लोधेश्वर महादेवा में शिवभक्तों पर हेलीकॉप्टर से हुई पुष्पवर्षा

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के सुप्रसिद्ध तीर्थस्थल लोधेश्वर महादेवा धाम में सोमवार को उस समय श्रद्धा और उत्साह का अद्भुत नजारा देखने को मिला, जब शिवभक्तों पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की गई।

सुबह करीब आठ बजे अचानक आसमान में हेलीकॉप्टर की गड़गड़ाहट सुनाई दी तो मंदिर परिसर और आसपास मौजूद श्रद्धालुओं की नजरें आसमान की ओर उठ गईं। देखते ही देखते हेलीकॉप्टर से शिवभक्तों के ऊपर फूलों की बारिश होने लगी। पुष्पवर्षा से श्रद्धालुओं में उत्साह की लहर दौड़ गई। हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से पूरा महादेवा धाम गूंज उठा। श्रद्धालु पुष्पवर्षा के बीच भगवान लोधेश्वर महादेव के दर्शन और पूजन में जुटे रहे। वातावरण पूरी तरह शिवमय नजर आया।

प्रतिबंधित चाइनीज मांझे के खिलाफ राजघाट पुलिस का सघन अभियान ये खबर भी पढ़े : प्रतिबंधित चाइनीज मांझे के खिलाफ राजघाट पुलिस का सघन अभियान

17aug5123

पूर्व विधायक शरद अवस्थी ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी फूलों की वर्षा हेलीकॉप्टर द्वारा हुई है।हम सभी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को इसके लिए धन्यवाद देते हैं कि लोधेश्वर महादेव का विकास उन्होंने कॉरिडोर बनाकर करवाया है।

इस दौरान एमएलसी अंगद सिंह और पूर्व विधायक शरद अवस्थी समेत कई जनप्रतिनिधि व अधिकारी भी मौजूद रहे।पुष्पवर्षा का दृश्य श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा। बड़ी संख्या में श्रावण मास के तीसरे सोमवार को महादेवा पहुंचे कांवड़ियों और शिवभक्तों ने इसे भगवान शिव के प्रति आस्था और भक्ति का अनुपम अवसर बताया।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

दो महीने बाद अपने नेता प्रमोद के स्वागत में उमड़ा रामपुरखास, पुष्पवर्षा के बीच गूंजे जिन्दाबाद के नारे

लालगंज, प्रतापगढ़। दो महीने के अंतराल के बाद अपने नेता राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी को पाकर रामपुरखास सोमवार को भावुक...
दो महीने बाद अपने नेता प्रमोद के स्वागत में उमड़ा रामपुरखास, पुष्पवर्षा के बीच गूंजे जिन्दाबाद के नारे

इंडोनेशिया में भूकंप ने मचाई तबाही, मृतकों का आंकड़ा 54 पहुंचा

प्रभावित इलाकों में सरकार का राहत और बचाव अभियान जारी जकार्ता। इंडोनेशिया के पूर्वी नुसा तेंगारा (एनटीटी) प्रांत में शनिवार...
अंतर्राष्ट्रीय 
इंडोनेशिया में भूकंप ने मचाई तबाही, मृतकों का आंकड़ा 54 पहुंचा

तुलसी साहित्य प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

देवरिया। तुलसी जयंती के अवसर पर सोमवार को नागरी प्रचारिणी सभा देवरिया की ओर से तुलसी साहित्य प्रतियोगिता का आयोजन...
उत्तर प्रदेश 
तुलसी साहित्य प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

जेलेंस्की का दावा- यूक्रेन में 437 नागरिक मारे गए, जबकि 2,610 घायल

जेलेंस्की ने यूएन रिपोर्ट का दिया हवाला कीव। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार कार्यालय की एक...
अंतर्राष्ट्रीय 
जेलेंस्की का दावा- यूक्रेन में 437 नागरिक मारे गए, जबकि 2,610 घायल

उत्तर प्रदेश

तुलसी साहित्य प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

देवरिया। तुलसी जयंती के अवसर पर सोमवार को नागरी प्रचारिणी सभा देवरिया की ओर से तुलसी साहित्य प्रतियोगिता का आयोजन...
उत्तर प्रदेश 
तुलसी साहित्य प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

गुलमोहर एनक्लेव सोसायटी में धूमधाम से मना तीज उत्सव, वर्णिका जैन बनीं मिस तीज क्वीन

गाजियाबाद। राकेश मार्ग स्थित गुलमोहर एनक्लेव सोसायटी में रविवार को रश्मि चौधरी के संयोजन में तीज उत्सव एवं लाइफस्टाइल एग्जीबिशन...
उत्तर प्रदेश 
गुलमोहर एनक्लेव सोसायटी में धूमधाम से मना तीज उत्सव, वर्णिका जैन बनीं मिस तीज क्वीन

नगर पालिका कार्यालय में एडीएम का औचक निरीक्षण, पांच कर्मचारी मिले नदारद

—लंबे समय से मेडिकल अवकाश वालों का होगा मेडिकल बोर्ड से परीक्षण
उत्तर प्रदेश 
नगर पालिका कार्यालय में एडीएम का औचक निरीक्षण, पांच कर्मचारी मिले नदारद