मुठभेड़ में पकड़े गए हिस्ट्रीशीटर का निकाला गया पैदल जुलूस

पुलिस ने कराया घटनास्थलों के सत्यापन

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

कानपुर। उत्तर प्रदेश मेंं कानपुर नगर के चकेरी थाना क्षेत्र में हिस्ट्रीशीटर और बिच्छू गैंग के सरगना गौरव जैन को पुलिस ने मंगलवार दोपहर कड़ी सुरक्षा के बीच पैदल रूट मार्च कराया। हाल ही में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किए गए गौरव जैन को उन स्थानों पर ले जाया गया, जहां उसने कथित रूप से आपराधिक वारदातों को अंजाम दिया था। इस दौरान पुलिस ने घटनास्थलों का सत्यापन भी कराया।

पुलिस के अनुसार, गौरव जैन हत्या के प्रयास समेत करीब 12 गंभीर धाराओं में दर्ज मुकदमों में वांछित चल रहा था। सोमवार देर रात चकेरी पुलिस से उसकी मुठभेड़ हुई थी। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तारी से बचने के लिए उसने फायरिंग की, जिसके जवाब में हुई कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। घायल होने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के बाद मंगलवार को न्यायिक प्रक्रिया के तहत घटनास्थलों पर ले जाया गया।

कांवड़ यात्रा, सावन मेला एवं आगामी पर्वों की तैयारियों पर जिला शांति समिति की बैठक ये खबर भी पढ़े : कांवड़ यात्रा, सावन मेला एवं आगामी पर्वों की तैयारियों पर जिला शांति समिति की बैठक

करीब तीन किलोमीटर लंबे पैदल रूट मार्च के दौरान आरोपित को पुलिसकर्मियों की सुरक्षा में चकेरी और लालबंगला क्षेत्र के कई स्थानों से गुजारा गया। रास्ते में बड़ी संख्या में लोग उसे देखने के लिए एकत्र हो गए। कई लोग अपने घरों और दुकानों के बाहर निकल आए, जबकि कुछ लोगों ने छतों से भी पूरे घटनाक्रम को देखा।

रूट मार्च के दौरान आरोपित का बदला हुआ व्यवहार भी देखने को मिला। पुलिस की मौजूदगी में उसने हाथ जोड़कर लोगों के सामने अपराध छोड़ने की बात कही। वहीं, पुलिस टीम ने उससे जुड़े विभिन्न घटनास्थलों की निशानदेही और सत्यापन की कार्रवाई भी पूरी कराई।

चकेरी थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि गौरव जैन के खिलाफ हत्या के प्रयास, रंगदारी और गैंगस्टर एक्ट समेत करीब 12 गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। आरोपित को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। साथ ही उसके आपराधिक नेटवर्क और सहयोगियों के संबंध में भी जांच जारी है।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

डीएम व एसपी द्वारा संयुक्त रूप से जिला कारागार का किया गया निरीक्षण।

संत कबीर नगर, 28 जुलाई, 2026 (सूचना विभाग)।* जिलाधिकारी आलोक कुमार व पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना द्वारा संयुक्त रूप...
उत्तर प्रदेश 
डीएम व एसपी द्वारा संयुक्त रूप से जिला कारागार का किया गया निरीक्षण।

30 जुलाई को लगायी जाएगी सचल ग्राम न्यायालय

संत कबीर नगर,   28 जुलाई 2026(सूचना विभाग)।* सचल ग्राम न्यायालय (Mobile Village Court) ऐसा न्यायिक एवं जनसेवा कार्यक्रम होता  
उत्तर प्रदेश 
30 जुलाई को लगायी जाएगी सचल ग्राम न्यायालय

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पत्रकार स्थायी समिति की बैठक हुई आयोजित।

संत कबीर नगर, 28 जुलाई, 2026 (सूचना विभाग)।* जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में पत्रकार स्थायी समिति की बैठक कलेक्ट्रेट...
उत्तर प्रदेश 
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पत्रकार स्थायी समिति की बैठक हुई आयोजित।

ग्रामोद्योग बोर्ड संत कबीर नगर द्वारा एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

संत कबीर नगर,   28 जुलाई, 2026 (सूचना विभाग)।* जिला ग्रामोद्योग अधिकारी नीरज कुमार सिंह ने अवगत कराया है कि उन्होंने...
उत्तर प्रदेश 
ग्रामोद्योग बोर्ड संत कबीर नगर द्वारा एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

राज्य सरकार छात्रवृत्ति आवेदन हेतु समय सारणी जारी

बदायूं। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी प्रणव कुमार पाठक ने बताया है कि उ.प्र. शासन ने वित्तीय वर्ष शैक्षिक सत्र 2026-27...