कोचिंग संस्थान में लगी भीषण आग ,जान बचाने के लिए कई छात्र नीचे कूदे

— हाइड्रोलिक मशीन से आग में फंसे लोगों का किया जा रहा रेस्क्यू

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर को एक बिल्डिंग में आग लग गई। इसी बिल्डिंग में कोचिंग है और आग वहां तक पहुंच गई थी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे फायर बिग्रेड की टीम आग बुझाने में जुट गई। घटना पर एसीपी अलीगंज शशि प्रकाश मिश्र और एडीएम सिटी के साथ अलीगंज व मड़ियांव पुलिस राहत बचाव कार्य कर रही है।

प्रारंभिक जानकारी मिली है कि अलीगंज स्थित पुरनिया के पास एक बिल्डिंग की दुकान में आग लग गई। दुकान के ऊपर कोचिंग सेंटर है। आग विकराल रूप लेते हुए कोचिंग की तरफ बढ़ने लगी। यहां पर मौजूद बच्चे अपनी जान बचाने के लिए कूद पड़े, जिन्हें गंभीर चोटें आई है। सूचना मिलते ही अलीगंज और मड़ियांव थाना की पुलिस और दमकल विभाग की चार गाड़िया मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुट गई है।

एक महीने में चौथा तेंदुआ वन विभाग के पिंजरे में कैद, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस ये खबर भी पढ़े : एक महीने में चौथा तेंदुआ वन विभाग के पिंजरे में कैद, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

पुलिस की टीम ने घायलों के अस्पताल में भर्ती कराया है। खबर लिखे जाने तक आग को बुझाने का काम चल रहा है। साथ ही फंसे लाेगाें काे भी बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू किया जा रहा है। जिलाधिकारी विशाख जी भी पहुंच गये है। इधर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद लखनऊ में आग की घटना का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाने व घायलों को उचित उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

योग दिवस पर योगमय हुआ रेजीडेन्सी, जन-जन तक योग का पहुंचाने का आह्वान ये खबर भी पढ़े : योग दिवस पर योगमय हुआ रेजीडेन्सी, जन-जन तक योग का पहुंचाने का आह्वान

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

राजनीतिक हलचल तेज, शिवसेना यूबीटी के छह बागी सांसद शिंदे समूह में शामिल

मुंबई। शिवसेना (यूबीटी) के छह बागी सांसद सोमवार को मुंबई में स्थित यशवंतराव सभागृह में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना...
महाराष्ट्र 
राजनीतिक हलचल तेज, शिवसेना यूबीटी के छह बागी सांसद शिंदे समूह में शामिल

मोदी-राहुल सहित दिग्गज नेताओं ने सीएम विजय को दी जन्मदिन की बधाई

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री...
राष्ट्रीय 
मोदी-राहुल सहित दिग्गज नेताओं ने सीएम विजय को दी जन्मदिन की बधाई

चार दिवसीय मंगोलिया दौरे पर पहुंचे जयशंकर, रणनीतिक साझेदारी को देंगे नई गति

उलानबटार/नई दिल्ली। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर चार दिवसीय आधिकारिक दौरे पर सोमवार को मंगोलिया पहुंच गए। 22 से 25...
उत्तर प्रदेश 
चार दिवसीय मंगोलिया दौरे पर पहुंचे जयशंकर, रणनीतिक साझेदारी को देंगे नई गति

डिंडौरी: 4 दिन से लापता मासूम का जंगल में मिला क्षत-विक्षत शव, इलाके में सनसनी

डिंडौरी। मध्य प्रदेश के डिंडौरी जिले के करंजिया थाना क्षेत्र अंतर्गत तरेरा गांव में चार दिन से लापता पांच वर्षीय...
मध्य प्रदेश 