गोमतीनगर विस्तार पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ आरोपी को दबोचा
लखनऊ। गोमतीनगर विस्तार थाना पुलिस ने अवैध हथियार रखने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से .315 बोर का देशी तमंचा बरामद किया है। आरोपी पर नशे की हालत में तमंचा दिखाकर धमकाने का आरोप है।
पुलिस के मुताबिक पीली कॉलोनी सेक्टर-6 निवासी लल्तू विश्वकर्मा ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके चचेरे भाई सुरेश विश्वकर्मा घर पर आया और नशे की हालत में अवैध तमंचा दिखाकर धमकाने लगा। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज किया।
जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी सुरेश विश्वकर्मा पुत्र रामदास विश्वकर्मा निवासी ग्राम बन्नी, थाना कमलापुर, जिला सीतापुर को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में उसके कब्जे से .315 बोर का अवैध देशी तमंचा बरामद हुआ।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक भीमसेन सिंह और उपनिरीक्षक संदीप कुमार की टीम शामिल रही।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।
