25 सितम्बर तक राशन की दुकानों पर मिलेगा निःशुल्क खाद्यान्न
बदायूं। जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के तहत सितम्बर के लिए अन्त्योदय एवं पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को निःशुल्क खाद्यान्न का वितरण 10 से 25 सितम्बर तक किया जाएगा। अन्त्योदय कार्डधारकों को इसी अवधि में जुलाई, अगस्त एवं सितम्बर की चीनी भी दी जाएगी।
अन्त्योदय कार्डधारकों को उपलब्धता के अनुसार प्रति कार्ड 21 किलोग्राम गेहूं, 09 किलोग्राम चावल, 04 किलोग्राम बाजरा और 01 किलोग्राम मक्का, कुल 35 किलोग्राम खाद्यान्न निःशुल्क मिलेगा। इसके साथ 03 किलोग्राम चीनी 18 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से कुल 54 रुपये में उपलब्ध कराई जाएगी। पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को प्रति व्यक्ति 02 किलोग्राम गेहूं, 02 किलोग्राम बाजरा और 01 किलोग्राम मक्का उपलब्धता के अनुसार निःशुल्क दिया जाएगा। उचितदर दुकानों पर बाजरा एवं मक्का का उपलब्ध स्टॉक समाप्त होने के बाद शासन के निर्देशानुसार गेहूं एवं चावल का वितरण किया जाएगा।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले शारिक नसीर वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के बदायूं ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।
