्पताल में चल रहा उपचार

-चंदपा क्षेत्र के गांव कछपुरा का मामला, जिलाधिकारी व एसपी जिला अस्पताल पहुंचे

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

हाथरस। उत्तर प्रदेश हाथरस के चंदपा कोतवाली क्षेत्र के गांव कछपुरा में शुक्रवार सुबह आपसी विवाद में हुई फायरिंग में दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार, कछपुरा निवासी महेश उपाध्याय और उनके सगे भाई गिरीश उपाध्याय के बीच शुक्रवार सुबह किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसी दौरान पास के गांव का एक व्यक्ति भी विवाद में शामिल हो गया। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर उक्त व्यक्ति ने पहले गाली-गलौज की और वहां से चला गया। कुछ देर बाद वह तमंचा लेकर अपने साथियों और परिजनों के साथ वापस लौटा तथा दोनों भाइयों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से महेश उपाध्याय और गिरीश उपाध्याय गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद परिजनों ने दोनों घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलने पर जिलाधिकारी अतुल वत्स और पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा जिला अस्पताल पहुंचे तथा घायलों का हालचाल जाना और चिकित्सकों से उपचार की जानकारी ली।

साइबर ठगी के शिकार पीड़ित को 15000 रुपये की धनराशि कराई गई वापस ये खबर भी पढ़े : साइबर ठगी के शिकार पीड़ित को 15000 रुपये की धनराशि कराई गई वापस

घायलों के परिजनों ने नगला ओझा निवासी व्यक्ति और उसके कुछ साथियों पर फायरिंग करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपिताें की तलाश में दबिश दी जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपिताें के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

79,459 करोड़ रुपए की लागत से तैयार रिफाइनरी से बदलेगी राजस्थान की तस्वीर

जोधपुर। देश के ऊर्जा क्षेत्र में चार जुलाई को नया इतिहास रचा जाएगा। करीब 79459 करोड़ रुपए की लागत...
राजस्थान 
79,459 करोड़ रुपए की लागत से तैयार रिफाइनरी से बदलेगी राजस्थान की तस्वीर

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन शनिवार से उत्तर प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन शनिवार से दो दिवसीय सांगठनिक प्रवास पर उत्तर प्रदेश में...
राष्ट्रीय  राज्य 
भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन शनिवार से उत्तर प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे

सरकार ने इंस्टाग्राम पर बाल यौन शोषण कंटेंट को बढ़ावा देने वाले विज्ञापनों पर मेटा को किया तलब

नई दिल्ली। केन्द्र सरकार ने इंस्टाग्राम पर बाल यौन शोषण सामग्री को बढ़ावा देने वाले विज्ञापनों को लेकर मेटा को...
राष्ट्रीय  राज्य 
सरकार ने इंस्टाग्राम पर बाल यौन शोषण कंटेंट को बढ़ावा देने वाले विज्ञापनों पर मेटा को किया तलब

उत्तर प्रदेश

राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ

नई दिल्ली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने अयोध्या के राम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ

बदायूं में जलभराव पर नगर पालिका का बड़ा प्रहार: 50 दुकानदारों को नोटिस, नालियों में कूड़ा फेंकने वालों पर जुर्माना और कानूनी कार्रवाई

बदायूं। शहर में लगातार हो रही बारिश के दौरान जलभराव की समस्या को लेकर अब नगर पालिका परिषद पूरी तरह...
उत्तर प्रदेश 
बदायूं में जलभराव पर नगर पालिका का बड़ा प्रहार: 50 दुकानदारों को नोटिस, नालियों में कूड़ा फेंकने वालों पर जुर्माना और कानूनी कार्रवाई