पत्नी की खुदकुशी के तीन दिन बाद पति ने की आत्महत्या

सुसाइड नाेट में ससुरालियाें पर लगाया गंभीर आरोप

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

नोएडा। नाेएडा में थाना सूरजपुर क्षेत्र के कस्बा निवासी ऑटो चालक ने सोमवार को पंखे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली है। पुलिस को उसके कमरे से एक सुसाइड नोट मिला। पुलिस का दावा है कि तीन दिन पहले नॉलेज पार्क स्थित एक गर्ल्स हॉस्टल की तीसरी मंजिल से कूद कर ऑटो चालक की पत्नी ने खुदकुशी की थी। उसकी पत्नी की परिजन उस पर गंभीर आरोप लगा रहे थे। इसके बाद से वह परेशान था।

पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि मूलरूप से जनपद मेरठ के बाफर गांव का रहने वाला 21 वर्षीय सौरभ चौधरी सूरजपुर स्थिति एक कॉलोनी में अपनी मां के साथ रहता था। सौरभ ने सोमवार को अपने कमरे में पंखे से लटककर खुदकुशी कर ली। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। पुलिस को सौरभ के कमरे से एक सुसाइड नोट मिला। पुलिस का दावा है कि उसने सुसाइड नोट में लिखा है कि पत्नी की मौत के बाद से वह काफी परेशान था। पत्नी के परिजन उस पर झूठा आरोप लगा रहे थे, जिससे परेशान होकर वह अपनी जान दे रहा है।

बीकेटी में नवविवाहिता की मौत, मायके पक्ष की शिकायत पर मुकदमा ये खबर भी पढ़े : बीकेटी में नवविवाहिता की मौत, मायके पक्ष की शिकायत पर मुकदमा

उनके मुताबिक सौरभ की पत्नी पारुल ने तीन दिन पहले नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र मे स्थित एक गर्ल्स हॉस्टल की तीसरी मंजिल से कूदकर खुदकुशी कर ली थी। इस मामले में पारुल के पिता ने पुलिस से शिकायत की थी। परिजनों ने पति और सास पर बेटी की दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया था। आरोप लगाया कि उनकी बेटी परेशान किया जा रहा था। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही थी।

उन्होंने बताया कि पुलिस को सौरभ के कमरे से एक सुसाइड नोट मिला है। सौरभ ने सुसाइड नोट में मां का फोटो बनाकर लिखा है कि मां मुझे माफ कर देना। बताया जा रहा है कि सुसाइड नोट में सौरभ ने पत्नी के परिजनों का भी जिक्र किया है, जिसमें उसने परेशान करने का आरोप लगाया। सोशल मीडिया पर सोमवार को यह बात वायरल हुई कि वह पुलिस हिरासत से भाग कर अपने घर गया था और आत्महत्या कर लिया। इस मामले में अपर पुलिस उपायुक्त जोन तृतीय संतोष कुमार ने बताया कि सौरभ को हिरासत में नहीं लिया गया था। ऐसे में उसके पुलिस हिरासत से भागने का बात पूरी तरह निराधार है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

मौसम 22 अगस्त: आज 24 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 85 की स्पीड से हवा

नई दिल्ली। मौसम 22 अगस्त 2026: देश में मानसून के रौद्र रूप के बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर...
राष्ट्रीय 
मौसम 22 अगस्त: आज 24 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 85 की स्पीड से हवा

राजस्थान शहरी निकाय चुनाव: राज्य चुनाव आयोग ने राजनीतिक दलों के साथ बैठक की

जयपुर। आगामी शहरी स्थानीय निकाय चुनावों की तैयारियों की समीक्षा के लिए शुक्रवार को सरकारी सचिवालय परिसर स्थित राज्य चुनाव...
राजस्थान 
राजस्थान शहरी निकाय चुनाव: राज्य चुनाव आयोग ने राजनीतिक दलों के साथ बैठक की

आज का राशिफल : 22 अगस्त, इनके मनोरथ सिद्घ होंगे

मेष- दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। कामकाज में आ रही बाधा दूर होगी। बाहरी और अंदरूनी सहयोग मिलता...
धर्म-आध्यात्म 
आज का राशिफल : 22 अगस्त, इनके मनोरथ सिद्घ होंगे

इंदौर में होटल सयाजी की खाद्य अनुज्ञप्ति निलंबित, किचन सील

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में प्रसिद्ध होटल सयाजी में खाद्य प्रशासन द्वारा किए गए औचक निरीक्षण के दौरान मिली...
मध्य प्रदेश 
इंदौर में होटल सयाजी की खाद्य अनुज्ञप्ति निलंबित, किचन सील

एमपी-यूपी में 2000 मेगावॉट बिजली खरीद पर हुआ समझौता

भोपाल। मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश ने अपनी अलग-अलग मौसमी विद्युत मांग का लाभ उठाते हुए बिजली संसाधनों के बेहतर...
मध्य प्रदेश 
एमपी-यूपी में 2000 मेगावॉट बिजली खरीद पर हुआ समझौता

उत्तर प्रदेश

हत्याकांड का खुलासा: देवर ने भाभी को उतारा मौत के घाट, गिरफ्तार

अमेठी। अमेठी जिले के जामो थाना क्षेत्र में भाभी की हत्या के मामले में पुलिस ने वांछित आरोपित देवर देवा...
उत्तर प्रदेश 
हत्याकांड का खुलासा: देवर ने भाभी को उतारा मौत के घाट, गिरफ्तार

चीनी के बढ़ते मूल्य को लेकर प्रशासन ने उठाये सख्त कदम

फिरोजाबाद, जनपद में चीनी के बढ़ते मूल्य को लेकर जिला खाद्य विपणन अधिकारी ने एक त्रि विभागीय टीम का गठन...
उत्तर प्रदेश 
चीनी के बढ़ते मूल्य को लेकर प्रशासन ने उठाये सख्त कदम

जौनपुर में छात्रों पर पैलेट गन, लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस

जौनपुर। यूपी के जौनपुर में दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन के दौरान पैलेट गन के इस्तेमाल और लाठीचार्ज...
उत्तर प्रदेश 
जौनपुर में छात्रों पर पैलेट गन, लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस

रक्षाबंधन से पहले पुलिस ने लौटाई 111 लोगों के चेहरे की मुस्कान

ललितपुर। रक्षाबंधन के पावन पर्व से ठीक पहले ललितपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अलग-अलग स्थानों से गुम...
उत्तर प्रदेश 
रक्षाबंधन से पहले पुलिस ने लौटाई 111 लोगों के चेहरे की मुस्कान