योग दिवस पर योगमय हुआ रेजीडेन्सी, जन-जन तक योग का पहुंचाने का आह्वान
उमंग व उत्साह संग मनाया गया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
शहर से लेकर जनपद के गांवों तक दिखी योगाभ्यास की श्रृंखला
लखनऊ। 12वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के दृष्टिगत जिला स्तरीय योगाभ्यास का आयोजन रेसीडेंसी लखनऊ में आयोजित किया गया। जनपद लखनऊ में उत्साह, उल्लास, उमंग के साथ विभिन्न स्थानों पर भव्य योग कार्यक्रम आयोजित किए गए। रेजीडेन्सी में भी योगाभ्यास कार्यक्रम में बड़ी तादाद में लोग शामिल हुए।
झण्डेवाला पार्क, लालबाग में नगर निगम द्वारा योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किए गए। नगर निगम क्षेत्र के गुलाब पार्क चन्दन नगर आलमबाग, स्वर्ण जयंती पार्क इन्दिरा नगर, डॉ. राममनोहर लोहिया पार्क गोमतीनगर, लालजी टण्डन पार्क एवं महाराणा प्रताप पार्क सहित विभिन्न स्थलों पर भी योग सत्र आयोजित किए गए। ग्लोब पार्क, स्मृति उपवन, जनेश्वर मिश्र पार्क, जोनल पार्क कानपुर रोड, गौतम बुद्ध शांति उपवन पार्क एवं जीपीओ पार्क सहित अनेक स्थलों पर सामूहिक योगाभ्यास कराया गया।
ये खबर भी पढ़े : राजकीय महाविद्यालय के डॉ. सचिन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय शोध से बढ़ाया महाविद्यालय का गौरव ग्रामीण क्षेत्रों में बख्शी का तालाब, माल, मोहनलालगंज, काकोरी, सरोजनीनगर, गोसाईंगंज एवं चिनहट विकास खण्डों के साथ-साथ तहसील स्तर एवं नगर पंचायत क्षेत्रों में भी योग कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें बड़ी संख्या में नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने सहभागिता कर योग को जन-आंदोलन बनाने का संदेश दिया।
डीएम विशाख जी अय्यर ने बताया कि जिला प्रशासन और आयुष विभाग के संयुक्त तत्वावधान में रेजीडेन्सी लखनऊ में ये कार्यक्रम आयोजित हुए जिसमें डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, एमएलसी रामचन्द्र प्रधान और उमेश द्विवेदी जी द्वारा भी प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी व सीएम योगी कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा व सुना गया।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
