इस्लामिया इंटर कॉलेज में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
बदायूं। हाफिज सिद्दीकी इस्लामिया इंटर कॉलेज में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य मन्सूर हुसैन, प्रबंधक खिसाल उद्दीन एवं पूर्व प्रधानाचार्य अब्दुल सुबूर खां ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण कर किया। विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, कविताएं और लघु नाटिकाओं सहित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रस्तुतियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने स्वतंत्रता संग्राम के संघर्ष और राष्ट्रप्रेम की भावना को उजागर किया।
मुख्य अतिथि खिसाल उद्दीन, विशिष्ट अतिथि आसिम याहया खां, पूर्व प्रधानाचार्य अब्दुल सुबूर खां, प्रधानाचार्य मन्सूर हुसैन, उपप्रधानाचार्य डा. यासीन अली, अभिभावक अध्यापक संघ के सचिव हसन मुहम्मद अब्दुल्ला, चीफ प्रॉक्टर मोहम्मद अजीम तथा कंप्यूटर शिक्षक नासिर हुसैन ने अपने संबोधनों में स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास, राष्ट्रप्रेम, एकता, अनुशासन और देश के प्रति कर्तव्यनिष्ठा के महत्व पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में परीक्षा प्रभारी मोहम्मद अलीम गज़नवी, प्रधान लिपिक कमाल अहमद खां, मूल्यांकन प्रभारी अमरकांत लाल दास, फौज़ान अख्तर, मोहम्मद फारूक, जुबैर, मोहम्मद दानिश, अमन सैफी, मिर्जा सलमान हुसैन, फरहत हुसैन और मोहम्मद जीशान अहमद ने विशेष सहयोग किया। मंच का संचालन पूर्व प्रधानाचार्य अब्दुल सुबूर खां ने किया। अंत में प्रधानाचार्य मन्सूर हुसैन ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए उपस्थित अतिथियों, शिक्षकों, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों और विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले शारिक नसीर वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के बदायूं ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।
