रेलवे समस्याओं को लेकर हरीश द्विवेदी ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात

Published By Sarvesh Srivastava
On
Sarvesh Srivastava Picture

बस्ती - असम प्रभारी एवं पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव से शिष्टाचार भेंट कर बस्ती की रेलवे से जुड़ी विभिन्न जनसमस्याओं एवं मांगों को प्रमुखता से उठाया।इस अवसर पर उन्होंने जनपद की जनता की ओर से निम्नलिखित मांगें मंत्री जी के समक्ष रखीं जैसे बस्ती रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 1, 2 एवं 3 पर यात्रियों की संख्या को देखते हुए छाजन (शेड) की लंबाई बढ़ाई जाए,प्लेटफार्म संख्या 1 की लंबाई एवं चौड़ाई का विस्तार किया जाए,स्टेशन के पश्चिमी दिशा में स्वीकृत फुट ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य शीघ्र प्रारम्भ कराया जाए,वर्तमान फुट ओवर ब्रिज संकरा होने के कारण यात्रियों को असुविधा होती है, अतः इसे चौड़ा एवं आधुनिक बनाया जाए।,गोरखपुर से मुंबई के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन संख्या 01080, जिसे वर्तमान में बंद कर दिया गया है, उसे पुनः संचालित किया जाए।,बस्ती-अयोध्या एवं बस्ती-सिद्धार्थनगर नए रेल मार्ग का सर्वे पूर्ण हो चुका है, अतः निर्माण कार्य में शीघ्रता लाई जाए,बस्ती रेलवे स्टेशन का अमृत भारत योजना के अंतर्गत चल रहा कायाकल्प कार्य अत्यंत धीमी गति से चल रहा है, इसे शीघ्र पूर्ण कराया जाए,बस्ती एवं मुंडेरवा में निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज के कार्यों को तेज गति से पूरा किया जाए,बभनान रेलवे स्टेशन पर आम्रपाली एक्सप्रेस (15909-10) एवं अवध असम एक्सप्रेस (15707-08) का ठहराव सुनिश्चित किया जाए।
गौर रेलवे स्टेशन पर रेल आरक्षण सुविधा प्रारम्भ की जाए,यात्रियों हेतु वाटर कूलर की व्यवस्था की जाए,प्लेटफॉर्म का विस्तार किया जाए,मुंडेरवा रेलवे स्टेशन पर मुंबई के लिए किसी अन्य ट्रेन का ठहराव सुनिश्चित किया जाए,सांसद खेल महाकुंभ के दौरान किए गए अनुरोध के क्रम में रेलवे के किसी पीएसयू के सीएसआर मद से बस्ती स्टेडियम के चारों ओर सिंथेटिक ट्रैक एवं रात्रि खेल हेतु फ्लड लाइट की व्यवस्था कराई जाए | मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सभी मांगों को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही हेतु अपने सचिव के माध्यम से निर्देशित किया।हरीश द्विवेदी ने विश्वास व्यक्त किया कि इन मांगों के पूर्ण होने से जनपद बस्ती की जनता को रेलवे सुविधाओं में बड़ा लाभ मिलेगा तथा क्षेत्र के विकास को नई गति प्राप्त होगी।

लेखक के बारे में

Sarvesh Srivastava Picture

पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले सर्वेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में ‘तरुणमित्र’ के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज उनके काम की पहचान है।

नवीनतम

मीरजापुर: लापता युवक का गंगा किनारे मिला कंकाल, चांदी के दांत और कपड़ों से हुई पहचान

गहिया घाट पर मिला नर कंकाल। कपड़ों और चांदी चढ़े दांत से हुई शिवम यादव की पहचान। 30 जून से...
उत्तर प्रदेश 

पेयजल पाइपलाइन कार्य बना जानलेवा, करंट की चपेट में आने से मजदूर की मौत

पूर्वी सिंहभूम। एमजीएम थाना क्षेत्र के डिमना स्थित जयपाल कॉलोनी के समीप शनिवार की शाम को पेयजल पाइपलाइन बिछाने के...
झारखंड 
पेयजल पाइपलाइन कार्य बना जानलेवा, करंट की चपेट में आने से मजदूर की मौत

61.38 करोड़ की सीवर-पेयजल परियोजना से बदलेगी हुकुलगंज वार्ड की तस्वीर, मिलेगा मुफ्त जल कनेक्शन

61.38 करोड़ रुपये की लागत से सीवर एवं पेयजल परियोजना। 42.62 करोड़ रुपये सीवर और 18.76 करोड़ रुपये पेयजल व्यवस्था...
उत्तर प्रदेश 
61.38 करोड़ की सीवर-पेयजल परियोजना से बदलेगी हुकुलगंज वार्ड की तस्वीर, मिलेगा मुफ्त जल कनेक्शन

रक्तदान में उत्कृष्ट योगदान के लिए 35 संस्थाओं और 15 सर्वश्रेष्ठ रक्तदाताओं का सम्मान

अंबेडकर नगर।शनिवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज में आयोजित एक भव्य सम्मान समारोह में 35 रक्तदानी संस्थाओं और 15 सर्वश्रेष्ठ रक्तदाताओं...

12 जुलाई को कौशाम्बी में लगेंगे 39.81 लाख पौधे, मंडलायुक्त ने तैयारियों की समीक्षा

कौशाम्बी। प्रदेशव्यापी वृक्षारोपण महाअभियान-2026 के तहत 12 जुलाई को होने वाले पौधारोपण कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर शनिवार को उदयन...