कानपुर: समझौते के लिए घर से निकला मजदूर मृत मिला, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में रावतपुर थाना क्षेत्र के गुरुदेव क्रॉसिंग के पास मंगलवार को एक युवक का शव रेलवे ट्रैक किनारे मिला। मृतक के परिजनों ने संपत्ति विवाद के चलते हत्या कर शव ट्रैक के पास फेंके जाने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक की पहचान नवाबगंज थाना क्षेत्र के गिल्ली पुरवा निवासी मजदूर हरिशंकर निषाद (45) के रूप में हुई है। परिवार में पत्नी सुशीला और बेटा शोभित हैं।

वाराणसी: युवक की चाकू मारकर हत्या, कमरे में मिला रक्तरंजित शव; दोस्त हिरासत में ये खबर भी पढ़े : वाराणसी: युवक की चाकू मारकर हत्या, कमरे में मिला रक्तरंजित शव; दोस्त हिरासत में

परिजनों के अनुसार, परिवार में संपत्ति के बंटवारे को लेकर हरिशंकर और उनके ताऊ रमेश के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। आरोप है कि ताऊ ने पहले बंटवारे के बाद खेत अपने नाम करा लिया था और बाद में नवाबगंज स्थित मकान में भी हिस्सेदारी को लेकर विवाद बना हुआ था। जिसे लेकर बीती देर शाम सोमवार को गांव का एक युवक हरिशंकर को यह कहकर अपने साथ ले गया कि दोनों पक्षों के बीच समझौता कराया जाएगा। इसके बाद वह देर रात तक घर नहीं लौटे। परिजनों ने तलाश शुरू की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। मंगलवार सुबह गुरुदेव क्रॉसिंग के पास रेलवे ट्रैक किनारे शव मिलने की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और शव की पहचान की।

बेटे शोभित ने आरोप लगाया कि संपत्ति विवाद के चलते उनके पिता की हत्या कर शव को रेलवे ट्रैक के किनारे फेंका गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

रावतपुर थाना प्रभारी कमलेश राय ने बताया कि परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। प्रथम दृष्टया मामला ट्रेन की चपेट में आने से मौत का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

सुप्रीम कोर्ट ने सभी राज्यों में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई पर रोक लगाई

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने सभी राज्यों में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कार्रवाई पर रोक लगा दी है। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत...
राष्ट्रीय  राज्य 
सुप्रीम कोर्ट ने सभी राज्यों में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई पर रोक लगाई

जीएसटी की विसंगतियों को लेकर व्यापारियों ने वित्त मंत्री को भेजा ज्ञापनः आन्दोलन की चेतावनी

बस्ती - मंगलवार को उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश के  प्रदेश उपाध्यक्ष एवं बस्ती मण्डल अध्यक्ष हरि मूर्ति सिंह...
उत्तर प्रदेश 
जीएसटी की विसंगतियों को लेकर व्यापारियों ने वित्त मंत्री को भेजा ज्ञापनः  आन्दोलन की चेतावनी

शिक्षकों को बीएलओ बनाया जा सकता है लेकिन उन पर अनावश्यक दबाव न हो: हाईकोर्ट

नई दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा है कि दिल्ली में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान निर्वाचन...
राष्ट्रीय  राज्य 
शिक्षकों को बीएलओ बनाया जा सकता है लेकिन उन पर अनावश्यक दबाव न हो: हाईकोर्ट

बांदा: गारमेंट्स दुकान में लगी भीषण आग, महिलाएं और बच्चे सुरक्षित रेस्क्यू

बांदा। उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा में शहर की कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित मुख्य बाजार में मंगलवार सुबह एक गारमेंट्स...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बांदा: गारमेंट्स दुकान में लगी भीषण आग, महिलाएं और बच्चे सुरक्षित रेस्क्यू

साहित्य, संगीत और सांस्कृतिक चेतना के भव्य संगम में हुआ कवि सम्मेलन

बस्ती - नगर पंचायत नगर बाजार स्थित अटल भवन आदर्श नगर पंचायत के सभागार में आयोजित सम्वर्धन कार्यक्रम साहित्य, संगीत...
उत्तर प्रदेश 
साहित्य, संगीत और सांस्कृतिक चेतना के भव्य संगम में हुआ कवि सम्मेलन

उत्तर प्रदेश

जीएसटी की विसंगतियों को लेकर व्यापारियों ने वित्त मंत्री को भेजा ज्ञापनः आन्दोलन की चेतावनी

बस्ती - मंगलवार को उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश के  प्रदेश उपाध्यक्ष एवं बस्ती मण्डल अध्यक्ष हरि मूर्ति सिंह...
उत्तर प्रदेश 
जीएसटी की विसंगतियों को लेकर व्यापारियों ने वित्त मंत्री को भेजा ज्ञापनः  आन्दोलन की चेतावनी

बांदा: गारमेंट्स दुकान में लगी भीषण आग, महिलाएं और बच्चे सुरक्षित रेस्क्यू

बांदा। उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा में शहर की कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित मुख्य बाजार में मंगलवार सुबह एक गारमेंट्स...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बांदा: गारमेंट्स दुकान में लगी भीषण आग, महिलाएं और बच्चे सुरक्षित रेस्क्यू

साहित्य, संगीत और सांस्कृतिक चेतना के भव्य संगम में हुआ कवि सम्मेलन

बस्ती - नगर पंचायत नगर बाजार स्थित अटल भवन आदर्श नगर पंचायत के सभागार में आयोजित सम्वर्धन कार्यक्रम साहित्य, संगीत...
उत्तर प्रदेश 
साहित्य, संगीत और सांस्कृतिक चेतना के भव्य संगम में हुआ कवि सम्मेलन

एक दिवसीय माटीकला जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

बस्ती - जिला ग्रामोद्योग कार्यालय के तत्वाधान में उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड स्थापना पखवाडा़ पर आयोजित एक दिवसीय माटीकला जागरूकता...
उत्तर प्रदेश 
एक दिवसीय माटीकला जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन