जीडीए ओएसडी गुंजा सिंह अपने कर्तव्यों के प्रति वफादार साबित हुईं

नारी सशक्तिकरण का एक नाम है, गाजियाबाद विकास प्राधिकरण में ओएसडी जैसे महत्वपूर्ण पद पर लेडीज सिंघम "गुंजा सिंह"

जीडीए ओएसडी गुंजा सिंह अपने कर्तव्यों के प्रति वफादार साबित हुईं

गाजियाबाद। ( तरूणमित्र ) आज देश की महिला एक अबला नारी नहीं बल्कि नारी सशक्तिकरण की मिसाल है,देश के प्रत्येक क्षेत्र मे नारियों ने सर्वोच्च पदों पर अपनी गरिमा बना रखी है, महानगर गाजियाबाद में भी चाहे पुलिस प्रशासन हो या अन्य कार्य क्षेत्र में अपनी पहचान बना रखी है, पुलिस प्रशासन में कई महत्वपूर्ण थाने की बागडोर की कमान संभाल रखी है, यहां तक एडिशनल कमिश्नर डीआईजी कल्पना सक्सेना ने भी लॉ एंड ऑर्डर जैसे पद की गरिमा बनाई हुई है, ऐसा ही एक नाम आता है गाजियाबाद विकास प्राधिकरण में लेडीज सिंघम ओएसडी गुंजा सिंह का, जो एक प्रतिष्ठित परिवार से आती हैं, जिनके कार्यकाल में भूमाफिया द्वारा अवैध कॉलोनी, सरकारी जमीन पर कब्जा, अवैध निर्माण पर कार्यवाही करके ध्वस्तिकरण का कार्य कर रही हैं, दिन हो या रात गुंजा सिंह कभी भी अपने फर्ज से पीछे नहीं हटतीं, उनके कार्यकाल में अधिकतर भूमाफिया,भूमिगत हो गए हैं, और मजलूम व्यक्तियों की मदद करने के लिए वह उनकी फरियाद सुनने के लिए सदैव तत्पर रहती हैं, हमें गर्व है ऐसी सभी महिला अधिकारियों पर जो अपने परिवार के साथ-साथ अपने पद के कार्यक्षेत्र का गौरव बढ़ा रही हैं, भारत एक नारी प्रधान देश है हमें नारी का सम्मान करना चाहिए, उनकी छवि पर कोई भी प्रश्नचिन्ह लगाकर उनकी छवि और सम्मान को ठेस नहीं पहुंचानी चाहिए, और उनका सम्मान करना, सभी नागरिकों का फर्ज है, ऐसे अधिकारियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं। जय-हिंद अजय गुप्ता राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उद्योग व्यापार मंडल एवं समाजसेवी।

Tags:

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां