बाल भारती पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने किया कलेक्ट्रेट का विजिट

जिलाधिकारी ने छात्राओं को दी सिविल सर्विस से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारी

बाल भारती पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने किया कलेक्ट्रेट का विजिट

गाजियाबाद। ( तरूणमित्र ) बाल भारती पब्लिक स्कूल, बृज विहार, गाजियाबाद द्वारा द्वारा चलाये जा रहे समर इंटर्नशिप प्रोग्राम के मद्देनज़र जिन छात्राओं का रूझान भविष्य मे सिविल सर्विस की तरफ है उनको कलैक्ट्रेट का विजीट कराया गया। ​बाल भारती पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने काउंसलर मिताली चटर्जी की अगुवाई में जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह से मुलाकात की और उनसे अनुमति प्राप्त कर कलेक्ट्रेट का विजिट किया। जिलाधिकारी ने छात्राओं से मुलाकात के दौरान उन्हें सि​विल सर्विस से सम्बंधित अनेक महत्वपूर्ण जानकारी दी। इस दौरान जिलाधिकारी महोदय ने छात्राओं के साथ एक ग्रुप फोटो भी खिंचवाया। इस मुलाकात के दौरान एडीएम एफ/आर सौरभ भट्ट भी उपस्थित रहे। तदोपरांत छात्राओं द्वारा कलेक्ट्रेट का विजिट किया गया जिसके उपरान्त छात्राऐं बेहत खुश दिखीं। कलेक्ट्रेट का विजिट शाम्भवी वर्मा, आशवी कोहली, अगरिका भारद्वाज, यशिका कौशिक, आन्या परमार, अदित्रि केसरी, भव्या शिबोरा, खुशी चौरारिया छात्राओं ने किया।

Tags:

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

मोहर्रम, कावड़ यात्रा एवं अन्य त्यौहार पर प्रशासन की नजर मोहर्रम, कावड़ यात्रा एवं अन्य त्यौहार पर प्रशासन की नजर
    * बैठक करते डीएम एसपी व अन्य ‎आगामी त्यौहारों/पर्वों पर साम्प्रदायिक  सद्भाव, शांति व्यवस्था एवं कानून व्यवस्था के दृष्टिगत
मोहर्रम, कावड़ यात्रा एवं अन्य त्यौहार पर प्रशासन की नजर
श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे में मिली हार पर तस्कीन अहमद ने कहा-हमने दबाव में आकर गलत फैसले लिए
विंबलडन 2025: अल्कराज़ ने क्वालिफायर ऑली टार्वेट को हराया, तीसरे दौर में बनाई जगह
भारत-घाना संबंधों को मिली नई ऊंचाई, प्रधानमंत्री मोदी को सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा गया
आज से भोपाल में संगीतमय श्रीमद भागवत कथा, पहले निकलेगी भव्य कलश यात्रा
राडुकानु ने पूर्व चैंपियन वोंद्रोशोवा को हराया, तीसरे दौर में सबालेंका से होगी भिड़ंत