दवा देने के बाद बच्ची की मौत, डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी जनपद में बुखार से पीड़ित सात वर्षीय बच्ची की दवा खाने के कुछ देर बाद अचानक तबीयत बिगड़ने और मौत हो जाने का मामला सामने आया है।

मृतका की मां ने कठौरा स्थित हमजा मेडिकल स्टोर पर बैठे डॉक्टर पर गलत दवा देने और इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। मामले को लेकर मां ने कमरौली थाने में तहरीर देकर डॉक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच और कार्रवाई की मांग की है।

साइबर ठगी के शिकार पीड़िता को थाना बखिरा पुलिस ने दिलाई 5000 की धनराशि वापस ये खबर भी पढ़े : साइबर ठगी के शिकार पीड़िता को थाना बखिरा पुलिस ने दिलाई 5000 की धनराशि वापस

घटना की जानकारी मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित की है। अधिकारियों का कहना है कि जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

शुकुल बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नरहरगढ़ मठ, मजरे ऊंचगांव निवासी करिश्मा पत्नी बब्लू के अनुसार, शुक्रवार सुबह उनकी सात वर्षीय पुत्री सौम्यी को बुखार था।

बच्ची की तबीयत खराब होने पर वह उसे लेकर कठौरा स्थित हमजा मेडिकल स्टोर पहुंचीं। वहां डॉक्टर जावेद से बच्ची का इलाज कराया और दवा ली। डॉक्टर से दवा लेने के बाद वह करीब आठ बजे बच्ची को लेकर अपने घर लौट आईं।

करिश्मा का आरोप है कि घर पहुंचने के बाद बच्ची को डॉक्टर द्वारा बताई गई दवा दी गई। करीब 10 बजे दवा देने के कुछ देर बाद अचानक बच्ची की हालत बिगड़ने लगी। उसकी नाक से झाग आने लगा और वह गंभीर स्थिति में पहुंच गई।

बच्ची की हालत बिगड़ती देखकर परिजन घबरा गए और उसे लेकर तत्काल डॉक्टर के पास पहुंचे। बच्ची की गंभीर हालत देखकर डॉक्टर ने उसे तत्काल सूर्या अस्पताल ले जाकर भर्ती कराने की सलाह दी।

परिवार के लोग बच्ची को अस्पताल ले जाने की तैयारी कर ही रहे थे कि कुछ ही मिनट बाद उसकी हालत और बिगड़ गई। देखते ही देखते बच्ची ने दम तोड़ दिया। सात वर्षीय बेटी की अचानक मौत से परिवार में चीख-पुकार मच गई।

परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया। मृतका की मां करिश्मा ने कमरौली थाने में दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि डॉक्टर द्वारा गलत दवा दिए जाने और उचित इलाज नहीं मिलने के कारण उनकी बेटी की मौत हुई है।

उन्होंने पूरे मामले की जांच कराकर जिम्मेदार डॉक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में भी हड़कंप मच गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अंशुमान सिंह ने बताया कि प्रकरण संज्ञान में आया है। मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित की गई है।

टीम पूरे प्रकरण की जांच करेगी और उपलब्ध चिकित्सा संबंधी तथ्यों तथा अन्य साक्ष्यों के आधार पर रिपोर्ट तैयार करेगी। सीएमओ ने कहा कि जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसी के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

वहीं, कमरौली थानाध्यक्ष मुकेश पटेल ने शनिवार को बताया कि बच्ची की मां की ओर से तहरीर प्राप्त हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बच्ची के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और संबंधित स्वास्थ्य विभाग की जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

जयपुर। राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के तहत अब तक 301 निकायों के महापौर, सभापति और अध्यक्ष पदों के परिणाम...
राष्ट्रीय  राजस्थान 
राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर। जयपुर मेट्रो-प्रथम की पारिवारिक न्यायालय मामलों की विशेष अदालत क्रम-1 ने एक फैसले में कहा कि क्रिमिनल केस की...
राजस्थान 
पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

जयपुर। माणकचौक थाना पुलिस ने साइबर ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए...
राजस्थान 
जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

ग्वालियर। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड फेज-2 का...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

अंबेडकरनगर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार, 21 सितंबर 2026 को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

उत्तर प्रदेश

अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

अंबेडकरनगर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार, 21 सितंबर 2026 को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

नोएडा। थाना बीटा-2 क्षेत्र के गांव बिरोड़ा स्थित सुलभ शौचालय की देखरेख करने वाले कर्मी की हत्या के मामले में...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

कौशाम्बी। जिले के पारंपरिक और प्रसिद्ध मूंग आधारित व्यंजन मुंगौड़ा को अब अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलने जा रही है। उत्तर...
उत्तर प्रदेश 
वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान

मेरठ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सोमवार को युवाओं का आह्वान किया कि वे अपनी ऊर्जा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान